Category: Punjab>Moga

  • Punjab: Civil Hospital के बाहर ASHA Workers ने लगाया धरना, देखें Video

    Punjab: Civil Hospital के बाहर ASHA Workers ने लगाया धरना, देखें Video

    मोगाः सिविल अस्पताल के बाहर आशा वर्करों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान आशा वर्कर प्रधान मनदीप कौर का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगे ना मानी तो एक जुलाई से कम ठप कर संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। आज सैकड़ों की संख्या में आशा वर्कर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गई और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रधान मनदीप कौर और हरविंदर कौर आशा वर्कर ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि 58 साल उम्र की आशा वर्करों को सरकार ने सेवा मुक्त करने का जो फैसला लिया है उसे वापस लिया जाए और हमारे जो इंसेंटिव में भी कटौती करनी शुरू कर दी है उसे भी सरकार वापस लें।

    उनका कहना है कि सत्ता में आने से पहले आप पार्टी ने आशा वर्कर से वादा किया था कि हम आपकी सभी मांगे मानेंगे। उन्होंने कहा कि हमने भी सरकार का पूरा सहयोग किया था। आप पार्टी के सत्ता में आने के बाद सभी को आशा थी कि शायद यह सरकार हमारे लिए कुछ करेगी। उन्होंने कहा कि हमें तो सभी सरकारों ने लूटा है। किसी सरकार का हमारी और ध्यान नहीं है। पंजाब सरकार बड़े-बड़े दावे कर मेडिकल पर रही है, लेकिन मेडिकल के वर्कों को और आशा वर्कों को कोई भी फैसिलिटी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि हमारे घर का गुजारा नहीं चल रहा, इसलिए हमें यह धरने का रुख अपनाना पड़ रहा है। अगर हमारी मांगे न मानी गई तो एक जुलाई से कम ठप कर संघर्ष आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Punjab : मुलाजिम की करंट लगने से हुई मौत के बाद कर्मचारियों में भारी रोष, देखें Video

    Punjab : मुलाजिम की करंट लगने से हुई मौत के बाद कर्मचारियों में भारी रोष, देखें Video

    मोगा। शहर के डगरू फीडर में 11 केवी पर तारो की रिपेयर करते समय गुरदीप सिंह की करंट लगने से हुई मौत को लेकर मोगा पावरकाम के सभी कर्मचारियों ने रोष जताया है। डगरू फीडर में 11 केवी पर तारो की रिपेयर करते समय गुरदीप सिंह की करंट लगने से 60 फीट ऊंचे पोल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। 

    वहीं इस घटना को लेकर मोगा पावरकाम के सभी कर्मचारियों ने भारी रोष जताया है। कर्मचारियों ने कहा की परमिट लेने के बाद भी सप्लाई आ गई जिससे करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि गुरदीप सिंह की मौत सुबह 11 बजे हुई और अधिकारी पांच बजे हस्पताल पहुंचे जब उसका पोस्टमार्टम हो चुका था। वहीं, हस्पताल में पहुंचे एक्सियन और एसडीओ को कर्मचारियों ने घेर लिया और कर्मचारियों ने खूब कहा सुनी हुई।

    अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की वह इस मामले का जांच करवाएंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

  • पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगा। गांव लगेंआना के नहर में से एक नौजवान का शव बरामद होना का मामला सामने आया है। पुलिस को पीसीआर कि ओर से मिली सूचना के बाद नथुवाला पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को नहर से निकाल कर सिविल अस्पताल में 72 घंटे पहचान के लिए रखावा दिया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला नौजवान की उम्र तकरीबन 25/,30 साल की लग रही थी। जिसकी एक बाजू पर सिद्धू मुसे वाले का टैटू बनाया हुआ था। 

    वहीं, पुलिस ने बताया कि हमें जांच में पता चला है यह मृतक नौजवान सुखदेव सिंह सुखा  s/o सुलख्खन सिंह गांव चड़िक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिमागी तौर पर अपसेट होने के कारण घर से चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।

  • Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    मोगा : गांव निधांवाला के रहने वाले बिजली विभाग के लाईन मैन की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डगरू फीडर के ड्रोली भाई में 11 केवी तारों की मुरम्मत करते समय तारों में अचानक करंट लगने के कारण 60 फीट ऊंचे टावर से गिरने से लाईन मैन गुरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक गुरदीप सिंह को सरकारी हस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। 

    मृतक गुरदीप सिंह जिसकी उम्र करीब 30 साल है, करीब चार साल पहले बिजली विभाग में भर्ती हुआ था और अभी कुछ समय पहले ही विभाग ने उसको पक्का किया था। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने बताया की विभाग में मुलाजिमों की कमी बहुत है और काम का लोड बहुत ज्यादा है और मुलाजिम टेंशन में रहते है। ऐसा ही गुरदीप सिंह के साथ हुआ और वह लगातार अपनी ड्यूटी कर रहा था। 

    उन्होंने मांग की सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए। वही जांच अधिकारी बीरपाल कौर ने बताया की गुरदीप सिंह 11 के.वी लाइन की मुरम्मत कर रहा था कि अचानक तारो में करंट आ गया और वह 60 फीट ऊंचे टावर से करंट लगने के कारण नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। 

  • Punjab: Depression के कारण व्यक्ति की मौ’त, इंसाफ दिलाने को लेकर प्रदर्शन, देखें Video

    Punjab: Depression के कारण व्यक्ति की मौ’त, इंसाफ दिलाने को लेकर प्रदर्शन, देखें Video

    मोगा। कस्बा बढ़नी के रहने वाले यादविंदर सिंह उर्फ रिक्की की डिप्रेशन के कारण चंडीगढ़ पीजी आई में मौत हो गई है। वहीं मृतक के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने के लिए आज थाना बढ़नी के बाहर किसान यूनियन एकता उग्राहां कि ओर से यादविंदर सिंह रिक्की का शव रख धरना लगा इंसाफ की मांग की। 

    इस दौरान जानकारी देते हुए बढ़नी थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया की युवक यादविंदर सिंह रिक्की का बढ़नी के रहने वाले शाम लाल भाटिया के साथ दुकान का झगड़ा चल रहा था और शाम लाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था जिसको लेकर यह काफी डिप्रेशन में रहता था और इसको शुगर भी हो गई थी और उसके कारण इसकी मौत हो गई है। परिवार वालों के बयानों पर शाम लाल और उसके बेटे वरुण भाटिया पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जायेगी।

  • Punjab: 4 बहनों के इकलौते भाई की नशे की Overdose से मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 4 बहनों के इकलौते भाई की नशे की Overdose से मौत, देखें वीडियो

    मौत का कारण हार्ट अटैक बताने पर परिजनों ने किया हंगामा

    मोगाः मोगा के साथ लगते गांव बोहना से एक नौजवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक नौजवान की पहचान वरिंदर सिंह (24) के रूप में हुई है और वह चार बहनों का इकलौता भाई था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अस्पताल में नौजवान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताने पर परिवार वालों ने हंगामा किया। 

    मृतक वरिंदर सिंह (गोलू ) के रिश्तेदार गुरनाम सिंह और गांव वासी इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच का बेटे उनके बेटे को बोहना चौक से बिठाकर मोटर पर ले गया, जहां उसे नशे का टीका लगाया है, जिससे उसकी मौत हुई है। लेकिन पुलिस वाले मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे है। उनके बेटे की बाजू पर इंजेक्शन का निशान भी है।

    इस संबंधी एएसआई शर्मा ने बताया कि वरिंदर कुमार उर्फ गोलू वासी गांव बोहना और उसका साथी मोटर पर नशा कर रहे थे। इस दौरान वरिंदर गोलू की मौत हो गई है। वही, एएसआई शर्मा से जब हंगामे संबंधी पूछा तो उन्होंने बात को टालते कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : खंभे से टकराया स्कूटर सवार, मौ’त

    Punjab : खंभे से टकराया स्कूटर सवार, मौ’त

     मोगा : जिले के बिलासपुर गांव के रहने वाले एक 38 वर्षीय नौजवान की एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दुकान बंद करने से जा रहा था, कि रास्ते में खंभे से स्कूटर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     घायल युवक को इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बताया के वह निहाल सिंह वाला में मैकेनिक का काम करता था। शाम को वह दुकान बंद करने के लिए जा रहा था।

     तभी रास्ते में उसका स्कूटर खंभे से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि हम नजदीकी अस्पताल में ले गए हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के एक अस्पताल ले गए। 

    जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर के 2 छोटे-छोटे बच्चे है और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

  • Punjab : नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : नशे में धुत कार ड्राइवर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : शहर के मेन बजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब तेज रफ्तार कार ने कई बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक ने शराब पी हुई थी और वह कार लेकर भागना चाहता था। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    हादसे में घायल दंपती को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल पति पत्नी लुधियाना जिले के रहने वाले है। बाइक सवारों ने बताया कि वह बाजार में आराम से जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा कर गिरे और उनको गंभीर चोट लगी। वही कार चालक कार भगाने लगा तो उसने और तीन चार बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

  • Punjab: मांगे पूरी न होने को लेकर Union करेगा रोष प्रदर्शन, देंखे Video

    Punjab: मांगे पूरी न होने को लेकर Union करेगा रोष प्रदर्शन, देंखे Video

    मोगापंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल यूनियन पंजाब ने आज एक अहम मीटिंग की। यह पंजाब प्रधान अमरीक सिंह संधू फिरोजपुर की अगुवाई में हुई। जिसमें पंजाब भर की सभी मनिस्ट्रियल स्टाफ  यूनियन के सदस्यों ने शिरकत की। इस मौके सभी मुलाजिमों ने कुछ अहम फैसले भी किए जिसमें मुख्य फैसला पंजाब सरकार की नीतियों को देखते हुए पंजाब के जालंधर में हो रही जिमनी चुनावों में आप को करारी हार दिखाना है वहीं, मुलाजिमों ने कहा की  Punjab सरकार हमारी सारी मांगे मान चुकी है लेकिन हमारे द्वारा पांच बार पत्र लिखे जाने के बावजूद भी कोई लागू नहीं किया गया। जिसको लेकर हम लोगों में रोष है। जिसको लेकर 5 जुलाई को जालंधर में विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    मोगा। शहर से एक आई 20 कार में अचानक आग लगने की सामने आई है। बताया जा रहा कि यह घटना निहाल सिंह वाला के समाध भाई रोड़ की है निहाल सिंह वाला के लिंक रोड की है। जहां एक आई 20 कार को अचानक लगी आग। गनीमत ये रही कि कार चालक बाल-बाल बचा गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।