Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल

तरनतारनः पंजाब में गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां में दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। जहां पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर प्रभदीपसिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह और गुरलाल जीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि तरन तारन पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के कुछ गुर्गे छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तैयारी के साथ रेड करने पहुंची। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। आरोपियों से पुलिस ने एक .32 बोर का पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपियों से बरामद वेपन वे कहां से लेकर आए थे और उन्होंने किसी वारदात को अंजाम देना था।

पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर सीधी गोली चलाई थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब गोली चलाई तो दोनों आरोपियों घायल हो गए। जिन्हें पुलिस गारद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरन तारन में भर्ती करवा दिया गया है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *