Punjab News: तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त

Tarn Taran Bypoll Result: पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने भारी अंतर से जीत हासिल करते हुए बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त हो गई है।

AAP के हरमीत संधू की रिकॉर्ड जीत
आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह जीत शुरुआत से ही रोचक रही, क्योंकि पहले दो राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार आगे थीं, लेकिन तीसरे राउंड से AAP ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कुल 16 राउंड में वोटों की हुई गिनती 

-पहले दो राउंड में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा आगे थीं।

-तीसरे राउंड से हरमीत संधू ने बढ़त बना ली।

-10वें राउंड में बढ़त पक्की होते ही आप समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

दूसरा स्थान:
शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा — 30,558 वोट

तीसरा स्थान:
वारिस पंजाब दे के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा — 19,620 वोट

कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त
इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज — 15,078 वोट (चौथा स्थान) व  भाजपा के हरजीत सिंह संधू-6,239 वोट (पांचवां स्थान) दोनों दलों की जमानत जब्त हो गई, क्योंकि उन्हें पर्याप्त वोट नहीं मिले।

बाकी उम्मीदवारों को मिले इतने वोट
रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह के अनुसार, अन्य उम्मीदवारों को इतने वोट मिले

-निर्दलीय मनदीप सिंह – 873

-हरबिंदर कौर उस्मा – 547

-नीतू शटरांवाले – 464

-विजय कुमार – 457

-जसवंत सिंह सोहल – 147

-सचो सच पार्टी के शाम लाल गांधी – 123

-अरुण कुमार खुरमी राजपूत – 113

-हरपाल सिंह भंगू – 104

-एडवोकेट कोमलप्रीत सिंह – 68

-इंडियन जस्टिस पार्टी के नायब सिंह – 64

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *