Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: पुलिस क्वार्टर में चली गोली, ASI की मौत

    Punjab News: पुलिस क्वार्टर में चली गोली, ASI की मौत

    तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी के गांव कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान अमरजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते डीएसपी रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे और अमरजीत सिंह का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया। एएसआई अमरजीत सिंह करीब 4 माह से पुलिस चौकी में  प्रभारी तैनात थे।

    शाम को नाकाबंदी के बाद खाना खाकर 9:30 बजे रात अपने क्वार्टर में गए। वहां विश्राम के दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने मौके पर जाकर देखा, तो अमरजीत सिंह लहू लुहान पड़े थे और हाथ में सर्विस पिस्टल थी। अमरजीत ने खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चलाई।

    एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी के चलते एएसआई अमरजीत सिंह कई बार अपना तबादला करवाने लिए अधिकारियों को कह चुके थे।

    अभी 15 जून को पट्टी की अदालती परिसर में सुरक्षा में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने खुद को गोली मारी थी, जिसकी 7 दिन बाद अमृतसर के निजी अस्पताल में मौत हुई है । डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

     

  • Punjab News: कोर्ट परिसर के बाहर चली गोली, ASI घायल

    Punjab News: कोर्ट परिसर के बाहर चली गोली, ASI घायल

    तरनतारनः जिले के पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर एसआई की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई ने कथित रूप से अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना में घायल गुरमीत सिंह घायल हुए है। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन तरनतारन निवासी सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह की पिछले कुछ दिनों से पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगी हुई थी।

    सोमवार सुबह वह निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास खड़े गुरमीत सिंह ने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और कथित रूप से खुद पर गोली चला दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन उसी दौरान हाथ फिसल जाने से गोली चेहरे के निचले हिस्से और जबड़े के पास जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल अधिकारी को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक रविशेर सिंह, थाना प्रभारी बलजीत सिंह वड़ैच सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौके से अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर यह चर्चा है कि एएसआई पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या ड्यूटी संबंधी दबाव का सामना कर रहे थे। पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

  • Punjab News: आंधी का कहर, महिला की मौत, उखड़े बिजली के खंभे और शेड

    Punjab News: आंधी का कहर, महिला की मौत, उखड़े बिजली के खंभे और शेड

    तरनतारनः जिले में रात तेज आंधी व वर्षा भारी नुकसान किया। करीब एक दर्जन गांवों में पशु घायल हो गए। सड़कों के किनारे व खेतों में विजली के बड़े खंभे, पेड़, व शेड उखड़ गए। आंधी के दौरान लोहे की टीन से संबंधित 40 शेड उखड़‌कर दूर तक जा गिरे। इस दौरान हादसों में छह जैसे व गाय घायल हुई। गांव सभरा, रत्ता गुदा, मरहाणा, गंडीविंड घत्तल, चूसलेवड़, प्रिंगड़ी, कोट बुड्‌ढा, मुठियांवाला, खालड़ा मंडी, वीरम, दासूवाल, घरियाला (राड़ियावाली), नभीपुर समेत भिखीविंड व पट्टी सब डिविजन के गांवों में घरों की दीवारें व छतें टूट गई।

    कस्वा झब्बाल, ठ‌ट्ठा, बाबा बुड्‌ढा साहिब, खैरदीनके, मन्नण, भोजियां, नौशहरा ढाला, बुर्ज 169, पलासौर, जिओवाला में भी आंधी से किसानों के शेड उखड़ गए। पट्टी शहर से संबंधित चार दुकानों की छतें टूटने से लाखों के नुकसान का अनुमान हैं। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव वां तारा सिंह से संबंधित कंबलजीत कौर जेठानी रमनदीप कौर के साथ वुटीक चलाती थी, दोनों के पति विदेश में हैं। एक्टिवा पर भिखीविंड गई। लौटते समय 9 बजे गांव दराजके के समीप आंधी व वर्षों से बिजली की टूटी हुई तारें सड़क पर लटकी हुई थीं। इस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद थी।

    अंधेरे में एक्टिवा तारों की चपेट में आ गई। इससे स्कूटी चालक कंवलजीत कौर मुंह के बल सड़क पर गिरी। इससे उसकी मौत हो गई और जेठानी रमनदीप घायल हो गईं। आप के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह वां ने बताया कि गांव दराजके से वां तारा सिंह तक 8 जगह बिजली की तारें टूटकर सड़क पर गिरीं। उधर, जम्मू कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा हरिके पत्तन क्षेत्र में कई पेड़ टूटकर सड़क व खेतों में रात भर बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को पेयजल की सप्लाई के लिए परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित खेतों में घर बनाकर रहने वाले किसान परिवारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

     

  • Punjab News: कांग्रेस शहरी प्रधान के घर पर ED की रेड

    Punjab News: कांग्रेस शहरी प्रधान के घर पर ED की रेड

    तरनतारनः जिले में कांग्रेस नेता के घर पर ईडी की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान लखविंदर सिंह के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की कार्रवाई काफी समय से चल रही है। वहीं घर के बाहर सीआरपीएफ का एक जवान तैनात है। ऐसे में किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश नहीं करे दिया जा रहा है। छापेमारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: सोना कारोबारी के 3 ठिकानों पर ED की Raid

    Punjab News: सोना कारोबारी के 3 ठिकानों पर ED की Raid

    तरनतारनः जिले में सोना कारोबारी के मोहल्ला गुरु का खूह चौक स्थित पुश्तैनी घर में ईडी की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार ईडी टीम ने कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के 3 ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने कारोबारी की दुकान, पुश्तैनी घर और कोठी में दस्तावेजों तथा बैंक लेनदेन की गहन जांच की। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे ईडी की दो टीमें गुरु बाजार स्थित आभूषण दुकान औरपहुंचीं। जब टीम दुकान पर पहुंची, उस समय कारोबारी बंटी के पिता कुलवंत सिंह वहां मौजूद थे। अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक दुकान से जुड़े कारोबार, दस्तावेजों और लेनदेन के रिकार्ड की जांच की।

    दूसरी ओर एक अन्य टीम ने गुरु का खूह चौक स्थित घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान परिवार की महिलाओं को घरेलू कामकाज जारी रखने के लिए कहा गया। कार्रवाई के दौरान ईडी ने स्थानीय पुलिस को भी पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी, जिससे पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। इसके बाद टीम ने दीप एवेन्यू कालोनी स्थित गुरुद्वारा लकीर साहिब के पास बनी कोठी में भी दबिश दी। करीब 12 सदस्यों वाली टीम ने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की। चार अलग-अलग बैंकों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर खातों में हुए लेनदेन का विवरण प्राप्त किया गया।

    सूत्रों के अनुसार कारोबारी के एक करीबी रिश्तेदार का संबंध दिल्ली के बड़े निर्माण कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए कारोबारी के आर्थिक संबंधों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार माह पहले भी ईडी की टीम ने इसी कोठी में दबिश दी थी, लेकिन उस समय भी कारोबारी घर में मौजूद नहीं मिला था। फिलहाल ईडी की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन शहर में पूरे दिन इस छापेमारी की चर्चा बनी रही। जांच एजेंसियां अब कारोबारी के वित्तीय रिकॉर्ड और संभावित कारोबारी संबंधों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

     

     

  • Punjab News: Truck ने 8वीं के छात्र को कुचला, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Truck ने 8वीं के छात्र को कुचला, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः शहर के फतेहाबाद इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज तेजपाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

    मिली जानकारी के अनुसार धीरज तेजपाल रोजाना की तरह सुबह स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में गैस सिलेंडर ले जा रही एक गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता निंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हर दिन की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर वाली गाड़ी के चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

    घटना के बाद इलाके के लोगों में भी भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि सड़कों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: SDM अनुप्रीत कौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Punjab News: SDM अनुप्रीत कौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    तरनतारनः गुरदासपुर की एसडीएम तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम की पहचान अनुप्रीत कौर रंधावा के रूप में हुई है। हाल ही में पट्टी में एसडीएम के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम के पद पर कार्यरत पीसीएस अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह 7 बजे पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को जम्मू कश्मीर-राजस्थान राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के गबन के संबंध में देखा जा रहा है। इस संबंध में अनुदीप कौर रंधावा के खिलाफ 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था।

     

  • Punjab News: BJP दफ्तर पर हुए हमले को लेकर SSP Surendra Lamba का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP दफ्तर पर हुए हमले को लेकर SSP Surendra Lamba का आया बयान, देखें वीडियो

    Tarn Taran BJP Office Attack: तरनतारन बाईपास के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर देर शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 नकाबपोश युवक अचानक दफ्तर के अंदर घुस आए और वहां जमकर हंगामा किया।

    नकाबपोश हमलावरों ने ऑफिस में मचाया उत्पात

    जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने कार्यालय के अंदर घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। दफ्तर के शीशे तोड़ दिए गए और वहां रखा सामान भी नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान ऑफिस में मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की भी खबर सामने आई है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

    सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

    SSP Surendra Lamba का बयान आया सामने

    इधर, इस मामले को लेकर तरनतारन के SSP Surendra Lamba का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। SSP ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान पूरी होते ही सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।      
  • Punjab News: अफ्रीकी महिला गिरफ्तार, कार से 3 किलो हेरोइन बरामद

    Punjab News: अफ्रीकी महिला गिरफ्तार, कार से 3 किलो हेरोइन बरामद

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के खिलाफ पुलिस में महिला को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने कार चालक अफ्रीकी महिला के कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेला के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया (अफ्रीका) के डेल्टा स्टेट, जोम्बा की रहने वाली है। वर्तमान में दिल्ली के संडे बाजार में रह रही थी। पुलिस ने महिला का वैगन आर कार को भी कब्जे में ले लिया है।

    बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। दरअसल, सूचना मिली थी कि विदेशी अफ्रीकी महिला सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन की खेप लेने आई है। इस जानकारी के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

    इस दौरान, बाईपास के पास नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगन आर कार को रुकने का इशारा किया। कार को एक महिला चला रही थी। तलाशी लेने पर कार से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला नौकरी के लिए भारत आई थी, लेकिन बाद में वह ड्रग तस्करी के जाल में फंस गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाकों से पहले हेरोइन की कितनी खेप ली है।

  • Punjab News: परिवारिक झगड़े में साले ने किया जीजे का कत्ल

    Punjab News: परिवारिक झगड़े में साले ने किया जीजे का कत्ल

    तरनतारन: जिले में मुरादपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाथों वाली गली में साले ने जीजे का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान मुख़द्दर पुत्र मुबारक के रूप में हुई है। यह घटना कस्बा वैरोनवाल में हुई, जहां मृतक किराए के कमरे में अपनी पत्नी और बच्चों सहित रह रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक का साला शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ रहा था, जिसे हटाने गए जीजे को साले ने चाकू मार दिया।

    मौके पर पहुँची थाना वैरोनवाल की पुलिस ने लाश अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गली नाथों वाली निवासी मुख़द्दर नाथ और उसकी पत्नी पूजा, गली के अन्य परिवारों के साथ कनक की उपज के लिए वैरोनवाल इलाके गए थे और वहीं किराए के कमरे में रह रहे थे। वहीं मुख़द्दर नाथ का साला रुश्मत नाथ भी अपनी पत्नी अंजू के साथ वहीं रह रहा था। मृतक मुख़द्दर नाथ के भाई राम नाथ पुत्र मुबारक नाथ ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मुख़द्दर नाथ का साला रुश्मत नाथ अपनी पत्नी अंजू से झगड़ रहा था।

    जब मुख़द्दर नाथ उसे हटाने आगे हुआ तो रुश्मत ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। परिवार के सदस्यों और वहाँ रहने वाले अन्य परिवारों ने गंभीर घायल मुख़द्दर नाथ को जब तरनतारण के अस्पताल ले जा रहे थे तो बोहड़ी चौक के पास उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उसका भाई रुश्मत शराबी हालत में था, जिसने उसके पति की हत्या कर दी। उसने मांग की कि उसके भाई को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। दूसरी ओर गली नाथों वाली के निवासी बोले कि यह पति-पत्नी का मामूली विवाद था। पर मुख़द्दर नाथ के साले ने चाकू से उसका कत्ल कर चार बच्चों के सिर से पिता की छाया छीन ली।