Punjab News: पतंगबाजी को लेकर व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में पतंगबाजी को लेकर अलग-अलग जिलों में विवाद होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला हैबोवाल से सामने आया है। जहां पंतग उड़ाने को लेकर व्यक्ति को रोकना महंगा पड़ गया। जहां प्रवासी नौजवानों ने 65 वर्षीय व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी के 5 से 6 युवक छत पर पतंगबाजी के दौरान काफी हुल्लड़बाजी कर रहे थे।

जिसको लेकर काफी बार उनके पिता युवकों को रोकते रहते थे। पीड़ित ने कहा कि वह घर पर पहुंचा ही था तो देखा कि घर के बाहर पहले से 15 नौजवान मौजूद थे। इस दौरान नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। नौजवानों ने तेजधार हथियार से पिता से सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में वह खुद भी घायल हो गया। वहीं हादसे में परिवार की महिलाएं भी घायल हुई है। पीड़ित ने कहा कि नौजवानों ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है और इस मामले में प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *