Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाब : पिटबुल ने 4 वर्षीय बच्चे को नोचा, मालिक पर मामला दर्ज

    तरनतारन : पिटबुल के काटने से कई लोगों की जान चुकी है और कई लोग गंभीर रुप से घायल हो चुके हैं प्रशासन की मनाही के बावजूद लोग पिटबुल कुत्तों को पाल रहे है। लेकिन फिर भी लोग खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने से परहेज नहीं करते। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां जिले के गांव तूड़ में एक चार वर्षीय बच्चे को पड़ोस रहते पालतू पिटबुल कुत्ते द्वारा नोचने हुए घायल करने का मामला सामने आया है।

    इस संबंध में थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्झ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 15 दिन पहले इसी खतरनाक कुत्ते द्वारा छोटी बच्ची को भी घायल किया गया था। बुजुर्ग सुविंदर सिंह पुत्र मखतूर सिंह निवासी तूड़ ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पड़ोस में रहते लखविंदर सिंह पुत्र चंद सिंह के घर एक पालतू पिटबुल कुत्ता रखा हुआ है। उसने करीब 15 दिन पहले उसकी पोती को घायल कर दिया।

    सुविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को उसका पोता ऐशदीप सिंह जिसकी उम्र 4 वर्ष है घर के दरवाजे के आगे खेल रहा था। इस दौरान लखविंदर सिंह के पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान घायल हालत में उसके पोते को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गोइंदवाल साहिब के ए.एस.आई चरणजीत सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह पुत्र चंद सिंह और उसकी मां बलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह निवासी तूड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : अस्पताल में महिला की मौत, परिवार ने डाक्टर पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    तरनतारन :  भिखीविंड के एक निजी अस्पताल की लापरवाही से हलका खेमकरण के गांव नारली की 32 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान संदीप कौर पति हरप्रीत सिंह निवासी नारली के तौर पर हुई है। थाना भिक्खीविंड पुलिस को दिए आवेदन में मृतक संदीप कौर के पति हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि 28 मार्च को जब उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो वह उसे यहां एक निजी अस्पताल में लाया गया। डिलीवरी के लिए भिक्खीविंड में भर्ती कराया गया। 29 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ। 

    हरप्रीत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी के 15 मिनट के अंदर ही उसे तेज दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी पत्नी ठीक है, साथ ही उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद संदीप कौर को स्टाफ और डॉक्टर ने वेंटीलेटर पर रखा था। कुछ घंटों के बाद उनकी पत्नी बेहोश हो गईं और डॉक्टर उन्हें निजी एंबुलेंस से अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी पत्नी संदीप कौर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    हरप्रीत ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से उनकी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय की मांग की। इस संबंध में जब डॉक्टर का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो डॉक्टर अस्पताल में नहीं मिला। जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने वहां आकर बात करने की बात कहकर फोन रख दिया। भिक्खीविंड पुलिस स्टेशन के प्रभारी मोहित कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त

    तरनतारन : विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव भोइया के युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तरसेम सिंह रोजाना की तरह घर से काम पर गया था, तभी वह हमारे गांव के पास रोड पर नशे में धुत्त पड़ा हुआ मिला उसके पास से नशीली एक सिरिंज भी मिली।

    बेहोशी की हालत में तरसेम को परिजन निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । परिजनों ने रोते हुए कहा कि नशे से हर दिन युवाओं की मौत हो रही है, लेकिन सरकार नशे पर लगाम नहीं लगा रही है। परिवार वालों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द नशे पर लगाम लगाई जाए ताकि किसी और परिवार में तबाही न हो।

  • पठानकोट : BJP नेता दिनेश सिंह को टिकट मिलने पर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोट : लोकसभा चुनावों का बिलगुल बज चुका है। हर एक पार्टी अपने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर रही है। जिसके चलते भाजपा की ओर से पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।जिसमें लोकसभा हलका गुरदासपुर के लिए पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर के दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।

    जैसे है दिनेश सिंह बब्बू का नाम लिस्ट में आया उनके घर पर वर्करों का तांता लगना शुरू हो गया। बता दें कि दिनेश सिंह बब्बू विधानसभा हलका सुजानपुर से 3 बार लगातार विधायक रह चुके है और पंजाब सरकार में वह डिप्टी स्पीकर भी रहे है।

    अब भाजपा की ओर से उनको लोकसभा हलका गुरदासपुर से मैदान में उतारा है। इस बारे में जब दिनेश सिंह बब्बू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। इसके इलावा दिनेश सिंह बब्बू कई मुद्दों पर बोले।

  • पंजाब: 2 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    तरनतारन: एसएसपी अशवनी कपूर के निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी कपूर ने बताया कि थाना भिखीविंड पुलिस पहुविंड के पास गश्त के दौरान मौजूद थी। 

    इस दौरान एक एक्टिवा पर सवार दो लोगों आते दिखाई दिए। जिनकी तलाशी लेने पर 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। थाना भिक्खीविंड की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ कर रही है।

  • पंजाबः 1 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले की पुलिस ने नौशेरा पन्नुआं में तीन गैंगस्टरों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नंबरदार, मोहप्रीत सिंह उर्फ मोह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.02 किलोग्राम हेरोइन, तीन अवैध हथियार, चार मैगजीन, 20 गोला बारूद और एक कार बरामद की गई है। गोपी नंबरदार आदतन अपराधी है और पीएस सरहाली पर आरपीजी फायरिंग में शामिल है। वह गैंगस्टर लखबीर लंडा से भी जुड़ा हुआ है।  

  • पंजाबः मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के चलते रेलवे ट्रैक पर गिरे बिजली के खंबे, सेवा हुई ठप्प, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले रही है। देर रात पंजाब में तेज हवाएं चलने के कई जगह नुकसान होने का मामला सामने आया है। वहीं आज सुबह कई जिलों में बारिश भी हुई है। देर रात पठानकोट में चली आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर बिजली का खंभा गिर गया। यह घटना पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर हुई है। इस घटना के चलते ट्रेनों की आवाजाई ठप्प हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा ट्रैक से खंभों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

    वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिजली के खंभे गिरने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं ट्रेनों की आवाजाई ठप्प होने से राहगीर भी परेशान हो रहे है। दरअसल, लोगों को अब ट्रेनों की जगह बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना हैकि बसों में सफर करने से एक तो उन्हें अधिक किराया देना पड़ रहा है। दूसरी ओर समय भी सफर का अधिक तय करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों द्वारा हुए इस नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। 

  • पंजाब : व्यापार मंडल ने मिसाल की पेश, देखें वीडियो

    पठानकोट : जमीन- जायदाद को लेकर आए दिन मामले सामने आते रहते है। कई मामलों में जमीनी विवाद को लेकर लोगों की मौत हो जाती है। जमीन और पैसों की वजह से रिश्ते भी तार तार हो जाते है। आज जहां जमीन को लेकर भाई-भाई में दुश्मनी है। आज जहां जमीन को लेकर भाई-भाई में दुश्मनी है।

    वहीं पठानकोट व्यापार मंडल ने एक नई मिसाल पेश की है और एक गरीब परिवार का कर्ज चुकाया और घर वापिस दिलवाया।असल तस्वीरों में दिख रहे बच्चे के माता-पिता घरेलू विवाद के कारण अलग हो गए हैं और परिवार ने बैंक से 4 लाख रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन पैसे नहीं लौटाने के कारण बैंक ने इन बच्चों, उनकी दादी और बुआ को घर से बाहर निकाल कर, गेट पर ताला लगा दिया था।

    पिछले 5 महीने से यह परिवार मोहल्ले के लोगों के घर में ही रह रहे थे। इस मामले का पता जब व्यापार मंडल को लगा तो उन्होंने प्रयास कर बैंक का कर्ज लौटाया और घर की चाबी इस असहाय परिवार को सौंपी। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने स्थानीय प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। जिन्होंने बैंक में बातचीत कर ब्याज को कम करवाया।

  • पंजाब : परिवार से गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने मांगी 10 लाख की फिरौती, चलाई गोलियां, देखें CCTV

    तरनतारन : जिले के गांव संगतपुरा निवासी एक परिवार से विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा बार-बार फोन कर परिवार से 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती ना मिलने के बाद गैंगस्टर ने दुकान पर बैठें परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति की बाजू में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि 9 मार्च को दी शिकायत के बाद पुलिस द्वारा उन्हें गनमैन मुहैय्या करवाया गया था। वहीं घटना के दौरान गनमैन ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    संगतपुर निवासी अजीत सिंह के बेटे गुरदेव सिंह उर्फ ​​मिट्ठू ने जिले के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करते हैं और कस्बा चोला साहिब में रोहब कलेक्शन नाम से दुकान भी चलाते हैं और उनके गुजरात में रेस्तरां भी है। जिन्हें उनके भाई लखविंदर सिंह उर्फ ​​लाखा द्वारा प्रबंधित किया जाता है। गुरदेव सिंह ने शिकायत में कहा कि 9 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जब वह अपने गांव की मोटर पर मौजूद था, तो उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए कॉल आई। इसे उठाने पर संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। इस बीच, लखबीर सिंह लंडा ने गुरदेव सिंह और उनके भाई लखविंदर सिंह को व्हाट्सएप के जरिए वॉयस मैसेज भेजा। इसी बीच लखबीर सिंह ने उसका फोन काटते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि अगर पुलिस के पास जाओगे तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

    गुरदेव सिंह ने लांडा से बहुत मिन्नतें कीं, कि उनके पास देने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन लंडा बार-बार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लखबीर सिंह लंडा की ओर से धमकी भरे संदेश में यह भी कहा गया कि तुम और तुम्हारा भांजा को बचा लो, नहीं तो इसका बुरा अंजाम होगा। आखिरी फोन कॉल के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें दस खोखे चाहिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसपी जांच अजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरदेव सिंह उर्फ मिट्ठू के बयानों के अधार पर गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा पुत्र निरंजन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।