Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab: Police ओर BSF ने खेतों से हेरोइन और ड्रोन किया बरामद

    Punjab: Police ओर BSF ने खेतों से हेरोइन और ड्रोन किया बरामद

    तरनतारनः सीमा पार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत ज़िला तरनतारन की पुलिस ओर बीएसएफ द्वारा अलग-अलग गांब से हेरोइन तथा ड्रोन बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ओर बीएसएप के जवानों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तरनतारन में पड़ते गांव कलस के खेतों में तलाशी अभियान के दौरान 540 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    इसके इलावा एक अन्य गांव कालिया में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 580 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया गया। शुरुआती जांच के दौरान पत चला कि बरामद किया गय ड्रोन और हेरोइन कथित तौर पर पाकिस्तान से आई थी ।

  • Punjab: Civil Hospital में मृतक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दी चेतावनी

    Punjab: Civil Hospital में मृतक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दी चेतावनी

    अजनालाः लोपोके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव काकर तारीन में गोली लगने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था। जिनका पोस्टमार्टम होने के लिए मृतकों के परिवार के सदस्य उनके शव लेने के लिए सिविल अस्पताल में सुबह से इंतजार कर रहे थे। देर शाम तक पोस्टमार्टम न होने और एक मृतक के शरीर से कोई गोली न मिलने पर परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद डीएसपी अटारी और अजनाला की मदद से डीएसपी पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाकर और सिविल सर्जन अमृतसर से बातचीत कर अन्य डॉक्टरों को बुलाकर मामला शांत कराया।

    इस मौके पर बोलते हुए मृतकों के वारिसों ने डॉक्टरों की टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल ही उन्होंने अपने मृत रिश्तेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में छोड़ दिया था और वे सुबह से ही पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे लेकिन देर शाम हो जाने के बाद भी डॉक्टरों ने तस्सली बख्श पोस्टमार्टम नहीं किया। आरोप है कि इसके विपरीत उन्हें बताया गया कि मृतक के शरीर में गोली नहीं मिली है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत उन्हें परेशान करने किया जा रहा है। परिजनों ने मांग की कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab: हैरोइन व मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, देखें Video

    तरनतारन। नशीली वस्तुओं व तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरीके पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम हैरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान का हिस्सा है। इस कार्रवाई से पुलिस ने नशीली दवाओं के वितरण नेटवर्क को एक और झटका दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਚ ਘਰ ਤੇ ਡਿੱਗੀ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕਮਰੇ ਚ ਰੱਖਿਆ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸਵਾਹ 

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਦੌਰਾਨ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਮਕਬੂਲ ਸ਼ਾਹ ਰੋਡ ਦੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ  ਇੱਕ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਪੁਰਾਣੀ ਹਵੇਲੀ ਵਿਚ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਉੱਪਰਲੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। 

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ।  ਫਿਲਹਾਲ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ । ਪਰ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਫਰਨੀਚਰ ਕੱਪੜੇ ਆਦਿ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਵੇਲੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਿਤੀ।

  • पंजाबः कांग्रेस सासंद की सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीति गलियारे में हुई हलचल तेज

    खडूर साहिब: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। हाल ही में खडूर साहिब से सासंद जसबीर सिंह डिंपा के चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जैसे ही इस सीट से राणा गुरजीत सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई तो जसबीर डिंपा की सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, जसबीर डिंपा ने पोस्ट शेयर की है।

    जिसमें उन्होंने लिखा है, ”नए सफर की शुरुआत।” इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं कांग्रेस हाईकमान इस सीट से राणा गुरजीत सिंह को या फिर उनके बेटे को चुनाव लड़ा सकती है। वहीं जसबीर डिंपा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते है। इससे पहले कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब से सासंद मनीष तिवारी को भी उनके मौजूदा क्षेत्र की जगह चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है। 

  • पंजाब: चालान को लेकर ट्रक ड्राइवर और खनन विभाग के कर्मचारी हुए आमने-सामने, देखे वीडियो 

    पठानकोट : आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे जहां क्रशर मालिक परेशान हैं, वहीं क्रशर उद्योग से जुड़े अन्य क्षेत्रों और कारोबारी भी परेशान हैं। ऐसे में सीमा पार जम्मू और हिमाचल प्रदेश से पंजाब में रेत और बजरी की सप्लाई हो रही है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बाहरी राज्यों से आने वाले इन वाहनों की जांच के लिए खनन विभाग ने हिमाचल और जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले हर रास्ते पर चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। ताकि सरकार को आर्थिक नुकसान न हो, लेकिन ऐसी स्थिति में विभाग की काली भेड़े घोटालों के जरिए मोटी कमाई करते नजर आ रहे हैं।  जिसका आरोप ट्रक ड्राइवरों और खनन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है। 

    ट्रक ड्राइवरों और सप्लायर्स ने खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर खनन विभाग के कर्मचारियों ने भी अपना तर्क दिया। जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवरों और आपूर्ति कर्ताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और क्रशर उद्योग पूरी तरह से ठप हो गया है।  जिसके कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से माल आयात कर पंजाब में सप्लाई दी जा रही है। 

    लेकिन जब भी कोई ट्रक पंजाब की सीमा में प्रवेश करता है, तो माधोपुर में खनन विभाग द्वारा लगाए गए टोल रोड पर 400  से 500 रुपये की एंट्री के बिना आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। आज कर्मचारियों ने ट्रक ड्राइवर से 5 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने में वह असमर्थ था। जिस कारण उसका  चालान काट दिया गया। 


    वहीं जब अधिकारियों से संपर्क किया , तो उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया था।  ट्रक में मौजूद सामान की जांच कर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद ट्रक चालक और उसके साथियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई।  उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें और उनकी टीम को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उक्त चालक और उसके साथी जिम्मेदार होंगे।

  • पंजाब : बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है लोग, देखें वीडियो

    पठानकोट : पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लॉक की खूबसूरती के तो सभी दीवाने है। सरकार इस क्षेत्र को टूरिज्म स्थल के तौर पर डेवलप कर रही है। परंतु झील के किनारे बसे गांव की सच्चाई देखने हम निकले तो पाया कि गांव में तो पीने के पानी की ही किल्लत है। लोगों की प्यास बुझाने को सरकारी योजनाएं काफी नही है। घरों में पीने के पानी की सप्लाई केवल डेढ़ घंटा आती है जो झील से लिफ्ट करके और फिल्टर करके लोगों को दिया जाता है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

    अब रोजाना तूफान चलने का सीजन है और तूफान चलने के बाद बिजली सप्लाई ठप्प हो जाती है, जो कई घंटे तक नहीं आती। लोगों के मुताबिक कई बार तो 2-2 दिन भी बिजली नहीं आती। जब बिजली नहीं आती है तो पानी भी नहीं मिलता है। क्योंकि फिल्ट्रेशन प्लांट बिना बिजली के काम नहीं करते है, तो कई-कई दिन तक लोग गांव में पुराने बने कुएं और बोलियां पर निर्भर रहते है। ज्यादातर गांव झील के किनारे है। लेकिन फिर भी लोग प्यासे है।

    गांव के लोगों से जब हमने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पानी कैसे आएगा। जब कई-कई दिन बिजली ही नहीं आती है और कोई सुनने वाला नहीं है, पीने के पानी के लिए लोग गांव में बने कुओं पर निर्भर है। झील के किनारे बसे गांव की समस्या के बारे में डिप्टी कमिश्नर पठानकोट से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान जरुर निकाला जाएगा।

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन :  पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोली मारकर हत्या की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    तरनतारन के अंतर्गत आने वाले गांव जामाराय में गोली मारकर एक बुजुर्ग की हत्या की गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने अपने पड़ोसी पर शक जताया है। उन्होंने कहा कि वह हमसे दुश्मनी रखते थे।

    जिसके चलते उन्होंने हमारे पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • पंजाब : धूमधाम से मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमृतसर  : भारत को आजादी मिलने के बाद जहां भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। वहीं आजादी मिलने के बाद देश का दलित वर्ग ऊंची जाति से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर था और दलित वर्ग जो अंग्रेजों के बाद ऊंची जाति का गुलाम है। इन स्थितियों को देखकर बाबा भीमराव अंबेडकर ने आशा की एक चिंगारी जलाई, जिसके तहत उन्होंने दलित दबका उठाया और इस चिंगारी को एक बड़ी मशाल में बदल दिया, जिसका परिणाम आज है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    दलित समाज समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बाबा साहेब ने समानता के अधिकार के लिए कई बलिदान दिए और कई लड़ाइयां लड़ीं। तब जाकर दलित समाज को आजादी मिली और आज उनके जन्मदिन के मौके पर दलित समाज ने बाबा साहेब को याद किया और उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए और उनके बलिदान को याद किया।

    इसी तरह अमृतसर के विरसा विहार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर रविंदर हंस के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस शुभ दिन पर हम देश के लोगों को बाबा साहेब बीआर अंबेडकर के जन्मदिन की बधाई देते है। बाबा साहब बीआर अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उस समाज के निर्माण में हम अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक गतिविधियां चल रही है। जो केंद्र सरकार की एजेंसियां ​​हैं, चाहे वह ईडी हो या सीबीआई, डरा-धमकाकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को अंदर डाला जा रहा है।

  • पंजाबः कब्रिस्तान में मिट्टी में आधी दबी मिली ला+श 

    पठानकोटः हलका सुजानपुर के गांव खदावर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में एक कब्र में आधी दबी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों समुदायों के लोगों का कहना है कि यह उनके इलाके में से किसी की लाश नहीं है। लाश के पास से एक लोहे की कस्सी और फोल्डिंग बैड भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। लाश के हाथ पांव कब्र से बाहर थे। मुस्लिम भाईचारे ने नमाज अदा करते समय शव देखा था।