Punjab : खंभे से टकराया स्कूटर सवार, मौ’त

 मोगा : जिले के बिलासपुर गांव के रहने वाले एक 38 वर्षीय नौजवान की एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दुकान बंद करने से जा रहा था, कि रास्ते में खंभे से स्कूटर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 घायल युवक को इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बताया के वह निहाल सिंह वाला में मैकेनिक का काम करता था। शाम को वह दुकान बंद करने के लिए जा रहा था।

 तभी रास्ते में उसका स्कूटर खंभे से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि हम नजदीकी अस्पताल में ले गए हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के एक अस्पताल ले गए। 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कुलविंदर के 2 छोटे-छोटे बच्चे है और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *