Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News : हमलावरों ने आढ़ती पर चलाई गोलियां, मौत

    Punjab News : हमलावरों ने आढ़ती पर चलाई गोलियां, मौत

    तरनतारन : जिले में बाइक सवार बदमाशों ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के पड़ोसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राम गोपाल निवासी तरनतारन के गांव हरिके के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से आढ़ती था। बताया जा रहा है कि राम गोपाल आज सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी। इस हमले मेें राम गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों बाइक सवारों ने आते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

     हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं। एक गोली राम गोपाल के कंधे में लगी और बाकी शरीर के अन्य हिस्से पर। मृतक के चचेरे भाई अजय कुमार चीनू ने जानकारी देते हुए बताया कि राम गोपाल को गंभीर हालत में तरनतारन के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस रंजिश और फिरौती एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: Shiv Sena के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, शहरी अध्यक्ष पर भी गिरी गाज

    Punjab News: Shiv Sena के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, शहरी अध्यक्ष पर भी गिरी गाज

    तरनतारन: जिले में गोलियां चलने की घटना को लेकर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। इस मामले में शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, सिटी थाने की पुलिस ने अश्विनी कुमार कुक्कू को ने गिरफ्तार कर लिया है। कुक्कू के साथ पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    जिसके बाद जिले के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था जबकि पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता था। अश्वनी कुमार कुक्कू ने फोटोग्राफर एवं शिवसेना नगर अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर अपने पास रख ली और इसी बीच गुरुवार सुबह खुद ही अपने घर के बाहर गोलियां चला दी।

    गोलियां चलाने के बाद कुक्कू अपने घर में घुस गया और यह सारा ड्रामा किया। पुलिस ने मामले की आगे की जांच करते हुए अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम की जांच ने इस बात की पुष्टि हुई है कि गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थीं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिले के एसएसपी आज इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा कर सकते है।

  • Punjab News : इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप

    Punjab News : इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप

    तरनतारन। मोहल्ला गुरु का खूह से एक युवक पर बदमाशों द्वार गोली फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां, मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को चार अज्ञात लोगों बदामाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज देर शाम की बताई जा रही है।

    चार गोलियां लगने से युवक घायल
    युवक को चार गोलियां लगीं, जिसमें से कुछ गोलियां उसकी टांगों में लगीं। एक गोली उसकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल पर भी लगी, जिसने उसकी जान बचा ली। घायल युवक को तुरंत तरनतारन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. इन्वेस्टिगेशन अजय राज सिंह और डीएसपी सिटी कमलमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    घर लौटते वक्त हुई वारदात
    घायल युवक का नाम कवलजीत सिंह है, जो कुलवंत सिंह का बेटा और मोहल्ला गुरु का खूह का निवासी है। उसने बताया कि वह अपने घर लौट रहा था, तभी गुरु का खूह मोड़ पर चार लोगों ने उसे घेर लिया। उनके पास पिस्तौलें थीं, जिनसे उन्होंने उस पर गोलियां चलाईं।

    कवलजीत सिंह ने बताया कि हमले के पीछे मोहल्ले में चिट्टा (नशे का सामान) की बिक्री को रोकने का मामला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार बंत सिंह नामक व्यक्ति को चिट्टा बेचने से रोकने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। इसी रंजिश के चलते बंत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

    घटना के बाद पुलिस ने कवलजीत सिंह के भाई के बयान के आधार पर थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पर हमालावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    Punjab News: दिन दहाड़े प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पर हमालावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    तरनतारन: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां आज सुबह अज्ञात हमालावारों ने शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू के घर के बाहर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर किए गए है। घटना को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष सहित इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियों के निशान घर के गेट पर भी है।

    मामले की जानकारी देते हुए अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों ने खुद को खालिस्तान समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहींम मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रदेश उपाध्यक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः पंजाब में गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां में दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। जहां पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर प्रभदीपसिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह और गुरलाल जीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि तरन तारन पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के कुछ गुर्गे छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तैयारी के साथ रेड करने पहुंची। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। आरोपियों से पुलिस ने एक .32 बोर का पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपियों से बरामद वेपन वे कहां से लेकर आए थे और उन्होंने किसी वारदात को अंजाम देना था।

    पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर सीधी गोली चलाई थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब गोली चलाई तो दोनों आरोपियों घायल हो गए। जिन्हें पुलिस गारद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरन तारन में भर्ती करवा दिया गया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, साले ने किया जीजे का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, साले ने किया जीजे का कत्ल

    तरनतारनः जिले के गोइंदवाल साहिब में इंसानियत शर्मसार होने की घटना सामने आई है, जहां साले ने ही जीजा का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सादिक दीन निवासी गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जीजे का आरोपी की बहन के साथ विवाद हुआ था।

    इस विवाद के दौरान मृतक सादिक ने आरोपी की बहन का अपमान किया था। इसी बात पर गुस्साए व्यक्ति ने अपने जीजा के सिर पर ईंट से हमला करके कत्ल कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि पति-पत्नी दोनों में लड़ाई हो रही थी। इस दौरान सादिक का साला आ गया। उसने आते ही अपने जीजा पर ईंट से कई वार किए, जिसके बाद वो सो गया।

    इस दौरान जब जीजा सुबह नहीं उठा तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोइंदवाल साहिब थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सादिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार सदस्यों ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

  • Punjab News: थाने से 300 मीटर दूरी पर ज्वैलर की दुकान से 60 हजार की नगदी और लाखों का सोना लेकर चोर फरार

    Punjab News: थाने से 300 मीटर दूरी पर ज्वैलर की दुकान से 60 हजार की नगदी और लाखों का सोना लेकर चोर फरार

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लूटपाट की घटनाओं में हो रही बढ़ौतरी के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना देखने को मिल रहा है। ताजा मामला थाने से 300 मीटर दूरी ज्वैलर की दुकान से चोरी की वारदात का सामने आया है।

    जहां थाना भिखीपिंड से कुछ दूरी पर स्थित राजवीर ज्वैलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक के अनुसार 3 नकाबपोश चोर दुकान से 60 हजार की नगदी और 8 लाख का सोना लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    तरनतारनः शहर चोहला साहिब में रंगदारी न देने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानदार को गोली मारने की खबर सामने आई है। दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

    आपको बता दें कि प्रीत टेलीकॉम मोबाइल शॉप चोहला साहिब के मालिक को गोली मारी गई है, कुछ दिन पहले एक गैंगस्टर ने उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

  • Punjab : social media पर हथियार दिखाकर गुंडागर्दी करने वाले दो गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab : social media पर हथियार दिखाकर गुंडागर्दी करने वाले दो गिरफ्तार, देखें Video

    तरनतारन। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर गुंडागर्दी करने के मामले में एसएसपी तरनतारन अश्विनी कपूर के दिशा निर्देश पर सीआईए के प्रभारी सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए के प्रभारी ने बदमाशों की तलाश के लिए तरनतारन से पुलिस पार्टियां भेजी गईं।

    गश्त के दौरान ए.एस.आई जब पुलिस पार्टी मनजिंदर सिंह के साथ गांव अलादीनपुर पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग गुरु का खूह तरनतारन में अवैध हथियारों का कारोबार कर रहे हैं और हथियारों के साथ फोटो/वीडियो अपलोड किया है। पुलिस पार्टी ने इन दोनों व्यक्तियों को पीड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनसे वाहन (एचआर 51 बीडब्ल्यू 1551) को जब्त कर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध बंदूक 12 बोर पंप एक्शन सहित 12 बोर के 08 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिनकी पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ ​​कालू पुत्र दिलबाग सिंह निवासी भुल्लर और जर्मनजीत सिंह उर्फ ​​जानू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गुरु का खूह तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: एक किलो Heroin और 35 हजार की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: एक किलो Heroin और 35 हजार की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान तस्कर को गिरफ्तार करके हेरोइन और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वाड़ा शेर सिंह निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने महाबीर सिंह से एक किलो हेरोइन और 35 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से आई थी।

    पूछताछ के दौरान हेरोइन के बड़े नेटवर्क से जुड़े बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकती है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रभजीत सिंह को सूचना मिली थी कि महावीर सिंह सीमा पार से आने वाली हेरोइन की सप्लाई करता है और वह बड़ी खेप लेकर घर से निकला है। इस सूचना के आधार पर पट्टी और वाड़ा शेर सिंह के आसपास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान महावीर सिंह वहां पहुंचा और उसकी तलाशी ली गई।

    जिससे 1 किलो हेरोइन और 500 रुपए के 70 नोट बरामद हुए। इस बारे में जब महावीर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बरामद पैसे हेरोइन की सप्लाई के हैं। एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि फिलहाल महावीर से पूछताछ की जा रही है ताकि लोगों को हेरोइन सप्लाई करने वाले सभी आरोपियों और उसे हेरोइन कहां से मिली, को गिरफ्तार किया जा सके।