हम जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैंः पीएम मोदी चुनावी रुझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने इस बार इतिहास रच दिया है। जनता ने “गर्दा उड़ा दिया” और NDA को भारी समर्थन दिया। हम जनता के सेवक हैं और अपनी मेहनत से उनका दिल जीतते हैं। बिहार के लोगों ने बता दिया है कि एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है। पीएम मोदी के इस बयान से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला। सुशासन और विकास की जीत–जेपी नड्डा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय पर भरोसा जताया है। सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि हरियाणा और दिल्ली में भी पार्टी को बड़ी सफलताएं मिली हैं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे साबित करते हैं कि जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी पर बना हुआ है और देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में लोग उनके साथ हैं। नीतीश कुमार के काम पर भी जनता की मुहर नड्डा ने आगे कहा कि यह परिणाम नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल की भी बड़ी जीत है। इसके विपरीत, महागठबंधन समाज को बांटकर चुनाव लड़ रहा था और तुष्टिकरण की राजनीति में लगा हुआ था। बिहार को “घुसपैठियों के सहारे” चलाने की सोच को जनता ने सख्त जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने साफ संदेश दिया है कि काम की राजनीति जीतती है और बांटने की राजनीति हारती है।Speaking from the @BJP4India HQ. https://t.co/z9kQk3U2be
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
भाजपा मुख्यालय में बोले PM MODI, ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है’

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की बंपर जीत के बाद भाजपा मुख्यालय आयोजित जश्न समारोह में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि रुझान और परिणाम में एनडीए की आंधी ने महागठबंधन की जड़ें हिला दी है। अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर आगे है वहीं अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक आए रुझानों और कुछ घोषित नतीजों के हिसाब से— NDA 202 सीटों पर आगे, महागठबंधन 35 सीटों पर बढ़त बनाई है। साथ ही अन्य उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे हैं।
Leave a Reply