Jalandhar News: Metro का Sales Man बता दुकानदार को नौसरबाज ने ठगा, देखें वीडियो

जालंधर (ENS): नौसरबाज ठगों द्वारा आए दिन नई-नई ठगी के तरीके अपनाए जाते हैं, ऐसा ही एक मामला महानगर के बाबू लाभ सिंह नगर से सामने आया है। जहां, एक किराने स्टोर मालिक से ऩौसरबाज ने 2 हजार रूपये की ठगी की है। बताया जा रहा है कि बाबू लाभ सिंह नगर के गली नं 5 में स्थित Gupta karyna store पर व्यक्ति आया और अपने आप को मैटरो का सैल्शमैन बता सस्ते दामों में सामान खरीदने का आफर देने लगा। इसके बाद कुछ देर तक अपने आफर बताता रहा। जिसके बाद दुकान में मौजूद महिला से चीनी की बोरी सस्ते दामों में देने का वादा कर 2 हजार रूपये लेकर रफ्फू चक्कर हो गया। जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

पीड़ित भुवन गुप्ता ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मामले संबंधी जब हम लोगों ने Metro में जाकर पूछताछ की तो वहां के कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया कि हमारे यहां से ऐसा कोई भी Sales Man नहीं है, जो कम दामों में चीनी का बोरा देना का गलियों में जाकर दुकानदारों को आफर देता हो। पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया के माध्यम से इंसाफ की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *