Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाब : फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जीरकपुर : स्वास्तिक विहार कलौनी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के वक्त मकान मालिक मौजूद नहीं था। जीरकपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे स्वास्तिक विहार कॉलोनी स्थित सफायर कोर्ट सोसायटी के फ्लैट नंबर 825/बी में अचानक आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया है। अग्निकांड के समय मकान मालिक अभय सिंह गुलेरिया अपने ससुर के घर करनाल गए हुए थे।

    पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। घर के मालिक ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल गया है और घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग से जले सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि सोसायटी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे। अगर सोसायटी में आग पर काबू पाने की व्यवस्था होती तो आग से ज्यादा नुकसान नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार चालक की चपेट में आने से बच्चे की मौ+त, ड्राइवर फरार

    पठानकोट: सैली रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विवेक निवासी बसंत कॉलोनी स्थित के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बच्चे की मौत को लेकर पिता व अन्य परिजनों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के दौरान रोष जताया और उक्त आरोपी को शीघ्र काबू किए जाने की मांग की।

    वहीं पुलिस का कहना हैकि उनकी ने टीम ने कार का नंबर ट्रेस कर उसके खिलाफ मामला दर्जा किया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिन खेलने के दौरान वह कार की चपेट में आ गया। घटना सामने आने के बाद डिवीजन नंबर 2 की ओर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक पठानकोट नंबर की लाल रंग की कार हादसे को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से भागती हुए दिख रही है।

    परिजनों ने दर्दनाक हादसे को लेकर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक बच्चे पिता जनक राज किसी घर में काम करते हैं, जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने उसे सैली रोड पर प्लाट में रहने को जगह दी हुई है। हादसे संबंधी जांच कर रहे डिवीजन नं. 2 के प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और प्रीतनगर निवासी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः सरपंच की हत्याकांड मामला 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले में कुछ दिन पहले सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, अड्‌डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में 2 गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसएसपी अश्विनी कपूर ने दी।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को झबाल थाना के प्रभारी सहित उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में SSP अश्वनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले मनीष कुमार पुत्र प्रशोतम लाल निवासी चीमा कलां ने अपना बयान दर्जी करवाया था कि 14 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे उसका भाई अवन कुमार उर्फ सोनू और मलकीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी शुकरचक्क अपनी गाड़ी फॉर्च्यूनर में विजय हेयर सैलून झबाल में कटिंग के लिए आए थे।

    कटिंग के बाद उनके भाई सोनू चीमा कुर्सियों के पीछे लगे शीशे को देख रहे थे, तभी करीब 9 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनमें से एक ने सैलून में घुसकर सोनू चीमा और उनके भाई पर 4 से 5 गोलियां चला दीं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में सोनू चीमा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

    मृतक के भाई मनीष कुमार उर्फ मोनू के बयान पर थाना ताहित में मुकदमा संख्या 04 दिनांक 14 जनवरी धारा 302,34,120-बी-आईपीसी, 25,54,59-आर्म्स एक्ट, सतनाम पुत्र अमृतपाल सिंह बाठ झबल सिंह निवासी मियांपुर और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर 19 जनवरी को गंडीविंड निवासी अर्शदीप सिंह और अर्पणदीप को नामजद किया गया। दोनों को 21 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 22 जनवरी को आरोपी हरमनिंदर सिंह उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के आधार पर मनजीत कौर निवासी मियांपुर (माता अमृतपाल बाथ), जुगराज सिंह उर्फ यूवी निवासी मियांपुर, रविंदर सिंह उर्फ डीसी निवासी मियांपुर, राजिंदर सिंह उर्फ मोनू निवासी गंडीविंड को उक्त मामले में नामजद किया गया और धारा 212  जोड़ी गयी।

    जिसके बाद 23 जनवरी को उक्त मामले में नामजद आरोपी राजिंदर सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ के बाद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी बहला थाना सिटी तरनतारन और जगदीप सिंह निवासी बासरके भैणी थाना छेहरटा अमृतसर को नामजद किया गया। जिन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त हत्याकांड के शूटरों को पनाह दी थी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने में मदद की थी। बाद में 24 जनवरी को जुगराज सिंह उर्फ यूवी निवासी मियापुर को नांदेड़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : लुटेरों ने लूट की नियत से धारदार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    भिखीविंड : पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातेें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा की जा रही लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। ऐसा ही एक मामला भिखीविंड से सामने आया है।

    जहां पीड़ित आशु ने बताया कि 2 लुटेरों ने उसका मोबाइल और पर्स लूटने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित ने आशु ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने आशु पर दातर से हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाबः बाइक सवारों ने ईंटों से किया कार पर हमला, एक लाख रुपए लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    पठानकोट/अनमोलः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले में सरेआम गुंडागर्दी की घटना देखने मिली। जहां मामूली बात को लेकर 3 बाइक सवारों ने गुस्से में आकर कार के सारे शीशे ईंट मारकर तोड़ दिए। इस दौरान कार मालिक ने आरोप लगाया है कि हमलावर गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये निकलाकर ले गए है। कार मालिक ने आरोप लगाए है कि उसके साथ भी बाइक सवारों ने मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ रहे है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित समीर मट्टू ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सैली रोड पर अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनकी एक बुलेट सवार 3 युवकों से किसी उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने समीर पर हमला करना शुरू कर दिया। समीर ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के ईंट से हमला कर सारे शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    पठानकोटः पंजाब में गणतंत्र दिवस के दौरान जहां अधिकारियों और नेताओं के द्वारा लोगों को बधाई दी गई। वहीं कई जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानि 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया गया हैै। बताया जा रहा है कि सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी है।

    यहां के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।उक्त छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, पटियाला, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी बच्चों को 27 जनवरी की छुट्टी की घोषणा की गई है।

  • पंजाबः राम मंदिर के पोस्टर फाड़ने पर हिंदू समाज में रोष, देखें वीडियो

    तरनतारनः अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल था और पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिसके चलते अमृतसर शहर में अलग-अलग जगहों पर राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए गए और बीती रात अमृतसर तरनतारन रोड पर लगे राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया गया। जिसके बाद हिंदू समाज ने इसका विरोध किया। इस दौरान हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में तरनतारन रोड अमृतसर पर इकट्ठे होकर जमकर रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि 500 ​​साल बाद अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है, जिसे लेकर सभी में खुशी देखी जा रही है और उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जानबूझकर उनके पोस्टर फाड़े गए। जिसके चलते हिंदू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला प्रधान वरुण महाजन ने कहा कि जिन नेताओं द्वारा पोस्टर फाड़े गए है, उन नेताओं का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

    इस के चलते वह पुलिस से धारा 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों के पास इसका वीडियो भी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सुबह वीडियो थाने में लेकर आने के लिए कहा है। इसमें जो भी आरोपी सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : 1 किलो 300 ग्राम हेेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन :  सीआईए स्टाफ पुलिस को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जिले के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान तरनतारन बाईपास से बाठ गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एक थार को रुकने का इशारा किया गया। थार की तालाशी के दौरान 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल, 15 जिंद रौंद, थार नंबर पीबी -10-बीडब्लू-6363, 1,07,000 की ड्रग मनी सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवप्रीत सिंह के उर्फ ​​रिंका निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि नाकेबंदी दौरान थार चालक ने गाड़ी को मोड़कर भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए स्टाफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तालाशी के दौरान उसके बाईं जेब से एक पिस्टल 09 एमएम मेड इन ऑस्ट्रिया सहित 05 राउंड जिंदा बरामद हुए। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल 32 बोर 15 जिंदा राउंड और 1,07,000 ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी पर आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाब : कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    पठानकोट : कमरे में अंगीठी जला कर सोने से होने वाली घटनाओं के मामले सामने आते रहते है। लेकिन उसके बाबजूद भी लोग इस ओर ध्यान नही देते और हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट के गांव भरोली में देखने को मिला जहां पर कोयले की अंगीठी जलाकर एक परिवार कमरे में सो रहा था ओर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के चारों लोगों की हालत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में चारों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।

    जहां 3 लोगों का इलाज चल रहा है और एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसको रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस परिवार के बेहोश होने की जानकारी मिली। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही एसएमओ पठानकोट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के इन चारों लोगों की हालत बिगड़ी है। तीन लोगों का सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको रेफर कर दिया गया है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े DSP की रिहायश के सामने मनी ट्रांसफर में Gun Point पर लाखों की लूट

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगाातर बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े डीएसपी की रिहायश के सामने मनी ट्रांसफर में पिस्तौल के बल पर लूट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मनी ट्रांसफर दफ्तर में 2 नकाबपोश लुटेरे गन प्वाइंट पर 7 लाख रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकान मालिक अमृत पाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है।

    मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ऑफिस में मौजूद था, तभी दो नकाबपोश लुटेरे वहां आए या गन प्वाइंट की नोक पर उसके गल्ले में रखे 7 लाख रुपये की रकम लूट कर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान अंदर लगे कैमरे भी लुटेरे तोड़ कर साथ ले गए। इस वारदात के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।