Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: अब इस जिले में ISI के लिए जासूसी करता आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: अब इस जिले में ISI के लिए जासूसी करता आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः भारत-पाक तनाव के बाद से पुलिस और एजेंसी द्वारा लगातार देश में जासूसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने काउंटर-इंटेलिजेंस पंजाब की सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी जासूसी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाला, तरनतारन के निवासी गगनदीप सिंह उर्फ़ गगन को जासूसी के आरोपी में गिरफ्तार किया है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान-आधारित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (ISI/PIOs) से करवाई गई। गगनदीप को भारतीय चैनलों के माध्यम से PIOs द्वारा भुगतान भी मिलता रहा।

    ऑपरेशन सिंधूर के दौरान गगनदीप सिंह भारतीय सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों के बारे में संवेदनशील जानकारी ISI के साथ साझा कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें गुप्त जानकारी और 20 से अधिक ISI संपर्कों का विवरण पाया गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच से पता लगा रही है कि यह जासूसी नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। पूरी वित्तीय और तकनीकी जांच जारी है।

    तरनतारन के पुलिस थाना सिटी में सरकारी भेद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

  • Punjab News: SBI में डकैती करने के मामले में मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    Punjab News: SBI में डकैती करने के मामले में मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद सिंह उर्फ शादी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को चभल (जिला तरनतारन) स्थित एसबीआई बैंक में हुई डकैती का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसे पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और 3 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि बीते साल फरवरी में चभल स्थित एसबीआई शाखा में हुई डकैती ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस डकैती के पीछे शहजाद सिंह का हाथ होने की पुष्टि जांच में हुई थी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा था।

    पुलिस की संयुक्त टीमें लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थीं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी को दबोच लिया गया। बता दें कि पंजाब पुलिस और एजीटीएफ ने इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा जो इस बैंक डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

  • इंसानियत शर्मसार! बेटे ने पिता का गोली मारकर किया कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! बेटे ने पिता का गोली मारकर किया कत्ल

    तरनतारनः खेमकरण में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने पिता का गोली मारकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खेमकरण के अंतर्गत आने वाले गांव रतोके हवेलियों में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    फिलहाल थाना खेमकरण में मृतक हरजिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह के जेठ गुर्जंट सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव शहीदगंज के बयानों पर आरोपी व्यक्ति जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: मामूली विवाद में पूर्व सरपंच को मारी गोली, हालत गंभीर

    Punjab News: मामूली विवाद में पूर्व सरपंच को मारी गोली, हालत गंभीर

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अमृतसर में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। वहीं अब थाना खालड़ा के अधीन आते गांव नारला में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा पूर्व कांग्रेस सरपंच निरमल सिंह को गोली मार दी गई।

    घायल पूर्व सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की हुई अचानक इमरजेंसी लेंडिंग

    Punjab News: सुबह-सुबह भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की हुई अचानक इमरजेंसी लेंडिंग

    तरनतारनः जिले के गांव ढोटिया में भारतीय सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की अचानक इमरजेंसी लेंडिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना गांव के खेल स्टेडियम में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना के दोनों हेलीकॉप्टरों ने करीब डेढ़ मिनट के भीतर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद दोनों हेलीकॉप्टर करीब 20 मिनट तक स्टेडियम में रुके रहे, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

    दरअसल, हेलीकॉप्टरों को अचानक जमीन पर उतरते हुए देखकर, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी नजरें उस समय हेलीकॉप्टरों पर थीं, लेकिन किसी भी हेलीकॉप्टर से कोई आवाज नहीं आई और सेना की तरफ से लैंडिंग का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है। सेना की ओर से इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लैंडिंग किसी तकनीकी या अन्य कारणों से हुई होगी। हालांकि, यह घटना किसी भी अप्रिय स्थिति की तरफ इशारा नहीं करती, क्योंकि दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित लैंडिंग की और बाद में अपनी उड़ान जारी रखी। यह घटना फिलहाल एक रहस्य बनी हुई है क्योंकि सेना ने इस लैंडिंग के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, एक अच्छी बात यह रही कि लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही और कोई हताहत नहीं हुआ।

  • Punjab News: जमीन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

    Punjab News: जमीन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

    श्री गोइंदवाल साहिब: स्थानीय गांव मालचक्क में जमीन के विवाद को लेकर जमा हुए लोगों की ओर से चली गोली से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी। लेकिन पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही अपने स्तर पर पिता-पुत्र समेत करीब 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

    मामले से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना गोइंदवाल साहिब के मुख्य इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर बलजीत कौर को सूचना मिली थी कि बाबा सुखचैन सिंह के पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मालचक्क के बहिक के गेट के सामने लगी मोटर पर गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी जामाराए और जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खेड़ा समेत करीब 9 अज्ञात लोग जमीन के विवाद को लेकर एकत्रित थे। इसी दौरान जसबीर सिंह जस पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खेड़ा और गुरदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जामाराए की ओर से अपने हथियारों से गोली चलाई गई।

    गोली लगने से जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। कुछ लोग मौके से फरार हो गए और कुछ लोग जसबीर सिंह को घायल हालत में तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी ने इस घटना को छुपाया। जिसके कारण गुरदेव सिंह और जोगिंदर सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को तरनतारन के सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। थाना प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: AAP MLA ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: AAP MLA ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

    तरनतारनः कोट मोहम्मद ख़ां गांव में हुए पुलिस कर्मचारी हत्या मामले में आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने एक बार फिर एसएसपी तरनतारन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसएसपी पर पुलिस हत्या मामले में तथ्य छिपाने, सरकार को गुमराह करने और सरपंच समेत 50 निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। लालपुरा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    आप विधायक ने सोशल मीडिाया के जरिए कहा कि SSP तरनतारन द्वारा असली तथ्यों को छुपाकर, सरकार और विभाग को गुमराह करने, मामले को तोड़मोड़ करने तथा सरपंच समेत विभिन्न पार्टियों से संबंध रखते 50 लोगों पर पुलिस कर्मचारी हत्या का गलत और झूठा केस दर्ज करने, सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। निचले अधिकारियों पर दबाव डालकर कानून का दुरुपयोग करने की जांच की जाए ताकि एसएसपी तरनतारन के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके। क्योंकि यह 50 निर्दोष लोगों की ज़िंदगी का सवाल है।

    इस मामले में संबंधित व्यक्तियों पर स्पेशल सेल अमृतसर में अवैध पिस्टल रखने की बात हमारे सरपंच साहिबान और पूरे जिले को स्वीकार नहीं है। इसलिए सभी सरपंच साहिबान और पूरे जिले के न्यायप्रिय लोगों को वह अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से विश्वास दिलाते है कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी विधायक द्वारा सवाल उठाए जा चुके है।

  • Punjab News: गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में सास-बहू काबू

    Punjab News: गुटका साहिब की बेअदबी के मामले में सास-बहू काबू

    तरनतारन: झबाल खुर्द में बुधवार को हुई श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गांव के कुछ नेताओं ने अपने स्तर पर जांच की। इस दौरान बेअदबी के आरोप में परिवार की दो अमृतधारी महिलाओं को पुलिस के हवाले किया गया। दोनों महिलाओं को थाना झबाल में दर्ज मामले में नामजद कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं सास-बहू है। इन महिलाओं को पुलिस के हवाले करते हुए गुरमीत सिंह झबाल खुर्द, बलजींदर सिंह, शिंगारा सिंह, बलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, शमशेर सिंह शेरा झबाल खुर्द ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर गांववासियों के सहयोग से जांच शुरू की थी।

    फिर पता चला कि कुछ समय पहले गांव के स्कूल में 5 बच्चों को खालसा एड फाउंडेशन संस्था वालों ने 5 गुटका साहिब दिए थे। जब उन्होंने गुरबाणी के 5 गुटका साहिब लेने वाले बच्चों से जाकर पूछताछ की तो 4 बच्चों के पास गुटका साहिब मिले, लेकिन 5वें के पास नहीं मिला। पूछताछ के दौरान परिवार ने शुरू में इंकार किया, लेकिन बाद में उनके घर से एक किताब मिली, जिसका पहला पन्ना फटा हुआ था। जब उसे देखा गया तो इस किताब का वह फटा हुआ पन्ना बुधवार को गुटका साहिब के पन्ने जैसा था।

    जिसके बाद लोगों का शक पक्का तब हुआ, जब इस परिवार की महिलाओं राजबीर कौर पत्नी संदीप सिंह और सुरजीत कौर पत्नी मुख्तार सिंह (जो सास-बहू हैं) उनसे पूछताछ की गई। इस पर उन्होंने माना कि उनके बच्चे के पास से गुटका साहिब के पन्ने फट गए थे, जिस कारण वे बाहर फेंक दिए गए थे। इस संबंध में थाना झबाल की पुलिस को जानकारी देने पर थाना मुखी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस बारे में एसपी अजराज सिंह, थाना मुखी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि दोनों महिलाओं को मामले में नामजद कर अदालत में पेश किया जा रहा है और रिमांड लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: इस इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, जांच में जुटी पुलिस

    तरनतारन: जिले के झबाल खुर्द से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुटका साहिब की बेअदबी किए जाने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कूड़े के ढेर से गुटका साहिब के अंग मिले हैं। मामले की जानकारी देते हुए गांव निवासी बलजिंदर सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह के समय उन्होंने कूड़े और सड़क पर बिखरे हुए गुटका साहिब के अंग देखे, जिसके बाद उन्होंने पूरा मामला गांव की गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और थाना झबाल की पुलिस के ध्यान में लाया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अजय राज सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी, गुरुद्वारा बीड़ बाबा बूढ़ा साहिब के मैनेजर सरबदियल सिंह को गांव वालों ने गुटका साहिब के अंग इकट्ठे कर सम्मानपूर्वक सौंपे। जिसके पुलिस ने शरारती तत्वों की तालाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में मिले मिसाइल के टुकड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिले मिसाइल के टुकड़े, देखें वीडियो

    तरन तारनः पंजाब में पाकिस्तान की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है। जिसे भारतीय सेना की ओर से नष्ट किया जा रहा है। हालांकि कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं जिले के गांव सक्कियांवाली के खेतों में मिसाइल का हिस्सा मिलने की सूचना मिली है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने मिसाइल के पुर्जो को कब्जे में लिया। दरअसल, पाक की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में मिसाइल हमले किए गए। जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

    इस दौरान गांव सक्कियांवाली के खेतों में नष्ट हुई मिसाइल के हिस्से गिरे मिले। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेत मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे के करीब जबरदस्त धमाके की आवाज सुनी गई। सुबह जब अपने खेतों में गए तो वहां कुछ वस्तुओं के टुकड़े पड़े थे। जिसके बाद इस बात की सूचना थाना वैरोवाल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना वैरोवाल के थाना मुखी नरेश कुमार ने बताया कि मौके पर सेना की टीम के साथ पहुंच कर मिसाइल के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।