Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर संगठनों ने किया ऐलान

    Punjab News: किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर संगठनों ने किया ऐलान

    तरनतारनः जिला तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र में आते पट्टी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते दिन अंतर्गत गांव साबरा दरिया पर प्रशासन द्वारा रेत के खड्ड को लेकर किसान संगठन द्वारा विरोध किया जा रहा था। किसानों का आरोप है कि मौजूदा हालात को देखते हुए किसानों पर लाठीचार्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके चलते किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। आज किसान मजदूर यूनियन संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा, भारतीय किसान यूनियन उगराहां के ब्लॉक प्रधान मोहन सिंह सहित अन्य नेताओं ने फैसला लिया है।

    वह प्रशासन द्वारा लग रही रेत की खड्ड को लगने नहीं देंगे। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि कुछ साल पहले इसी नदी पर गांव साबरा में नदी का बांध टूटने से बड़ी आपदा आई थी और यही बांध टूटने का कारण बना था कि इस जगह पर अवैध खनन होता था और अब भी पंजाब सरकार इसी जगह पर यह रेत खदान बना रही है। जिससे यह नदी सबरा गांव और आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकती है, जिसके कारण उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है।

  • Punjab News: फर्जी IPS महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

    Punjab News: फर्जी IPS महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

    तरनतारनः पुलिस ने फर्जी आईपीएस महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना भिखीविंड की पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान नाकेबंदी पर पुलिस वर्दी में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सिमरजीत कौर के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि उक्त महिला खुद को आईपीएस अधिकारी बताने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि वह असल में कोई आईपीएस अधिकारी नहीं है। पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस की वर्दी पहनकर कानून का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं पर गिरी छत, कई घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं पर गिरी छत, कई घायल, देखे वीडियो

    तरनतारन: जिले के गांव सबरा में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समागम के दौरान छत गिरने अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि जब संगत माथा टेकने आई तो गार्ड हाउस की छत लोगों पर गिर गई। इस हादसे मे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज पट्टी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • Punjab News: घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला तरनतारन के अंतगर्त आते गांव में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौधरियां के अधीन आते गांव नौशहरा पनुन्या में एक अवैध घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बच्चा भी झुलस गया है, जिसे तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की जा सकती। मौके पर जानकारी देते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति व माता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र भजन सिंह निवासी चौधरियां वाला ने अपने घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री लगा रखी थी। आज सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोग घायल हो गए और एक महिला जश्नप्रीत कौर पत्नी आकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
  • Punjab News: नौजवान का गोली मारकर किया कत्ल

    Punjab News: नौजवान का गोली मारकर किया कत्ल

    तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव कोटर धर्म चंद कलां में नौजवान का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी गोला जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    कत्ल करने वाला मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। मृतक के नाना स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके बच्चे स्वर्ण सिंह को गांव का ही युवक अनमोलदीप सिंह घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसने किसी बात के चलते बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। सतनाम सिंह की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गांव पंडोरी गोला का सतनाम सिंह रोजगार की तलाश के लिए कुछ समय पहले विदेश (बहरीन) गया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह विदेश से लौटा था।

    जानकारी के अनुसार बीते सतनाम सिंह का दोस्त अनमोलदीप सिंह को यह बोलकर अपने साथ ले गया कि वे कहीं घूमने जा रहे हैं। काफी समय तक सतनाम सिंह वापस घर नहीं लौटा तो घरवालों ने पुलिस को सूचित किया। बाद में पता चला कि एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। यह शव किसी और का नहीं बल्कि सतनाम सिंह का था।

    अनमोलदीप सिंह ने अपनी मौसी के बेटे को साथ लिया, जिसकी मदद से उसने दोस्त सतनाम सिंह की छाती पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना झब्बाल के प्रभारी अशोक मीना समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है, ताकि हत्या का कारण सामने आ सके और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। घटना की सूचना झब्बाल थाने की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: Gun Point पर 5 लुटेरों ने की बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की कोशिश, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर 5 लुटेरों ने की बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की कोशिश, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के पट्टी शहर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लूट की वारदात की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही मामला पट्टी शहर में देखने को मिला, जहां 5 लुटेरों ने गन प्वाइंट के जरिए रिटायर नौकरीपेशा बुजुर्गों को लूटने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस संबंध को लेकर रमनदीप सिंह ने बताया कि वह कृषि विभाग में एडीओ के पद पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह गार्डन कालोनी में स्थित अपने घर के कमरे में बैठे थे। इस दौरान उसके पिता 75 वर्षीय धीरा सिंह और माता सुरजीत कौर घर के बरामदे में बैठे थे। घर के बाहर सिल्वर रंग की एक आल्टो का बिना नंबरी आकर रूकी।

    जिसमें 5 अज्ञात युवक थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गेट का दरवाजा खटखटाया तभी उनके पिता धीरा सिंह घर के बरामदे में बैठे थे, उन्होंने गेट खोला। इस दौरान युवकों में से एक व्यक्ति हमारे सामने रहने वाले सोनू के घर का गेट बंद होने के बारे में पूछने लग गया और कहने लगा कि क्या आपको सोनू के घर की चाबियों के बारे में पता है। इस पर उसके पिता ने कहा कि हमें सोनू के घर की चाबी के बारे में नहीं पता, तो उनमें से एक ने उसके पिता को पीछे से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पिता की छाती पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद माता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं आरोपियों में से एक व्यक्ति ने माता के मुंह को कपड़े से दबा लिया।

    माता ने बहादुरी दिखाई और आरोपी को धक्का मारकर घर से बाहर भाग गई। इस दौरान माता ने गली में शोर मचाना शुरु कर दिया, जिसके बाद आरोपी कार लेकर घटना को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे लूट की नियत से हमारे घर आये थे और पिस्तौल का भय दिखाकर डकैती करना चाहते थे। इस संबंध में घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रमुख पट्टी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। पट्टी सिटी पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सुहावा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि दूसरे को भी पुलिस ने काबू कर लिया है।

    बताया जा रहा हैकि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर जैसल चंबल के करीबी है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब उनकी टीम ने सहावा गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने होंडा सिटी कार को इशारा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की।

    पुलिस ने जब उनकी गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी सुहावा गांव के पास खेतों में उतर गई और इसी बीच गाड़ी में सवार दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद उनकी टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: तहसील परिसर के बाहर कार का शीशा तोड़ 10 लाख की नगदी लेकर चोर फरार

    Punjab News: तहसील परिसर के बाहर कार का शीशा तोड़ 10 लाख की नगदी लेकर चोर फरार

    तरनतारनः जिले में आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर फरार हो रहे है। वहीं रोजाना हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ताजा मामला भिखीविंड तहसील परिसर के बाहर से सामने आया है। जहां जमीन की रजिस्ट्री कराने आए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोर ने 10 लाख रुपये और जमीन के दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गया। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इस संबंध में थाना भिखीविंड में दर्ज करवाई गई। बयान देते हुए अवकार सिंह उर्फ ​​भक्का पुत्र नछत्तर सिंह निवासी भिखीविंड ने बताया कि उसने माड़ी गौर निवासी दिलबाग सिंह से 56 कनाल 10 मरले जमीन खरीदने का सौदा किया था। कल वह दिलबाग सिंह के साथ रजिस्ट्री कराने के लिए भिखीविंड तहसील परिसर गए थे। जब वह तहसील कांप्लेक्स में गाड़ी खड़ी करके रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए वसीका नवीस से बात कर रहा था, तो व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी ब्रेजा गाड़ी PB 02 M 7798 की ड्राइवर साइड की खिड़की को पत्थर से तोड़ दिया और अंदर से एक हरे रंग का लिफाफा निकाल लिया। जिसमें 10 लाख रुपए और जमीन के कागजात थे।

    अवकार सिंह ने बताया कि उन्होंने लूट की सीसीटीवी फुटेज भिखीविंड पुलिस को दे दी है। अवकार सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर उसके पैसे व दस्तावेज वापस दिलाए जाएं। इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए भिखीविंड थाना प्रमुख मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अवकार सिंह के बयानों के आधार पर दिलबाग सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Medical Store के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

    Punjab News: Medical Store के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

    बदमाशों ने जाते समय दिखाई पिस्तौल, नगदी लेकर हुए फरार

    तरनतारनः जिले में आए दिन तेजधार हथियारों से हमला करने और गोलियां चलने की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला भिखीविंड में सिंदर मेडिकल स्टोर से सामने आया है, जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान जाते समय हमलावारों द्वारा पिस्तौल दिखाकर दहशत का माहौल बनाया गया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी परिंगड़ी के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां तीन हथियारबंद नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से सविंदर पर हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंदूक के बल पर दुकान मालिक से करीब 8 हजार रुपये के नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में हरिके थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
  • Punjab News: चाईना डोर का कहरः हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

    Punjab News: चाईना डोर का कहरः हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

    तरनतारनः पंजाब में चाईना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन बसंत का त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चाईना डोर की बिक्री शुरू होने लग जाती है। हालांकि पुलिस द्वारा हर साल इस घातक डोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अब तक इस घातक डोर का खात्मा नहीं हुआ है। यही कारण है कि इस साल भी चाईना डोर के कारण हादसे हो रहे है।

    वहीं ताजा मामला तरनतारन के गुरु तेगबहादुर नगर में घर की छत पर पतंग लूट रहा 6 वर्षीय हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवोल्टेज तारों पर चाईना डोर गिर गई, जिसके चलते हाईवोल्टेज तारों पर चाईना डोर गिरने से डोर में करंट आ गया और बच्चे को करंट लगने से मौत हो गई। जिससे घर और आसपास के गांवों में लोहड़ी और माघी त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान दिलजान सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रणजीत सिंह सेना में कार्यरत है।

    दिलजान सिंह अपनी दादी और 4 साल का बहन परनीत कौर के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पतंग पकड़ने के दौरान उसके हाथ में आई चाइना डोर घर के सामने से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों पर गिर गई। इस घटना के दौरान दिलजान करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि बच्चा करंट लगने से तुरंत गिर गया। जब उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए तो जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।