Punjab News: पुलिस क्वार्टर में चली गोली, ASI की मौत

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी के गांव कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अमरजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते डीएसपी रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे और अमरजीत सिंह का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया। एएसआई अमरजीत सिंह करीब 4 माह से पुलिस चौकी में  प्रभारी तैनात थे।

शाम को नाकाबंदी के बाद खाना खाकर 9:30 बजे रात अपने क्वार्टर में गए। वहां विश्राम के दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने मौके पर जाकर देखा, तो अमरजीत सिंह लहू लुहान पड़े थे और हाथ में सर्विस पिस्टल थी। अमरजीत ने खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चलाई।

एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी इस बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी के चलते एएसआई अमरजीत सिंह कई बार अपना तबादला करवाने लिए अधिकारियों को कह चुके थे।

अभी 15 जून को पट्टी की अदालती परिसर में सुरक्षा में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने खुद को गोली मारी थी, जिसकी 7 दिन बाद अमृतसर के निजी अस्पताल में मौत हुई है । डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *