Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: कोहिनूर पैलेस में लगी भीषण आग

    Punjab News: कोहिनूर पैलेस में लगी भीषण आग

    तरनतारनः जिले के गांव हरिके पतन के पास राष्ट्रीय मार्ग 54 के अधीन गांव महाराणा में स्थित कोहिनूर पैलेस में आग लग गई। आग लगने से घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पैलेस मालिक निशान सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी जंडियाला गुरु ने बताया कि पैलेस में मुरम्मत का काम चल रहा था कि आज दोपहर 12 बजे के करीब वेल्डिंग की चिंगारी के कारण छत की सीलिंग में आग लग गई। इस दौरान देखते ही देखते आग फैल गई और बेकाबू हो गई।

  • Punjab News: करियाना व्यापारी कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाना व्यापारी कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में करियाना व्यापारी के कत्ल मामले में पुलिस और आरोपी में देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में आरोपी की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखबीर उर्फ सुखा कोटली के रूप में हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 हमलावरों ने दुकानदार पर सीधी फायरिंग कर दी थी, जिसमें दुकानदार की मौत हो गई थी। घटना की पुष्टि करते हुए डीआईजी सनेह दीप शर्मा ने बताया कि भुल्लर गांव के रहने वाले दलजीत सिंह(47) किराना दुकान चलाते थे। इस मामले में आरोपियों की पुलिस लगातार तालाश कर रही थी। वहीं देर रात पुलिस टीम आरोपी सुखा कोटली तक पहुंची। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में कोटली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस द्विपक्षीय फायरिंग के दौरान सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को भी गोली लगी है। डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने उक्त हत्या के संबंध में सदर थाना तरनतारन में मामला दर्ज कर हत्यारों की पहचान कर ली है, जहां जगरूप सिंह नामक एक शूटर को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे मुख्य शूटर की पहचान सुखा कोटली के रूप में हुई। सोमवार देर रात गोइंदवाल साहिब के औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी एक जूता फैक्ट्री में पुलिस के साथ सुखा की मुठभेड़ हो गई और वह मुठभेड़ में मारा गया। इस बीच, सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह और उनके गनमैन भी घायल हो गए।
  • Punjab News: 5 करोड़ के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर बुर्ज का नवजोत कौर को चैलेंज, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 करोड़ के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर बुर्ज का नवजोत कौर को चैलेंज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में हाल ही में हुए उपचुनाव में करणबीर सिंह बुर्ज ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। नवजोत कौर सिद्धू ने दावा करते हुए बड़े आरोप लगाए है कि तरनतारन चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार करण बुर्ज ने 5 करोड़ रुपए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को दिया है और 5 करोड़ रुपए एलओपी नेता प्रताप बाजवा को दिए है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर करणबीर सिंह बुर्ज ने कहा कि उसने 1 भी पैसा पार्टी को नहीं दिया है।

    बुर्ज ने कहा कि अगर सिद्धू के पास कोई सबूत है तो लेकर आए। इसी के साथ उन्होंने सिद्धू जोड़े को चैलेंज किया कि अगर वो सच बोल रहे है तो गुरुद्वारा साहिब में आकर दोबारा बात को दोराह दें। बुर्ज ने कहा कि मैंने पैसे नहीं दिए और ये बात भी वो गुरुद्वारा साहिब मैं आकर बोलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जैसी पवित्र जगह पर कोई झूठ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता।

    बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस फिर से एकजुट हो जाए तो पंजाब में सरकार बना सकती है। हालांकि नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि किसी भी सीएम चेहरे की घोषणा की जाए, तो वह सबकी सहमति से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट हो, जिसे भी सीएम चेहरा स्वीकार हो उसे सीएम उम्मीदवार घोषित कर दो। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार को किसी से ऐतराज नहीं है, अगर सभी की सहमति से फैसले लिए जाएं।

    नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए है कि गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग कांग्रेस को बर्बाद करने वाले हैं। ये पैसे लेकर सीटें बेचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सिद्धू परिवार बात करना पसंद नहीं करता, जो कांग्रेस के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू परिवार कांग्रेस का सिपाही है और सिपाही बनकर रहेगा।

    नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाए कि पंजाब कांग्रेस के 4 बड़े नेता पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रताप सिंह बाजवा भाजपा से मीटिंग करने आए थे। आरोप है कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं और वे छिप-छिपकर विरोधी पार्टियों से मिलते हैं।

  • Punjab News: नाका तोड़कर भागे XUV कार चालकों और पुलिस में चली गोलियां, Red अलर्ट जारी

    Punjab News: नाका तोड़कर भागे XUV कार चालकों और पुलिस में चली गोलियां, Red अलर्ट जारी

    तरनतारन: जिले के वेरोवाल इलाके में आज सुबह पुलिस और कार सवार हमलावरों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में कार चालक बदमाश राकेश भारती घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह वैरोवाल पुलिस स्टेशन की टीम ने नियमित जांच के दौरान नागोके गांव में पुल के पास एक संदिग्ध एसयूवी को रोकने का इशारा किया था, लेकिन गाड़ी रोकने की बजाए वह पुलिस नाका तोड़कर भाग गए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके संबंध में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके पास से एक बिना नंबर की एक्सयूवी गाड़ी, दो 30 बोर पिस्टल, 2 जिंदा राउंड, मोबाइल फोन और 2 खोल बरामद किए गए हैं। इस संबंध में वैरोवाल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी से आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी सुरिंदर लांबा के आदेशों पर चल रहे जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वैरोवाल और नागोके के बीच पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जब एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली एक्सयूवी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, तो गाड़ी चालक नाका तोड़कर तेजी से भाग गया। पुलिस पार्टी ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने अपनी चलती कार से पुलिस की गाड़ी पर 2 रौंद फायरिंग की। इस बीच, पुलिस पार्टी ने तुरंत कार का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी गाड़ी खेतों में जा गिरी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

    इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर के ब्यास निवासी राकेश भारती के रूप में हुई है, जिसके पास से पुलिस ने दो 30 बोर की पिस्तौल, 2 रौंद, एक मोबाइल फोन और 2 खोल बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी लांबा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं या वह कौन सी वारदात करने वाला था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

  • Punjab News: लुटेरों ने करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: लुटेरों ने करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    तारनतारनः खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव भुल्लर में आज दोपहर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की नीयत से करियाना कारोबारी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से व्यापारी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार ने बताया कि बदमाश दोपहर के समय दुकान पर लूट के इरादे से आए। हांलाकि व्यापारी ने गल्ले से निकालकर उन्हें रुपए भी दे दिए, लेकिन कुछ कहासुनी के बाद एक बदमाश ने उन के ऊपर सीधा फायर कर दिया।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/shopkeeper-shot-dead-during-robbery-attempt-in-tarn-taran-police-launch-manhunt/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/grocery-merchant-shot-dead-in-broad-daylight-in-tarn-taran/

    उन्हें एक के बाद 3 गोलियां मारी। छाती में गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान दुकान पर उनके साथ 18 ववर्षीय बेटा भी मौजूद था। परिवार के अन्य लोग अमृतसर में एक शादी में गए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तरनतारन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दलजीत सिंह के पिता गांव भुल्लर के सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा मृतक का एक बेटा और पत्नी है। बेटा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।

    अगले महीने ही उसे विदेश जाना था, इसके लिए वीजा भी लग गया था। परिवार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया था। डीएसपी तरनतारन सुखबीर सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियां लगने से उनकी दुकान के अंदर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: 2 DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: 2 DSP पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    तरनतारनः विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों पर लगातार गाज गिर रही है। हालांकि इस उपचुनाव में पहले एसएसपी रवजोत कौर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद एसएसपी रवजोत कौर को निलंबित किया गया था और नए एसएसपी को उपचुनाव से पहले तैनात किया गया था। वहीं अब 2 डीएसपी पर गाज गिरी है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अकाली दल द्वारा याचिक दायर की गई थी। इस दौरान अकाली दल ने हाईकोर्ट में याचिकाओं के खिलाफ संबंधित रिकार्ड में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी की ओर से तरनतारन जिले में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

    शिअद की प्रत्याशी रही सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा, शिअद आइटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल, राष्ट्रीय सचिव गुरसेवक सिंह शेख, पार्षद शाम सिंह मुरादपुरा, सरपंच वरिंदर सिंह सोनू बराड़ (दोदे), अजमेर सिंह काका (छापा), बलविंदर सिंह बिंदा (भुच्चर) समेत 30 लोगों के खिलाफ कुल 3 एफआइआर दर्ज की गई थी। इनमें से 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी को तरनतारन जिले से संबंधित अदालतों द्वारा जमानत दे दी गई। हालांकि नछत्तर सिंह गिल को अमृतसर के रंजीत एविन्यू से उठाने के मामले में शिअद के प्रवक्ता व कानूनी विंग के एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

    उक्त याचिका की सुनवाई दौरान माननीय अदालत ने नछत्तर सिंह गिल की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए थे। अदालत में रिकार्ड पेश करने में लापरवाही का मामला भी उछला था। जिसके बाद अब तरनतारन में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को डीजीपी के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। शिअद की ओर से दायर याचिका की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। उक्त मामले में फिरोजपुर रेंज के डीआइजी, तरनतारन के डीएसपी के अलावा सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी, सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल को भी तलब किया गया है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पति ने किया सरकारी टीचर का बेरहमी से कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पति ने किया सरकारी टीचर का बेरहमी से कत्ल

    श्री गोइंदवालः तरनतारन से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। दरअसल, गांव खडूर साहिब से गोइंदवाल साहिब को जाने वाली सड़क पर पति द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय जसपाल कौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिवारिक मैंबरों ने बताया कि उनकी बेटी जसपाल कौर सरकारी टीचर थी।

    जसपाल कौर का उसके पति अमरबीर सिंह ने अपने परिवार मैंबरों के साथ मिलकर बेहरमी से कत्ल कर दिया। लड़की परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोइंदवाल साहिब थाने के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: आप विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ

    Punjab News: आप विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ

    तनरतारनः आप पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई तरनतारन विधानसभा सीट से उपचुनाव में हरमीत सिंह संधू 12091 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को हराया था। वहीं आज पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ लेने के लिए हरमीत सिंह संधू पहुंचे।

    जहां विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। हरमीत सिंह सिद्धू ने चुनाव से कुछ महीने पहले अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। हालांकि इस पार्टी में अकाली दल की भले हार हो गई हो, लेकिन इस चुनाव को अकाली दल के लिए पंजाब की राजनीति में कमबैक माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा और सत्ता की दौड़ से बाहर होने के बावजूद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

    उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने जिले की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन पर निष्पक्षता बनाए न रखने और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर गलत मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगे थे। आयोग ने मॉडल आचार संहिता लागू होने की अवधि में दर्ज सभी एफआईआर और गिरफ्तारी की 36 घंटे में समीक्षा का आदेश दिया और इसके लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी।

    साथ ही पुलिस से यह भी पूछा गया कि चुनाव अवधि में हुई कार्रवाई कितनी सही थी और क्या किसी पार्टी के खिलाफ पक्षपात हुआ। इस बीच पुलिस ने उपचुनाव के दौरान लगभग 57 करोड़ रुपए की बड़ी ज़ब्ती की, जिसमें शराब, नशीला पदार्थ और नकदी शामिल थे। यह पूरा मामला पूरे चुनाव माहौल में पुलिस की भूमिका को लेकर बड़ी चर्चा का कारण बना।

     

  • Punjab News: तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त

    Punjab News: तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त

    Tarn Taran Bypoll Result: पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त हो गई है।

    AAP के हरमीत संधू की रिकॉर्ड जीत
    आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह जीत शुरुआत से ही रोचक रही, क्योंकि पहले दो राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार आगे थीं, लेकिन तीसरे राउंड से AAP ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    कुल 16 राउंड में वोटों की हुई गिनती 

    -पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा आगे थीं।

    -तीसरे राउंड से हरमीत संधू ने बढ़त बना ली।

    -10वें राउंड में बढ़त पक्की होते ही आप समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

    दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

    दूसरा स्थान:
    शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा — 30,558 वोट

    तीसरा स्थान:
    वारिस पंजाब दे के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा — 19,620 वोट

    कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त
    इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज — 15,078 वोट (चौथा स्थान) व  भाजपा के हरजीत सिंह संधू-6,239 वोट (पांचवां स्थान) दोनों दलों की जमानत जब्त हो गई, क्योंकि उन्हें पर्याप्त वोट नहीं मिले।

    बाकी उम्मीदवारों को मिले इतने वोट
    रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह के अनुसार, अन्य उम्मीदवारों को इतने वोट मिले

    -निर्दलीय मनदीप सिंह – 873

    -हरबिंदर कौर उस्मा – 547

    -नीतू शटरांवाले – 464

    -विजय कुमार – 457

    -जसवंत सिंह सोहल – 147

    -सचो सच पार्टी के शाम लाल गांधी – 123

    -अरुण कुमार खुरमी राजपूत – 113

    -हरपाल सिंह भंगू – 104

    -एडवोकेट कोमलप्रीत सिंह – 68

    -इंडियन जस्टिस पार्टी के नायब सिंह – 64

     

  • Punjab News: By-Election में आप की जीत, धालीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर कसे तंज , देखें Live

    Punjab News: By-Election में आप की जीत, धालीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर कसे तंज , देखें Live

    सांसद चन्नी, रंधावा, प्रताप बाजवा सहित नेताओं को लेकर कही ये बात

    तरनतारनः जिले में विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में वोटिंग हुई। इस चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की। आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू की जीत का ऐलान होने पर आप पार्टी में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इस जीत के जश्न पर आप के पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कांग्रेस प्रधान और सीनियर नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा वडिंग और प्रताप बाजवा की गर्दन से कीला लोगों ने निकाल दिया। वहीं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, रंधावा, प्रताप बाजवा सहित नेताओं को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के अब सपने लेना छोड़ दें। वहीं भाजपा के केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को लेकर कुलदीप धालीवाल ने कहा कि 2-2 मुख्यमंत्रियों के साथ चुनाव प्रचार करने वाला रवनीत बिट्टू भी उनकी बात नोट कर लें कि भाजपा को कभी भारी वोट नहीं मिलेंगे।