Punjab News: अब इस जिले में ISI के लिए जासूसी करता आरोपी गिरफ्तार

तरनतारनः भारत-पाक तनाव के बाद से पुलिस और एजेंसी द्वारा लगातार देश में जासूसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने काउंटर-इंटेलिजेंस पंजाब की सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी जासूसी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाला, तरनतारन के निवासी गगनदीप सिंह उर्फ़ गगन को जासूसी के आरोपी में गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान-आधारित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए उसकी पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (ISI/PIOs) से करवाई गई। गगनदीप को भारतीय चैनलों के माध्यम से PIOs द्वारा भुगतान भी मिलता रहा।

ऑपरेशन सिंधूर के दौरान गगनदीप सिंह भारतीय सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों के बारे में संवेदनशील जानकारी ISI के साथ साझा कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें गुप्त जानकारी और 20 से अधिक ISI संपर्कों का विवरण पाया गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच से पता लगा रही है कि यह जासूसी नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। पूरी वित्तीय और तकनीकी जांच जारी है।

तरनतारन के पुलिस थाना सिटी में सरकारी भेद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *