पंजाबः दिन दहाड़े DSP की रिहायश के सामने मनी ट्रांसफर में Gun Point पर लाखों की लूट

तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगाातर बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े डीएसपी की रिहायश के सामने मनी ट्रांसफर में पिस्तौल के बल पर लूट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मनी ट्रांसफर दफ्तर में 2 नकाबपोश लुटेरे गन प्वाइंट पर 7 लाख रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकान मालिक अमृत पाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है।

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ऑफिस में मौजूद था, तभी दो नकाबपोश लुटेरे वहां आए या गन प्वाइंट की नोक पर उसके गल्ले में रखे 7 लाख रुपये की रकम लूट कर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान अंदर लगे कैमरे भी लुटेरे तोड़ कर साथ ले गए। इस वारदात के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *