Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar: इन‌ 2 यूनियन ने की सड़क जाम, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: इन‌ 2 यूनियन ने की सड़क जाम, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर : मोटिवेटर वाटर यूनियन और मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन ने मांगों को लेकर 15 अगस्त को प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने चौक में धरना लगाते रोड जाम कर प्रदर्शन किया। दोनों जत्थेबंदियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें बार-बार मीटिंग का आश्वसन देकर उनके मसलों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

    जानकारी देते यूनियन के प्रधान ने कहा कि 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक उन्हें लिखित पैनल मीटिंग का समय दिया गया, लेकिन इस बात को डेढ़ माह हो गया है कोई लिखित मीटिंग नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मांगों को लेकर लगातार 2 साल से चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी मीटिंग नहीं दी जा रही। जिसके चलते उन्हें  मजबूर नामदेव चौक पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

    वहीं दूसरी यूनियन के प्रधान ने कहा कि 2023 में लोहड़ी पर्व पर उन्हें पक्का करने का सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन 2 साल बीत गए, लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी प्रशासन के पास जाते हैं तो उन्हें झूठे आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समारोह था। उनकी यूनियन के कुछ लोग सीएम भगवंत मान से मिलने गए थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान प्रशासन के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके विरोध में सड़क बंद करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • Punjab : CM Bhagwant Mann ने छुट्टी का किया ऐलान

    Punjab : CM Bhagwant Mann ने छुट्टी का किया ऐलान

    जालंधर,ENS : पंजाब में वीरवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में हुआ। इस मौके सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने जालंधर के स्कूलों में 16 अगस्त की छुट्टी का ऐलान किया है।

    सीएम भगवंत मान ने कहा आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है।

  • Jalandhar : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, केंद्र के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, केंद्र के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया है। यह ट्रैक्टर मार्च किशनगढ़ से लेकर भोगपुर तक निकाला जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा नए कानून के रोष में और अपनी मांगे पूरी न किए जाने को लेकर किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच अमरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून के विरोध में यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने काले कानून वापस नहीं लिए बल्कि नए कानून के जरिए किसानों को दबाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 144 धारा की पावर जो डीसी के पास होती थी, वह अब डीएसपी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएसपी को पावर देने का मतलब यह है कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे लोगों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन और धरने को खत्म कर दिया जाए।

    किसान यूनियन के नेता हरसिमरत सिंह ने बताया कि आज केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा बनाए गए नए कानून पब्लिक के लिए घातक है। ऐसे में पब्लिक अगर प्रदर्शन के जरिए अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ेगी तो वह अपने हक कैसे अदा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

    इसी तरह किसान नेता कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्र द्वारा बनाए गए काले कानून रद्द किया जाए। वही काफी देर से एमएसपी को लेकर जो मांगे की जा रही है उसे जल्द पूरा किया जाए। किसान नेता ने कहा कि उनसे 3 रुपए किलो के हिसाब से आलू खरीदे जाते हैं जबकि लोगों को 20 रुपए किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। ऐसे में लोगों से 17 रुपए अधिक वसूल कर उनको लूटा जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी किसानों को सहयोग देने की अपील की है। इस दौरान किसान अपने ट्रैक्टरों पर किसान झंडा और तिरंगे के साथ निकाल रहे हैं।

  • Jalandhar: RAF ने हर्ष-उल्‍लास से मनाया independence day, दिया खास संदेश, देखें वीडियो

    Jalandhar: RAF ने हर्ष-उल्‍लास से मनाया independence day, दिया खास संदेश, देखें वीडियो

    जालंधर: देशभर में स्‍वतंत्रता दिवस हर्ष-उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं 114 आरएएफ बटालियन की ओर से तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया ओर पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश भी दिया।

    114 आरएएफ बटालियन इस दिवस के लिए पूरा साल मेहनत करते हैं और इस दिवस को पर्व की तरह मानते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस पर्व को मनाने के दौरान आज 78 वर्ष हो गए। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीदों को नमन किया गया। वही इस पर्व के दौरान मेडल देकर कर्मियों को सम्मानित किया गया। वही आज के सेमिनार के दौरान पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने में लोगों को सहयोग करने की अपील की गई।

  • Jalandhar : CM Bhagwant Mann ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया झंडा

    Jalandhar : CM Bhagwant Mann ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया झंडा

    जालंधर,ENS : आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।  गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में हुआ। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी सीएम मान के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है।

    क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है। CM के संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए। पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

    सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे। पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अच्छी शिक्षा दी जा रही है। पूरे राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनका दो करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। साथ ही सरकार तुहाड़े द्वार अभियान शुरू किया गया है और अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में काम शुरू किया है।

  • Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने सरकार तुहाडे द्वार प्रोग्राम में लोगों की शिकायतें सुनी

    Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने सरकार तुहाडे द्वार प्रोग्राम में लोगों की शिकायतें सुनी

    जालंधर (ENS): पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने निवास स्थान में ‘सरकार तुहडे द्वार’ प्रोग्राम दौरान लोगों की शिकायतें सुन हल के लिए उचित निर्देश भी जारी किए।

    मुख्य मंत्री ने लोगों के साथ बातचीत दौरान कहा कि पंजाब सरकार इस पहल का उदेश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है। अब सरकारें चंडीगढ़ से नहीं चल रही बल्कि राज्य भर के शहरों और कस्बों से चलाई जा रही है। अब अधिकारी लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए गाँवों का दौरा कर रहे है जबकि पहले लोगों को सरकारी दफ़्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

    मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने जालंधर में अपनी रिहायश रखी है ।ताकि माझा और दोआबा क्षेत्र के लोग अपने काम बिना किसी परेशानी के करवा सकें। यह बहुत ही सम्मान और संतोष वाली बात है कि जो लोग यहाँ शिकायतें ले कर आ रहे हैं, उनके सभी काम उचित ढंग के साथ हो रहे हैं। भ इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है और जहाँ एक तरफ़ लोगों के मसले हल हो रहे हैं वही सरकार को फीडबैक भी मिल रही है।

    इस दौरान लुधियाना से पहुँची एक महिला ने मुख्य मंत्री के इस अलग प्रयास की प्रशंसा की। उसने कहा कि कई वर्षों से मामला लटका हुआ है क्योंकि पिछली सरकार में से किसी ने भी उसका काम करवाने की कोशिश नहीं की। उसने कहा कि अब मुख्य मंत्री ने धैर्य के साथ उसकी की बात सुनी है और उसका काम करवाने के लिए ज़रूरी निर्देश जारी किये हैं।

    इस दौरान मुख्य मंत्री को मिलने आई सुखविन्दर कौर ने कहा कि आम आदमी की मुश्किलें को दूर करने के लिए यह एक प्रशंसनीय कदम है। उसने कहा कि मुख्य मंत्री ने उनके काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए अधिकारियों को ज़रुरी निर्देश दिए है।

    गाँव कोट कलाँ से आई महिला जसवीर कौर ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और तबसे ही उसे ससुराल की तरफ से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। वह मुख्य मंत्री को मिल चुकी है, जिन्होंने उसकी समस्या के जल्दी हल के लिए अधिकारियों को ज़रुरी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री का यह प्रयास राज्य के निवासियों विशेषकर आम आदमी के लिए वरदान साबित हो रहा है।

    इस दौरान मुख्य मंत्री के साथ मुलाकात करने वाले युवा जगदीश सिंह ने बताया कि उस के पिता एक सिपाही थे जो सर्विस दौरान एक दुर्घटना कारण अपाहिज हो गए थे और बताया कि उसके पिता को ज़बरदस्ती रिटायर कर दिया गया था, जिसके बाद वह तरस के आधार पर नौकरी की माँग कर रहा है। उसने कहा कि मुख्य मंत्री ने उसकी सारी बात को हमदर्दी के साथ सुना और उसका मामला पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया है।

    गुरदासपुर के एक अन्य व्यक्ति ने भी मुख्य मंत्री की इस विलक्षण पहलकदमी की प्रशँसा की। उसने कहा कि इस प्रकार के कैंप राज्य के सभी शहरों में लगाए जाने चाहिए ताकि आम लोग इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

    रईया के एक व्यक्ति ने अपने शहर में पी.एस.पी.सी.एल. सबंधी मुद्दे को उठाया और मुख्य मंत्री को उसकी समस्या के तुरंत हल के लिए कदम उठाने की अपील की। गुरदासपुर से अश्वनी कुमार ने भी आम आदमी की कल्याण को यकीनी बनाने के लिए इस ऐतिहासिक पहलकदमी के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की।

    अमनप्रीत कौर निझ्झर ने बताया कि उसके चाचा ने 2016 में ट्यूबवैल कुनैकशन के लिए अप्लाई किया था परन्तु जगह- जगह पर चक्कर निकालने के बावजूद भी इसका हल नहीं हुआ। उसने कहा कि वह मुख्य मंत्री को मिले है, जिन्होंने यह काम पहल के आधार पर करने के आदेश दिए है।

  • Jalandhar: नशे ने ली 3 बहनो के भाई की जान, देखे वीडियो

    Jalandhar: नशे ने ली 3 बहनो के भाई की जान, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर से एक युवक की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लक्की वासी गुडा गांव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि लक्की नशा करने का आदि था। वः पिछले 10 सालो से नशा कर रहा था। आज उन्हें किसी का फोन आया कि उसके बेटे की डेड बॉडी सिविल में लाई गई है।

    जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता को सिविल हस्पताल मे बॉडी की पहचान करवाई। मृतक की तीन बहने और एक भाई है। ाप्तल के डॉक्टर ने बताया कि युवक की बाजु पर निशान थे। मृतक की मौत का कारण नशे हो सकता है। पोस्टमोर्टेम की रिपोर्ट आने पर ही सही कारणों का पता चल पायेगा।

  • Jalandhar : पुलिस ने इन इलाकों को No Drone और No Flying जोन किया घोषित

    Jalandhar : पुलिस ने इन इलाकों को No Drone और No Flying जोन किया घोषित

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जालंधर कमिश्नरेट के तहत आने वाले इलाकों में नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन की घोषणा की है।

    जारी नोट में आईपीएस स्वप्न शर्मा ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने यही जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जगहों पर अराजक तत्व अशांति फैला सकते हैं. जिसके मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 14 अगस्त से 15 अगस्त तक नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके तहत किसी भी खुशी के मौके या दोस्तों आदि पर ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि कोई पुलिस आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस द्वारा जारी आदेशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

  • Jalandhar News: वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Curo Mall में स्थित Chadha Jewellers भी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर से कीमती सामान चुराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, चोरों द्वारा कबूली गई वारदातों को लेकर Curo Mall में स्थित Chadha Jewellers घिर गया है। दरअसल, आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने Chadha Jewellers को सोने की तीन अंगूठियां बेचने की बात मानी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भवनीत थिंद पुत्र मनमोहन सिंह थिंद निवासी एचएन 222 रंजीत एन्क्लेव कैंट रोड जालंधर ने शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति दिनदहाड़े उसके घर में घुस आए और कीमती घड़ियां, पैसे और सोने की अंगूठियां चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस पार्टी को अपने अपराध में शामिल आरोपी के बारे में जानकारी मिली। स्वपन शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुड्डु पुत्र सुरजी निवासी प्लॉट नंबर 74-बी प्रोफेसर कॉलोनी जालंधर, अर्जुन पुत्र राजिंदर निवासी कोठी नंबर 15 नजदीक बाबा चिकन जोहल मार्केट,जालंधर, दीपक कुमार उर्फ ​​दीपक पुत्र लछमी नारायण निवासी कुक्की ढाब जालंधर और सुनार नितेश चड्ढा पुत्र हरजिंदर पाल चड्ढा निवासी ईएल-51 मोहल्ला कालोवाली अटारी बाजार जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चोरों के पास से 6 घड़ियां और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरों ने तीन सोने की अंगूठियां जालंधर के क्यूरो मॉल के पास सुनार चड्ढा ज्वैलर को बेचने की बात कबूल की है। स्वपन शर्मा ने बताया कि उसके कबूलनामे के आधार पर सुनार नितेश चड्ढा पुत्र हरजिंदर पाल चड्ढा निवासी ईएल-51 मोहल्ला कालोवाली अटारी बाजार जालंधर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3 सोने की अंगूठियां बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 जालंधर में एफआईआर 80 दिनांक 29-07-2024 331(3), 305, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज की गई है।
  • Jalandhar News: टिप्पर और कार में हुई टक्कर के बाद हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टिप्पर और कार में हुई टक्कर के बाद हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास टिप्पर और कार में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दोनों चालकों में हंगामा हो गया। मामले की जानकारी देते टिप्पर चालक वरिंदर का कहना है कि कार चालक की जल्दबाजी के चलते हादसा हुआ है। वरिंदर का आरोप है कि कार चालक कह रहा है कि उसने टिप्पर पीछे से लाकर टक्कर मार दी। टिप्पर चालक ने कहा कि अगर वह पीछे से हिट करता तो ट्रक का फ्रंट लगना था, लेकिन टिप्पर की साइड लगी है।


    वरिंदर ने कहा कि अब कार चालक 50 हजार की मांग कर रहा है। वरिंदर का कहना हैकि गाड़ी के मालिक नीलकंठ है, उन्हेें मामले की सूचना दे दी है। ऐसे में टिप्पर मालिक खुद मामले को देखेंगे। वहीं वर्ना कार चालक रामसिंह आहलूवालिया ने कहा कि वह नकोदर चौक से कार लेकर आ रहे थे। इस दौरान टिप्पर चालक नो एंट्री के बावजूद नकोदर चौक से आ रहा था और उसने सीधा टिप्पर उनकी कार में मार दिया। आहलूवालिया का आरोप है कि टिप्पर चालक पीछे भी किसी वाहन को हिट करके आया है। उन्होंने कहा कि टिप्पर चालक के पास से ना तो मौके पर कोई कागज पाए गए और ना ही लाइसेंस मिला।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने मांग की है कि पुलिस या तो टिप्पर चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करें या फिर टिप्पर चालक उसकी गाड़ी को ठीक करवाए। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि पुलिस की मौजूदगी में टिप्पर चालक रेड लाइट जंप करके आया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीड़ित ने कहा कि अगर इस घटना में उसकी जान चली जाती तो कौन जिम्मेदार होता। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों वाहनों की टक्कर होने की सूचना मिली। दोनों गाड़ी चालक उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि दोनों से मामले को लेकर बातचीत की जा रही है।