Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी किनारे बैठने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी किनारे बैठने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कई जिलों में नदिया उफान पर है। राज्य में कई गांवों में बाढ़ के हालात बढ़ गए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया जा रहा है। दरअसल, 3 दिनों से हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश में लोग अपने घर छोड़कर नदी किनारे बैठने को मजबूर हैं।

    तरनतारन के कस्बे साबरा में 3 दिनों से बारिश हो रही है और नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंड इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग अपने घर छोड़कर नदी किनारे बैठने को मजबूर हैं। दूसरी और बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। जिससे 8 जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

    बता दें कि हुसैनीवाला बैराज से 1,40,000 क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। अगर पाकिस्तान इस पानी को आगे जाने से रोकता है तो इसके वापस आने का खतरा है जिससे बाढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है। ब्यास भी डेंजर मार्क तक पहुंच गई है, जिसमें 100,161 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सुल्तानपुर लोधी के 25 गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

  • America truck accident: हरजिंदर सिंह के नाम पर ठग कर रहे Funding, देखें वीडियो

    America truck accident: हरजिंदर सिंह के नाम पर ठग कर रहे Funding, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका में एक ट्रेलर दुर्घटना में तीन विदेशियों की मौत हो गई है। ट्रेलर को तरनतारन जिले का निवासी हरजिंदर सिंह चला रहा था। गांव वालों और हरजिंदर के चाचा के बेटे ने कहा कि जो भी मीडिया चैनल झूठी अफवाह फैला रहे हैं उनको न फैलाए। अफवाहें यह उड़ रही हैं कि उसको सजा हो गई है। हरजिंदर को अभी भी सजा नहीं मिली है।

    इस मामले में बात करते हुए सरपंच जश्नदीप सिंह ने कहा कि – ‘पिछले दिन अमेरिका में तीन विदेशी लोगों की मौत बेहद दुखदायी है। हमें उनके परिवार के साथ सांतवना है। हरजिंदर सिंह ने जानबूझ कर एक्सीडेंट नहीं किया। सरकार को इस मामले में भी जांच करनी चाहिए। इस मामले में काफी अफवाहें उड़ रही है और 27 तारीख को इस मामले में सुनवाई होगी उसके बाद ही पता चलेगा। इस मामले में सुनवाई 27 तारीख को होगी जो भी लोग फंडिंग के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी को हरजिंदर के पक्ष में याचिका दायर करके उनकी मदद करनी चाहिए’।

    हरजिंदर के चाचा के बेटे ने इस मामले में कहा कि – ‘उसके पिता की मौत हो गई है। उनकी मां इस पूरी घटना के बारे में सुनकर सदमें में चली गई है। 2018 में हरजिंदर अमेरिका गया था। ज्यादातर इस मामले में अफवाहें चलाई जा रही है। इस मामले में जो फंडिंग हो रही है वो न की जाए और किसी भी तरह की अफवाह न उड़ाई जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो केंद्र सरकार से बात करके इस मामले की अच्छे से सुनवाई की जाए’।

     

     

  • Punjab News: 2 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे की मौत, नदी से मिला शव

    Punjab News: 2 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे की मौत, नदी से मिला शव

    तरनतारनः मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ गया 10 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था जिसका शव अब गांव बुर्ज रायके स्थित नदी से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद 2 बहनों के इकलौते भाई के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी देते मृतक के मामा जरनैल सिंह ने सिविल अस्पताल तरनतारन में बताया कि मंगलवार देर शाम तक जब गुरमनदीप घर नहीं लौटा, तो उसकी मां मनविंदर कौर ने गांव वालों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के लापता होने की सूचना आसपास के गांवों में भी दी गई और चौकी फतेहाबाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

    पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो वीरवार सुबह गुरमनदीप का शव बुर्ज रायके स्थित नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने परिवार को पहचान के लिए बुलाया, जहां उसकी पहचान हो गई। परिवार ने बताया कि गुरमनदीप कभी नहर या नदी में नहीं नहाता था, इसलिए उसकी मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। गुरमनदीप छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता दलबीर सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। घर पर 2 बहनें और मां है। परिवार ने बताया कि उनके पास बच्चे के लापता होने से कुछ समय पहले की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बुआ को घर छोड़ने आए 20 वर्षीय नौजवान का कत्ल, एक गंभीर घायल

    Punjab News: बुआ को घर छोड़ने आए 20 वर्षीय नौजवान का कत्ल, एक गंभीर घायल

    तरनतारनः झबाल में बुजुर्ग बुआ को ससुराल घर छोड़ने आए युवक का बुआ के पोत्रियों ने कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुआ को उसका लड़का और पोत्री ना तो रोटी देते थे और ना ही जमीन के ठेके में से कोई पैसा देते थे। यह घरेलू विवाद 20 वर्षीय युवक की हत्या का कारण बन गया। फिलहाल थाना झब्बाल की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है।

    निशान सिंह पुत्र बक्ति सिंह निवासी पूहला ने बताया कि उसकी 90 वर्षीय बुआ बचन कौर का लड़का दिलबाग सिंह और पोत्री ना तो उसको रोटी-पानी देते थे और ना ही जमीन का ठेका जिससे वह परेशान रहती थी। उन्होंने बताया कि उसकी बुआ पूहले गांव में अपने मायके घर आई हुई थी। जिसे उसका भाई रणजीत सिंह (20) उसके गांव मालूवाल लेकर गया तो उसके बाहर पोत्रियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला कर रणजीत सिंह की हत्या कर दी।

    जबकि बुआ का दोतरा सतनाम सिंह सोना हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना झब्बाल के मुखी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विर्दी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और परिवार के बयान कलमबंद कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • Punjab News: सतलुज नदी के धुंसी बांध का नदी में बहा कुछ हिस्सा, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज नदी के धुंसी बांध का नदी में बहा कुछ हिस्सा, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    तरनतारन: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण इसका असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। वहीं क्षेत्र पट्टी के गांव राम सिंह वाला के पास सतलुज नदी का धुंसी बांध टूट गया है। पानी के तेज बहाव के कारण बांध का लगभग 10 से 12 फुट हिस्सा नदी में बह गया है। इस घटना के बाद आस-पास के गांवों में डर का माहौल है।

    गांव वालों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस बांध को मजबूत करने के लिए मोरे बनाने और पत्थर लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन, सतलुज नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण यह बांध टूट गया है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो कई गांव बाढ़ की मार से तबाह हो सकते हैं।

     

     

  • Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, CM Mann ने Anti Drone System किया लांच, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, CM Mann ने Anti Drone System किया लांच, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार द्वारा लगाता मुहिम चलाई जा रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब में नवीनत्म ड्रोन रोधी तकनीक को लांच किया है। जिसके चलते एक और मामले में पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं एंट्री डोन सिस्टम लांच करने के दौरान सीएम मान ने प्रदेश के 3 करोड़ लोगों को बधाई देते कहा कि हमारा पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसके पास पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को गिराने की अपनी ताकत है। पहले पड़ाव में 3 सिस्टम शुरु करते उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ 532 किलोमीटर का घेरा पाकिस्तान से लगता है। पूरे पंजाब के लिए 6 और सिस्टम जल्द लागू किए जाएंगे। एंटी ड्रोन सिस्टम पर 51.41 करोड़ रुपये की राशि खर्च आई है। जिसके बाद पाक के नापाक इरादे विफल बना दिए जाएंगे।

    Read in English:- https://encounternews.in/latest-news/punjab-leads-nation-with-deployment-of-baaj-akh-anti-drone-system-to-combat-cross-border-smuggling/

    पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए 3068 स्कूलों में नौवीं व बाहरवीं के आठ लाख विद्यार्थियों को नशे के दुरुप्रभाव से बचाने के लिए पढ़ाई करवाई जाएगी। अब स्कूलों में माहिर व विज्ञानी इन विद्यार्थियों की क्लास लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए संताप रहा है कि 2009 तक प्रदेश के एक हजार युवक नशे की लिपत में थे। जबकि 2015 तक इनकी संख्या बढ़कर 20 लाख तक पहुंच गई। भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल की सरकारों के समय पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद किया गया।

    उस समय सरकार की जिम्मेदारी थी कि युवाओं को नशे के प्रभाव से बचाते, लेकिन दुखद यह है कि उस समय अकाली दल के मंत्रियों की गाड़ियों में नशा ढोआ जाता था। पंजाब पुलिस की सराहना करते उन्होंने कहा कि डीजीपी गौरव यादव बधाई के हकदार हैं कि हमारी पुलिस के पास आधुनिक तकनीक की कोई कमी नहीं। आप के सुुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सरकार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। नशा तस्करों को जेलों में धकेला जा रहा है। नशे के काले कारोबार से बनाई गई संपत्ति फ्रीज की जा रही है। अब इस संपत्ति को बेचकर नए अस्पताल व स्कूल बनाए जाएंगे। नशे की लत का शिकार युवाओं का निशुल्क इलाज करवाकर उन्हें स्किल से जोड़ा जा रहा है।

     

     

  • Punjab News: लैंटर का एक हिस्सा गिरने से 15 दिन के बच्चे की मौत, मां घायल

    Punjab News: लैंटर का एक हिस्सा गिरने से 15 दिन के बच्चे की मौत, मां घायल

    तरनतारनः जिले के पट्टी शहर में बड़ा हादसे होने की घटना सामने आई है। जहां वार्ड नंबर 11 में बिस्तर पर पड़े 15 दिनों के बच्चे की ऊपर छत का लैंटर टूटकर गिर गया। इस हादसे में 15 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि घटना में मां घायल हो गई है। मृतक की पहचान सुखमिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुखमिंदर और उसकी माता आबिया दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक छत के लैंटर का हिस्सा टूट गया। छत का हिस्सा बच्चे और उसकी मां आबिया पर गिरा। घटना में घायल दोनों मां-बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

  • Punjab News: सुपारी शूटर और पुलिस के बीच चली गोलियां, आतंकवादी का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सुपारी शूटर और पुलिस के बीच चली गोलियां, आतंकवादी का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पुलिस और सुपारी शूटर के बीच रविवार-सोमवार की रात को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से शूटर घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद की। शूटर की पहचान गुरलाल सिंह निवासी गांव राजोके, तरनतारन के रूप में हुई है।

    वह विदेश में छिपे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्ता और यादविंदर सिंह यादा का साथी है। शूटर अपने साथी गुरबीर सिंह के साथ मिलकर सुपारी लेता था। उन्होंने फिरौती के लिए तीन स्थानों पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। शुक्रवार को गुरबीर सिंह को तरनतारन से सीआईए ने गिरफ्तार किया था। जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक आरोपी जो विदेश में बैठे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्ता और यादविंदर सिंह यादा के कहने पर फिरौती मांगने का काम करता है, इलाके में घूम रहा है।

    उन्होंने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन अजे राज सिंह के नेतृत्व वाली टीम में सीआईए स्टाफ के चार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, थाना सदर मुखी अवतार सिंह सोना समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। जब सूचना के आधार पर गांव भुल्लर नहर के पास नाका लगाया गया तो एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, जिसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव राजोके के रूप में हुई है, जो हाल ही में सीआईए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरबीर सिंह का साथी है। उन्होंने बताया कि दोनों ने फिरौती के लिए कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की अगली पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता के घर पर नौजवानों ने की फायरिंग

    Punjab News: कांग्रेस नेता के घर पर नौजवानों ने की फायरिंग

    श्री गोइंदवाल साहिब: तरनतारन जिले के कस्बा फतियाबाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप कुमार चोपड़ा के घर अनजान लोगों द्वारा फायरिंग की गई। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी, थाना गोइंदवाल साहिब के प्रमुख सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह और चौकी फतियाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    इस संबंध में प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि देर रात उनके घर पर अनजान लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इसका पता उन्हें सुबह उनके घरेलू काम करने वाले कर्मचारियों से चला, जिन्होंने सफाई के दौरान शीशे में गोली का निशान देखा और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। दीपक चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो अनजान लोग फायरिंग करते दिखाई दिए। दीपक चोपड़ा ने बताया कि पिछले समय से उन्हें कुछ लोगों की ओर से ब्लैकमेलिंग कॉल आ रही थीं और ब्लैकमेलिंग न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं। अब तो उनके घर पर फायरिंग भी हो गई है। चोपड़ा परिवार ने न्याय की मांग की है। दूसरी ओर इस वारदात से इलाके में सहम का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और गोली चलाने वाले की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, CM Mann ने दिग्गज नेता को पार्टी में किया शामिल

    Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, CM Mann ने दिग्गज नेता को पार्टी में किया शामिल

    तरनतारनः पंजाब में आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं आज मनीष सिंसोदिया की अगुवाई में सीएम भगवंत मान में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता को आप पार्टी में शामिल किया। सीएम मान ने तरनतारन से 3 बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू को पार्टी में शामिल करवाया। ऐसे में अकाली दल के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

    बता दें कि कुछ समय पहले आप पार्टी के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई। अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की संभावना है और हरमीत सिंह संधू की जॉइनिंग को पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

    हाल ही में हरमीत सिंह संधू ने शिअद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वह किसी पार्टी में जॉइन करेंगे। वह 2002, 2007 व 12 में विधायक रहे हैं। हालांकि 2017 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि 2022 में भी उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।