Van और Truck की टक्कर, बैंड बाजों वाले 7 लोगों की मौत

Written by

in

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर देर रात एक ट्रक और वैन की टक्कर का मामला सामने आया है, जिसमें 7 लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ये हादसा देर रात का है। वैन में बैंड बाजे वाले मौजूद थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा और एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी ताशा पार्टी के सदस्य थे और मुहर्रम पर्व में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद गांव लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक का चालक फरार बताया जाता है। बताया जा रहा है कि ताशा पार्टी में शामिल दो युवक रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव तथा पांच कुजू के बलसगरा गांव के निवासी थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *