Punjab News: चाईना डोर का कहरः हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

तरनतारनः पंजाब में चाईना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन बसंत का त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चाईना डोर की बिक्री शुरू होने लग जाती है। हालांकि पुलिस द्वारा हर साल इस घातक डोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अब तक इस घातक डोर का खात्मा नहीं हुआ है। यही कारण है कि इस साल भी चाईना डोर के कारण हादसे हो रहे है।

वहीं ताजा मामला तरनतारन के गुरु तेगबहादुर नगर में घर की छत पर पतंग लूट रहा 6 वर्षीय हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवोल्टेज तारों पर चाईना डोर गिर गई, जिसके चलते हाईवोल्टेज तारों पर चाईना डोर गिरने से डोर में करंट आ गया और बच्चे को करंट लगने से मौत हो गई। जिससे घर और आसपास के गांवों में लोहड़ी और माघी त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान दिलजान सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रणजीत सिंह सेना में कार्यरत है।

दिलजान सिंह अपनी दादी और 4 साल का बहन परनीत कौर के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पतंग पकड़ने के दौरान उसके हाथ में आई चाइना डोर घर के सामने से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों पर गिर गई। इस घटना के दौरान दिलजान करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि बच्चा करंट लगने से तुरंत गिर गया। जब उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए तो जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *