Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: इस इलाके में दपंति की मौत, जानें मामला

    Punjab News: इस इलाके में दपंति की मौत, जानें मामला

    तरनतारनः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। पंजाब में अभी एक सप्ताह तक घनी धुंध और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक शीतलहर के साथ घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग घरों में आग जलाकर राहत की सांस ले रहे है। लेकिन इस आग के कारण जिले से बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहां तेज ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर बैठे एक दंपति की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी जसबीर कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरमीत सिंह इन्वर्टर बैटरियों की दुकान चलाते थे, वह दुकान के ऊपर बने अपने कमरे में गए। जहां कड़कड़ाती सर्दी होने के कारण पति-पत्नी ने कमरे में आग जलाई, लेकिन कमरे के बंद होने से वहां जहरीला धुआं और गैस भर गई। इस कारण दोनों का सांस रुक गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    अगले दिन सुबह जब गुरमीत सिंह और जसबीर कौर काफी देर तक नीचे नहीं उतरे, तो गुरमीत के पिता और परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किए। बार-बार फोन करने पर भी जब किसी ने फोन नहीं उठाया और अंदर से आवाजें सुनने पर भी कोई उत्तर न मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। शक होने पर परिवार के सदस्य और इलाके के लोग किसी तरह कमरे की खिड़की/दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। दंपत्ति की लाशें कमरे से मिली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहरे दौड़ गई हैं।

  • Punjab News: पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक घायल

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज अलसुबह पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी की पुलिस और 2 नशा तस्करों के बीच गोलियां चली है। जिसमें एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। दरअसल, पुलिस पार्टी ने शकी फॉर्च्यूनर कार को रूकने का इशारा किया। इस दौरान गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया।

    घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, गाड़ी, 770 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन जगजीत सिंह चाहल ने बताया कि एसएसपी सुरेंद्र लांबा के आदेश पर जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। बुधवार को तड़कसर मोहल्ला गुरु का खुह क्षेत्र में नाकाबंदी दौरान थाना सिटी की पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

    रुकने की बजाय गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क की अगवाई में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई दौरान गोलियां चलाई। गाड़ी में सवार अवतार सिंह उर्फ बाबा निवासी गांव सुर सिंह घायल हो गया। उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर, 770 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जबकि बाबा के साथी जजप्रीत सिंह के कब्जे से 12 हजार की ड्रग मनी व एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ में आरोपी ढेर, सरपंच कत्ल से जुड़े तार

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ में आरोपी ढेर, सरपंच कत्ल से जुड़े तार

    तरनतारन: जिले के भिखीविंड के पास पुहला के नजदीक पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर के मारे जाने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार AGTF और CIA तरनतारन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुर सिंह से पुहला जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया।

    इस दौरान उक्त व्यक्ति ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में उक्त गैंगस्टर द्वारा चलाई गई गोली एक पुलिस जवान को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण जवान बच गया। पुलिस पार्टी ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर निवासी कट्टूंगल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अफरीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी गुर्गा था। मौके पर पहुंचे DIG स्नेहदीप शर्मा ने मीडिया को बताया कि वालटोवा के सरपंच जरमल सिंह की रेकी करके उसे मौत के घाट उतारने वाले गैंगस्टर को अफरीदी और प्रभ दासूवाल का गुर्गा बताया जा रहा है, जिसे आज AGTF और CIA स्टाफ तरनतारन की संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

    पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने सरपंच जरमल सिंह की रेकी की थी और वह हत्या के मामले से जुड़े षड्यंत्र के पहलुओं में शामिल था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और नेटवर्क का पता लगाने के लिए गुप्त छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को जरमल सिंह हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

  • Punjab News: 7 लाख की जाली करंसी सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 7 लाख की जाली करंसी सहित आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारन: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने अलग-अलग जिलों से जाली करंसी सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं ताजा मामला तरनतारन के सरहदी गांव नौशेहरा ढाला से सामने आया है। जहां किराए के घर में रहकर नकली मुद्रा का धंधा करने वाले चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति को थाना सराय अमानत खान की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लाख से अधिक नकली मुद्रा बरामद की है।

    आरोपी की पहचान दलीप कुमार पुत्र महिंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंदर लांबा ने बताया कि थाना सराय अमानत खान की पुलिस को सूचना के आधार पर दलीप कुमार को नकली मुद्रा सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपी सरहदी गांव नौशेहरा ढाला के किराए के घर में नकली मुद्रा का धंधा कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 7,13,400 लाख रुपए की नकली मुद्रा और एक प्रिंटर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी का मानना है कि आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: नशे के झूठे केस में फंसाने के मामले ASI सस्पेंड, सरपंच गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के झूठे केस में फंसाने के मामले ASI सस्पेंड, सरपंच गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। वहीं गांव ढोटियां में नशे के झूठे केस में फंसाने के नाम पर महिला से 3.20 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई पर गाज गिरी है। इस मामले में एएएसआई विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसी मामले में कोमलप्रीत कौर पर दबाव बनाकर पुलिस को रिश्वत दिलाने वाले सरपंच सतिनाम सिंह को भी गांव मानवाला से गिरफ्तार किया गया है।

    गांव ढोटियां की रहने वाली कोमलप्रीत कौर ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तरनतरन के एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने सीआईए स्टाफ में नौकरी कर रहे एएसआई विनोद कुमार को नशे के मामले में उस औरत के दोस्त को फंसाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के दौरान पुलिस डिमार्टमेंट में नशे और करप्शन में शामिल कर्मियों के खिलाफ जीरो टॉरलेंस पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जांच में आया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई विनोद कुमार ने सरपंच के साथ मिलकर महिला को नशे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद महिला से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया गया।

    इस मामले में उन्होंने जब जांच की तो एएसआई और सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएसपी ने बताया कि जब एएसआई को इस कार्रवाई का पता चला तो एएसआई मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने कहा कि एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: प्रभ दासूवाल और डोनी बल गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: प्रभ दासूवाल और डोनी बल गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आोरपी सीमावर्ती क्षेत्र में टारगेटेड फायरिंग की योजना बना रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि AGTF और तरनतारन पुलिस की टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया।

    Read in English:

    https://encounternews.in/india/punjab-police-foils-targeted-firing-plot-arrests-four-accused-in-joint-operation/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/firing-plot-in-border-area-foiled-4-arrested-in-joint-operation-by-agtf-tarn-taran-police/

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देसी .32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर काम कर रहे थे। आरोपी सीमावर्ती इलाके में कुछ खास लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की योजना बना रहे थे।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद हैं। वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस मामले में पुलिस थाना सिटी तरनतारन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौके पर मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौके पर मौत

    झब्बाल: तरनतारन जिले में घने धुंध के कारण कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा पुत्र पॉल सिंह निवासी पंडोरी रण सिंह के रूप में हुई है। मृतक मंगल सिंह मीट की दुकानों पर बकरे सप्लाई करने का काम करता था। बताया जा रहा हैकि तेज़ रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सुखचैन सिंह पुत्र जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगल सिंह उर्फ मंगा झब्बाल में मीट की दुकानों पर मोटरसाइकिल से बकरे की सप्लाई करके वापस गांव जा रहा था।

    इस दौरान झब्बाल की ओर से जा रही तेज़ रफ्तार कार ने अड्डा झब्बाल के बाहर अमृतसर रोड पर धुंध के दौरान मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जांच अधिकारी एसआई बलविदंर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह के बयानों पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: शादी समारोह में गए व्यक्ति की मौत पर परिवार ने थाने के आगे शव रखकर लगाया धरना

    Punjab News: शादी समारोह में गए व्यक्ति की मौत पर परिवार ने थाने के आगे शव रखकर लगाया धरना

    तरनतारन: जिले के गांव झामका खुर्द निवासी व्यक्ति की पड़ोसी गांव में चल रहे विवाह समारोह में पहुंचने के बाद हालत खराब हो गई। जिसके बाद परिवार ने उसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान निरमल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी झामका खुर्द के रूप में हुई है। परिजनों ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि बगैर बुलाए विवाह समारोह में जाने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

    इस दौरान परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए शव को थाने के सामने रखकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मृतक के परिजन कुलविंदर कौर ने बताया कि निरमल सिंह कुछ दिन पहले ही पड़ोसी गांव एमां मल्लिया में चल रहे एक शादी समारोह में स्वयं ही चला गया था। परिवार का आरोप है कि जहां उसकी कथित तौर पर पिटाई की गई और वह मुश्किल से अपने घर पहुंच सका। हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सोमवार को उसका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्हें धरना देना पड़ा है। दूसरी ओर थाना सदर तरनतारन के मुखिया इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार निरमल सिंह का किसी से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। थाना मुखिया ने कहा कि उसके कोई बाहरी चोट के निशान भी नहीं हैं। इसीलिए फिलहाल मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण आएगा, उसके अनुसार अगली कार्यवाही की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: 30 वर्षीय युवक का गोली मारकर कत्ल, 2 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

    Punjab News: 30 वर्षीय युवक का गोली मारकर कत्ल, 2 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

    तरनतारनः जिले के गांव सभरा गोली मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 नौजवानों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुुत्र विरसा सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह की 2 साल पहले शादी हुई थी तथा उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/encounter-with-robbers-in-sabra-village-youth-shot-dead/

    वहीं मौके पर पहुंची थाना सदर पट्टी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह अपने गांव सभरा से सोनू सभरा की बहिका की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़े 3 नौजवानों से उसका टकराव हो गया।

    नजदीक की बहिका के लोगों ने जब शोर सुना तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और हरप्रीत सिंह ने भी उक्त नौजवानों में से एक को पकड़ा हुआ था, जबकि उसके दूसरे 2 साथियों ने हरप्रीत सिंह पर गोली चला दी, जो उसके दिल पर लगी। नौजवान फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। हरप्रीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना सदर पट्टी के मुखी सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक के वारसों के बयान आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: चोपड़ा खेती स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    Punjab News: चोपड़ा खेती स्टोर पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    तरनतारनः ज़िला तरन तारन के अंतर्गत आते गांव फत्तियाबाद में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां चोपड़ा खेती स्टोर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला दुकान के मालिक द्वारा फिरौती ना देने के कारण हमलावारों द्वारा किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना हैकि पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।