Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाबः CIA स्टाफ बलजिंदर बाजवा मामले में DIG इंदरबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें

    तरन तारनः जिले में सीआईए स्टाफ पट्टी के तत्कालीन मुखी बलजिंदर सिंह बाजवा को फिरोजपुर के सीआईए स्टाफ में बुलाकर अवैध रूप से रखे जाने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में तत्कालीन मुखी बलजिंदर सिंह बाजवा फर्जी केस में फंसाने के नाम पर 22 लाख रुपए भी वसूले थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में अदालत ने डीएसपी लखबीर सिंह की अर्जी भी मंजूर कर ली है। बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज राकेश शर्मा की अदालत ने पुलिस की ओर से डीएसपी लखबीर सिंह को वादा माफ गवाह के तौर पर मंजूर कर लिया है।

    बता दें कि रिश्वत मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह की आवाज के सैंपल लिए गए थे, जिस दौरान वादा माफ गवाह के तौर पर डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया की आवाज डीआईजी इंदरबीर सिंह की ही है। हालांकि, अदालत में डीआईजी ने अपनी आवाज होने से मना कर दिया है। डीएसपी लखबीर सिंह के वकील दीपक अरोड़ा ने बताया कि अदालत ने बकायदा वादा माफ गवाह वाली अर्जी स्वीकार कर ली है। अब इस मामले पर मार्च माह में सुनवाई होगी।

  • पंजाब: गर्भवती महिला की गो’ली मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वही ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे बदमाशों ने ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला के पेट में 4 महीने का गर्भ पल रहा था। महिला के कत्ल का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मार दो-मार दो कह रही थी और फिर बदमाश ने उसके सिर पर गोली मार दी। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और हत्या की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि गर्भवती के पति का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए गर्भवती की हत्या कर दी गई। मृतक महिला तरनतारन में पट्टी के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली सुनीता (30) है।

    सुनीता की सास ने बताया कि उसका बेटा 2 साल बाद जेल से आया है। रात कुछ लोग घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे। जिसे लेकर बहस हुई लेकिन लोगों ने राजीनामा करा दिया। उसके बेटे से बॉबी ने बहस की थी। रविवार दोपहर को बॉबी अपने साथी के साथ उनके घर में घुस गया। हमला करने वाले करीब 7 लोग थे। जिसमें से 3 के पास पिस्टल और रिवॉल्वर थे। दूसरे तेजधार हथियार लेकर घर में आए। परिवार के लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने राजा को मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सुनीता के सिर पर जाकर लगी। मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई।

    राजा ने बताया कि सुबह आरोपी तकरीबन 12 बजे बॉबी, निशान सिंह और मेवा सिंह हथियार लेकर अपने साथियों के साथ घर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। उसकी पत्नी को बॉबी ने गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। DSP जसपाल सिंह ने कहा कि राजा और बॉबी का घर साथ-साथ है। बीते दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार रात को उनमें राजीनामा हो गया। रविवार सुबह 12 बजे के करीब दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसाईं। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राजा की पत्नी सुनीता को गोली मार दी।

  • पंजाबः विवादों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों में लोहे की रॉड से हुआ हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    तरन तारनः अत्याधुनिक गोइंदवाल केंद्रीय जेल बार फिर से विवादों में आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 2 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह, संदीप सिंह और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    बता दें कि जेल में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा इसी जेल में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा पाकिस्तान से हथियार व नशा मंगवाने के रैकेट का खुलासा होने का मामला भी सुर्खियों में आ चुका है। गौरतलाब है कि बीते 26 फरवरी को भी लारेंस और जग्गू भगवानपुिरया गैंग के बीच झड़प में जग्गू गैंग के मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद 16 मार्च को भी जेल में नशा बांटने को लेकर कैदी और हवालाती भिड़ गए थे, जिसमें एक कैदी गुरचरण सिंह चन्ना बुरी तरह घायल हो गया था उसका कान काट दिया गया था।

  • पंजाबः गैस लीक होने से हुआ धमाका, घर में आग लगने से 3 झुलसे, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के भैणी मस्सा गांव में गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया। इस हादसे के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रघबीर सिंह निवासी भैणी मस्सा ने बताया कि उनकी दो बेटियां गुरप्रीत कौर और मनप्रीत कौर ने चाय बनाने के लिए माचिस से गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की।

    इस दौरान गैस रिसाव के कारण उनके घर में आग लग गई। इस हादसे में उसकी दोनों बेटियां और वह खुद बुरी तरह झुलस गए। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रघबीर सिंह ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि उनके घर की दीवारें भी ढह गईं। बता दें कि रघबीर एक गरीब परिवार से हैं और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

  • पंजाबः रिहायशी इलाके के घर में घुसा सांभर, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में एक घर में जंगली जानवर सांभर (डियर) घुस गया। इस दौरान इलाका निवासियों में डर का माहौल पाया गया है। वहीं मामले की जानकारी धर्मपाल ने बताया कि आज उनके घर में सांभर दाखिल हो गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह 10 बजे सांभर आ गया। जिसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे बाहर से बंद दिए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जंगलात विभाग और पुलिस को दे दी है।

    उन्होंने कहाकि जानवर बड़ा होने के कारण इलाका निवासियों ने पकड़ने की कोशिश नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नरोट जमाल सिंह पुलिस और जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों को जानवर के पास जाने से रोका। मामले की जानकारी देते हुए सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सांभर के किसी के घर में घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी मशक्त के बाद उन्होंने सांभर को काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा काबू किए गए सांभर को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में पहुंचाया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਧਰਨੇ ‘ਤੇ ਬੈਠੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸਾਡੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਬਹਾਲ ਕਰੋ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਅੱਜ ਆਪਣੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ ਨੌਕਰੀ ਨੂੰ ਭਾਲਦੇ ਹੋਏ ਲਗਾਤਾਰ 9 ਮਹੀਨੇ ਧਰਨੇ ਉੱਤੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਦੁਖੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਡੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਬਹਾਲ ਕਰੋ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲਖਨੇਸ਼ ਸਿੰਘ, ਲਿਆਕਤ ਅਲੀ, ਸੰਤੋਸ਼ ਦੇਵੀ ਅਤੇ ਸੋਹਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜਦੇ ਹੋਏ 9 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ।

    ਪ੍ਰੰਤੂ ਨਾ ਹੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਸੁਣਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਠੰਡ ਵੀ ਬਹੁਤ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਕੜੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਜਲਦ ਹੀ ਉਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਸੁਣਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਧਰਨਾ ਆਪਣੀ ਹੋਰ ਹੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤਿਆਰ ਕਰੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਰੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਕਾਇਆਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਪਹਿਲਾ ਨੰਬਰ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਮਿਲੇ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜਿਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਜਿਸ ਦੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਿਮਾਚਲ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਲਗਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪਠਾਨਕੋਟ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ ਵੀ ਆਉਂਦੇ ਨੇ ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬੇ ਦਾ ਇਹ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਹੁਤ ਅਹਿਮ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਜਿਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸਟਾਫ ਦੀ ਟੀਮ ਹਰ ਵੇਲੇ ਪੱਬਾਂ ਭਾਰ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾਂ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਬੰਧ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਜਿਥੇ ਸਸਤੀ ਰਸੋਈ ਵਿਚ ਇਹਨਾਂ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾਂ ਨੂੰ 10 ਰੁਪਏ ਚ ਪੇਟ ਭਰ ਭੋਜਨ ਵੀ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਚ ਸੂਬੇ ਭਰ ਚ ਕਾਇਆ ਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਸਰਵੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਦਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੂਬੇ ਭਰ ਚ 100 ਵਿਚੋਂ 91 ਨੰਬਰ ਲੈ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 20 ਲਖ ਰੁਪਏ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਦਿਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀਆਂ ਬਾਕੀ ਕਮੀਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਹੋਰ ਬੇਹਤਰ ਸੇਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਸਕੇ। ਸੂਬੇ ਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਉਣ ਤੇ ਜਿਥੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਫੁਲੇ ਨਹੀਂ ਸਮਾਉਣ ਰਹੇ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਮਿਲੇ ਇਸ ਪਹਿਲੇ ਦਰਜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸਟਾਫ ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੀ ਅੰਦਾਜ ਚ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦਿਸੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੇਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਕਾਇਆ ਕਲਪ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਜਿਲਾ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਦਰਜਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਹੀ ਸਟਾਫ ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਊਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਆਈ ਹੋਈ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਹਰ ਇਕ ਚੀਜ ਦੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਫਿਰ ਚਾਹੇ ਉਹ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਮਰੀਜਾਂ ਲਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਤਾਮਿਲਦਾਰਾ ਲਈ ਬਣਨ ਵਾਲੀ ਰੋਟੀ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫੇਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਰੀਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਣ ਵਾਲਾ ਇਲਾਜ ਹੋਵੇ। ਜਾਂ ਫੇਰ ਗਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦੀ ਹੋਏ, ਇਹਨਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਵੇਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 100 ਵਿਚੋਂ 91 ਨੰਬਰ ਮਿਲੇ ਸੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੂਸਰੀ ਬਾਰ ਸੂਬੇ ਚ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ 20 ਲਖ ਰੁਪਏ ਇਨਾਮ ਵਜੋਂ ਮਿਲੀ ਹਨ। ਜੋਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਬੇਹਤਰੀ ਦੇ ਲਈ ਖਰਚ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • पंजाब : राशन कार्ड काटने पर लोगों में रोष, गुस्साए लोगों ने विधायक केे घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    तरनतारन : मामला तरनतारन के सूरसिंह गांव का है। जहां गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए। नाराज लोगों ने ऑफिस जाते समय  विधायक को घेर लिया और सरकार खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने भी फ़ूड सप्लाई इंस्पेटर को फोन कर दिया। 

    जिसके बाद मामला बढ़ गया। विधायक ने अपना सारा गुस्सा विभाग के इंस्पेक्टर पर निकाला। जिसके बाद उसे ट्रांसफर करवाने के लिए बोल दिया। परिवारों ने कहा कि हमारे कटे हुए राशन कार्ड को बहाल करने के लिए मदद की अपील की।

  • पंजाब : दिनदहाड़े चली गोलियां, पंप मालिक घायल, कैश लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारन: जंडियाला गुरु रोड पर स्थित गांव कद गिल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज शाम एक करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे गोलियां चलाते हुए पेट्रोल पंप से कैश लूट कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप के मालिक शामे शाह को गोली लगी है। 


    खून से लथपथ पेट्रोल पंप के मालिक को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदरपाल को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    पठानकोटः कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदरपाल भोआ को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि हाल ही में भोआ को एक कथित खनन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर खनन अधिकारियों के कर्तव्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया था।