Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 को किया राउंडअप, गैंगस्टर लंडा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 को किया राउंडअप, गैंगस्टर लंडा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    तरनतारनः जिले में शादी समारोह में सरपंच हरबरिंदर सिंह की बीते दिन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने एक्शन लेते हुए पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया था। इस केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे कत्लकांड से कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर सरपंच के कत्ल को लेकर गैंगस्टर लखबीर लंडा हरिके ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है।

    जिसको लेकर उसने पोस्ट भी वायरल की है। वायरल पोस्ट में लंडा ने लिखा है कि आज जो सिद्धू फार्म पैलिस पर सरपंच का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नौनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रेलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी 7 पीड़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी। पुलिस न जायज एनकाउंटर कर रही, या तो इनको बंद करो, नहीं तो सरे भाइयों का बदला एक ही दिन लिया जाएगा।

    सरपंच हरबरिंदर के चचेरे भाई की बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म हाउस में शादी थी। इसी में दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। इस बीच जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस करने के बाद सोफे पर बैठे तो भीड़ में से एक युवक निकला और उनके पेट और सिर में 4 गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। जर्मनजीत को इलाज के लिए अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

     

     

  • Punjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या देखो वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या देखो वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है, जहां मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान आप पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार तरन तारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धू फार्म में एक शादी समारोह के दौरान 2 युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    इस घटना में ठठिया महंता गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पीकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में सरपंच का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों द्वारा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान पैलेस के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर बाइक खड़ी की और सीधे अंदर चले गए। कुछ ही पलों में उन्होंने पीचे से सरपंच हैप्पी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हमले में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रभजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने पैलेस को घेर कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात गैंगस्टर गतिविधियों या संभावित फिरौती से जुड़ी हो सकती है। हालाांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर गहराई से जांच की जा रही है। भारी समारोह में इस तरह की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शादी की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: शादी में जमकर हुई नोटों की बारिश, DJ मालिक ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में जमकर हुई नोटों की बारिश, DJ मालिक ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के पट्टी में एक शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें शादी में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बरसात की जा रही है। इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शादी में 8 करोड़ रुपये लुटाए गए। जबकि इस मामले को लेकर डीजे माझा ब्लॉक के मालिक निशान सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल 3 लाख रुपये ही लुटाए गए थे।

    डीजे वाले निशान ने कहा कि नोटों की हुई बारिश में सभी नोट 10 रुपये के थे। हालांकि कुछ ही मात्रा में डॉलर बरसाए गए थे। उन्होंने कहा कि फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। निशान सिंह ने कहाकि यह 14 फरवरी की घटना है। डीजे मालिक ने कहा कि शादी की वीडियो को वायरल करके कुछ लोग व्यूज लेने के लिए कह रहे है कि शादी पर 8 से 10 करोड़ रुपए लुटाए गए थे।

    निशान सिंह ने कहा कि शादी में उसने डीजे लगाया था और उसके दोस्त की शादी थी। उन्होेंने कहा कि शादी में सिर्फ 3 लाख रुपए ही लौटाए गए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि व्यूज लेने के लिए करोड़ों रुपए शादी में लौटाने को लेकर वीडियो अपलोड ना की जाए। निशान ने कहा कि शादी का सारा प्रोग्राम उसके द्वारा ही किया गया है। निशान ने कहा कि शादी में उन्हें इतनी आमदन नहीं हुई है, जितना लोग सोशल मीडिया गलत खबरें फैलाई जा रही है।

  • Punjab News: टेंपू और स्कॉर्पियो की टक्कर में महिला की मौत

    Punjab News: टेंपू और स्कॉर्पियो की टक्कर में महिला की मौत

    तरनतारनः जिले गांव डेरा साहिब के नज़दीक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं घटना में 18 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टेंपू पर सवार लगभग 20 लोग फतेहाबाद से मजदूरी करके गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे पुलिस चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने टेंपू को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम पहुंची, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    सतनाम सिंह सोनू हलवाई ने बताया कि वह गांव नथूपुर का निवासी है और गांव के कई परिवार खेतों में सब्ज़ी तोड़ने का काम करते हैं। उसकी मां मनजीत कौर भी सब्ज़ी तोड़ने के लिए कस्बा फतेहाबाद गई हुई थी। देर शाम टेंपू पर सवार होकर करीब 20 लोग गांव लौट रहे थे। पुलिस चौकी डेरा साहिब के पास पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

    हादसे में टेंपू बुरी तरह से टूट गया, जबकि स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनजीत कौर को सिर पर चोट लगने से मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। सरहाली के अस्पताल में भर्ती 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार गया और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: Law College में फायरिंग मामले में प्रिंस राज की हुई मौत

    Punjab News: Law College में फायरिंग मामले में प्रिंस राज की हुई मौत

    तरनतारन: तरन तारन के उसमा गांव में स्थित लॉ कॉलेज में कुछ दिन प्रिंस राज ने लॉ कोर्स कर रही संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मार ली थी। गोली लगने से घायल प्रिंस राज का उपचार अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा था। प्रिंस की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। हालत गंभीर होने के कारण प्रिंस को आईसीयू में भर्ती किया गया था और वहां इतने दिनों से वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ था, लेकिन अब वह जिंदगी की जंग हार गया।

    गौरतलब है कि प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार हो गई थी, जिससे उसकी हालत शुरू से ही काफी गंभीर थी। अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी मौत हो गई।

    गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया था, तब भी उसकी हालत काफी नाजुक थी। कल शाम से उसका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की स्पेशल टीम द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

     

  • Punjab News: Hira Medicos पर सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दुकान सील, लाखों की दवाईयां जब्त

    Punjab News: Hira Medicos पर सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दुकान सील, लाखों की दवाईयां जब्त

    तरनतारन: जिले के गांव कलसियां कलां में हीरा मेडिकल स्टोर पर सेहत विभाग और पुलिस की एक टीम ने दबिश दी। जहां चैकिंग के दौरान 5.75 लाख रुपए की बैन दवाइयां ज़ब्त की गई। इस मामले में प्रशासन द्वारा स्टोर मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी अमृतसर कुलविंदर सिंह ने बताया कि सेहत विभाग के उच्च अधिकारियों के सख्त आदेशों के तहत नशे के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि गांव कलसियां कलां में एक मेडिकल स्टोर मालिक द्वारा बैन दवाइयां बेचने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर अमृतसर-5 गुरदीप सिंह की लीडरशिप में गांव कलसियां कलां में स्थित हीरा मेडिकल स्टोर पर अचानक रेड की गई। जहां टीम को टैपेंटाडोल की 3300 टैबलेट और पैरिगाबेलिन के 13,200 कैप्सूल बरामद हुए, जिनकी मार्किट कीमत 5 लाख 75 हजार 850 रुपए है।

    टीम द्वारा की गई इस चैकिंग के दौरान दुकान में मौजूद मालिक मौके पर बरामद दवाओं का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर संबंधित दुकान को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई की सारी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों और जिले के डिप्टी कमिश्नर को भेज दी गई है, जिनके आदेश पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

     

  • Jalandhar से भांजे की शादी में गए ग्रंथी की गाड़ी को शरारती अनसंरो ने लगाई आग

    Jalandhar से भांजे की शादी में गए ग्रंथी की गाड़ी को शरारती अनसंरो ने लगाई आग

    श्री गोइंदवाल साहिब: तरनतारन जिले के कस्बा फतियाबाद में भांजे की शादी समारोह में शामिल होने गए जालंधर से ग्रंथी मामा की इनोवा कार को देर रात 2 बजे आग लगा दी गई। घटना को अंजाम एक्टिवा पर आए 2 शरारती अनंसरों दिया। एक्टिवा सवारोंने गाड़ी पर तेल डालकर आग लगा दी। जब कार में आग लगी तो धुएं-आग की लपटें धमाके की तरह उठने लगीं।

    इसके बाद परिवार बाहर निकला और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगा। लेकिन देखते ही देखते आग बुरी तरह फैलकर कार पूरी तरह जल गई। जिला जालंधर के गांव अकबरपुरा कलां निवासी ग्रंथी भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि वे अपने भांजे की शादी के समारोह में शामिल होने फतियाबाद परिवार सहित पहुंचे थे। उन्होंने अपनी इनोवा (PB18 1294) घर के बाहर खड़ी की थी। रात में जब पूरा परिवार सो रहा था तो करीब दो बजे दो व्यक्ति स्कूटी पर आए और उन्होंने तेल छिड़क कर कार में आग लगा दी।

    जब उन्हें कार जलने की जानकारी हुई तो पूरा परिवार तुरंत बाहर आया और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। पर देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगाने वालों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और उनकी पहचान भी हो गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने फतियाबाद चौकी में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। उन्होंने मांग की है कि कार जला रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि कार में कीमती सामान भी हो सकता था।

  • Punjab News: Law College में लड़की की गोली मारकर हत्या, युवक ने भी किया सुसाइड, देखें वीडियो

    Punjab News: Law College में लड़की की गोली मारकर हत्या, युवक ने भी किया सुसाइड, देखें वीडियो

    तरन तारनः जिले के उसमा गांव में स्थित लॉ कॉलेज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आज सुबह एक युवक ने लॉ कोर्स कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने संदीप कौर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की है। घटना के बाद आरोपी युवक प्रिंस राज ने अपने आपको भी गोली मार ली और सुसाइड कर लिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कॉलेज की कक्षा में युवती का शव पड़ा हुआ है।

    बताया जा रहा हैकि युवक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। जिसके बाद आज उसने घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद संदीप कौर का मृतक शव कॉलेज की क्लासरूम में ही पड़ा रहा, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, मृतक छात्रा के परिवार वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन फिलहाल फरार दिख रहा है, जिसके कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

    पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदीप कौर की प्रिंस राज ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएंगी। वहीं कॉलेज में सिक्योरिटी लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद कॉलेज में पिस्टल ले जाने को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: पूर्व सैनिक का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    Punjab News: पूर्व सैनिक का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    तनरतारनः विधानसभा हल्का खेमकरण के अंतर्गत आते गांव कीमा खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक के भाई गुरचेत सिंह के मुताबिक, गांव के पूर्व सरपंच और उनके साथियों ने गुरभेज सिंह को पहले पकड़ लिया और फिर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    यह घटना काफी समय से चल रही पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिवार ने जिला तहसील तरनतारन के एसएसपी और थाना वल्टोहा की पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

     

     

  • Punjab News: मेन बाजार में कपड़ों की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार

    Punjab News: मेन बाजार में कपड़ों की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार

    तरनतारन: जिले के गांव फतेहाबाद में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मेन बाजार में गोलियां चलने से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों द्वारा भापा जी की हट्टी (कपड़ों की दुकान) पर गोलियां चलाई गई।

    घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही भीड़ भरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने तुरंत दुकानें बंद कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस द्वारा घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। गोलियां चलने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।