Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगा : खाटू श्याम मंदिर में देर रात 3 अज्ञात चोरों ने दान पात्र तोड़कर 50 हजार के करीब नगदी चोरी की ओर CCTV केमरे भी तोड़ दिए। जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित ने कहा के जब वह सुबह मंदिर पहुंचा तो देखा गल्ला टूटा हुआ था और गल्ले से नगदी गायब थी और मंदिर के CCTV केमरे भी टूटे हुए थे।  पंडित ने बताया कि मंदिर में 2 व्याक्ति हथियारों के साथ अंदर आए और 1 व्याक्ति बाहर खड़ा रहा। उन व्याक्ति ने आते ही गल्ला तोड़ा और नगदी निकल ली।

    जिसमें तकरीबन डेढ़ महीने की नगदी थी जो के लगभग 50 हजार के करीब थी। चोर जाते समय 10 CCTV कैमरों में से 4 CCTV कैमरे भी तोड़ गए। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया परंतु अभी तक कोई भी अधिकारी मंदिर में नही पहुंचा। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मंदिर में चोरी हो चुकी है।

  • पंजाब : गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदर तूर पहुंचे पैत्रिक गांव,  हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाब : गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदर तूर पहुंचे पैत्रिक गांव, हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    मोगा : डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी जे एलेंचेलियन, एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा धर्मकोट के एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने तजिंदर तूर को सम्मानित किया। तजिंदर तूर के पिता का सपना था की बेटा कुछ बने। लेकिन जब बेटे ने पहली बार गोल्ड मैडल जीता तो वह बेटे का मैडल देख नहीं पाए और दुनिया को अलविदा कह गए।र बेटे ने दूसरी बार फिर देश के नाम गोल्ड मैडल कर दिया। जिक्रयोग है की बीते दिनों एशियाई गेमों में जिले के खोसा पांडो के शाटपुट खिलाड़ी तजिंदर सिंह ने शाटपुट में दूसरी बार गोल्ड मैडल जीत कर देश के साथ साथ मोगा का भी नाम रोशन किया है।

    वही तजिंदर पाल सिंह तूर अपने पैत्रिक गांव पहुंचे। जहां पर उनका शहर वासियों के इलावा डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह एसएसपीजे एलेंचेलियन, एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा धर्मकोट के एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने सन्मान किया। वही इस मौके पर लोगों ने उन पर फूल भी बरसाएं। वही तजिंदर तुर ने कहा की नोजवानों को नशे छोड़ कर खेलों में अपना पूरा ध्यान देना चाहिए।

  • पंजाब : NIA  की कार्रवाई को लेकर लखबीर सिंह रोडे के भाई ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    पंजाब : NIA की कार्रवाई को लेकर लखबीर सिंह रोडे के भाई ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिन एनआईए द्वारा गाव रोडे में खालिस्तानी समर्थक लखबीर सिंह रोडे की जमीन को सील किए जाने के बाद आज उसके भाई पूर्व जथेदार एसजीपीसी जसवीर सिंह रोडे ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमे उसने एनआईए द्वारा की गई करवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा की मेरा भाई 1983 के बाद कभी भारत वापिस नहीं आया। हमारा इंग्लेंड में अच्छा कारोबार था और मुझे भी सरकार की गलत नीतियों ने जेल करवा दी थी।

    वही लखबीर सिंह मेरा भाई है सरकार यह मानती है कि मेरे भाई की गतिविधियां गलत है। हम इकट्ठे हो भी सकते थे। लेकिन हमने कोई टीका टिप्णी नहीं की। हमें बहुत सहयोग मिला और जो हुआ वह पूरी दुनिया जानती है। नोजवानों ने अपने सर पर कफ़न बांध लिए थे और ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद यह दौर शुरू हुआ। वही एनआईए ने पहले कोई मुनादी नहीं करवाई और बिना बताए फोर्स साथ लेकर हमारी जमीन पर बोर्ड लगा दिया जिसका हमें बहुत दुःख है।

  • पंजाब : शराब पीने से रोका तो कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब : शराब पीने से रोका तो कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, देखें वीडियो

    मोगा : बाघा पुराना में एक पति ने अपनी ही पत्नी का मिट्टी खोदने वाले औजार से कत्ल कर दिया। पति और पत्नी दोनों ही प्रवासी मजदूर है और ईंट ईट के भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों में अक्सर ही शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था । आज जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो पति ने अपनी पत्नी देवकी पर वहां पड़े मिट्टी खोदने वाले औजार (कस्सी) से हमला कर दिया। वहीं पर साथ रहने वाले लोगों ने जब औरत को जख्मी हालत में देखा तो उसे अस्पताल ले गए और वहां जाकर महिला की मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया ।

    थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि कश्मीर नाम का व्यक्ति जो की प्रवासी मजदूर है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पास के गांव संगतपुरा में ईंट के भट्ठे पर अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ मजदूरी करता था। दोनों में अक्सर ही झगड़ा होता रहता था। कल शराब पीने को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ तो कश्मीर ने अपनी पत्नी देवकी पर मिट्टी खोदने वाले औजार (कस्सी) से हमला कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने जख्मी देवकी देवी को मेडिकल में दाखिल करवाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा सुधीर के ब्यान के आधार पर कश्मीर को गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, देखें वीडियो

    पंजाब : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब भर में आज से आढ़तियों द्वारा हड़ताल कर दी है और यह हड़ताल अब अनिश्चित कालीन मंडियों में धान की खरीद को बंद कर दिया है। पंजाब भर के आढ़तियों द्वारा 25 सितंबर को मंडी में एक विशाल रोष प्रदर्शन किया था। सरकार से मांग की गई थी कि उनका पिछला बकाया कमीशन जो 2023-2024 की गेहूं खरीद में एफसीआई दिया जाए। उसका कमीशन दिया जाए और सरकार ने कोविड के समय में आड़तियों का कमिशन धान पर 9 रूपये और गेहूं पर 10 रूपये कम किया था। उसको द्वारा लागू किया जाय।

    लेकिन सरकार ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी आढ़तियों से कोई बात नहीं की। जिसके फलस्वरुप पंजाब भर के आड़तियों द्वारा पंजाब में हड़ताल शुरू कर दी है और धान की खरीद को बंद कर दिया है और चेतावनी दी है अगर सरकार ने पिछला बकाया कमीशन नहीं दिया और कोविड के समय घटाया गया। कमीशन अब पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल जारी रहेगी।

  • पंजाबः भिंडरावाले के भतीजे पर NIA की दबिश, जमीन की सील

    पंजाबः भिंडरावाले के भतीजे पर NIA की दबिश, जमीन की सील

    मोगाः जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव रोडे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दबिश दी है। एनआईए की टीम बुधवार को मोगा के बाघापुराना के गांव कोठेगुरु पूरा पहुंची। टीम ने आतंकी लखबीर सिंह रोडे की 43 कनाल 3 मरले जमीन का चौथा हिस्सा सील किया। लखबीर रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज है। आतंकी लखबीर सिंह रोडे जरनैल सिंह भिंडरावाले का सगा भतीजा है।


    एनआईए की टीम ने पाकिस्तान में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की करीब 43 कनाल जमीन सील कर दी है। बता दें कि एनआईए अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंची थी। पंजाब सरकार ने उन्हें ट्रेनिंग की कमान भी दी थी। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में निहंग सिख मौके पर पहुंच गए। एक समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई लेकिन टीम ने अपना अभियान जारी रखा। निहंग मौके पर ही बैठ गए। एनआईए ने जमीन सील करने का बोर्ड लगा दिया है।

  • पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    पंजाब : चोर ने दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों के गहने किए चोरी, देखें वीडियो

    मोगा : लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी या लूटपाट घटना होने का समाचार मिल रहा है। ताजा मामला आया है मोगा की पॉश कालोनी ग्रीन फील्ड का जहां पर चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर ने घर से दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार परिवार वाले करीब तीन चार बजे किसी संबंधी से मिलने के लिए गए थे। वही परिवार वालो ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम करती है और वह अपने किसी संबंधी से मिलने के लिए गई थी और उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था।

    उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने के जेवर जिनमें कड़े, अंगुठियां और सोने के सेट जिनकी कीमत 5-6 लाख बताई जा रही है चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पिली शर्ट पहने एक शक्की आदमी दिखाई दे रहा है। वही जाँच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है और मौके पर जाकर जांच की जा रही है जल्दी ही चोर को तलाश कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : दोनों पक्षों की लड़ाई में चली ईंटें-पत्थर

    पंजाब : दोनों पक्षों की लड़ाई में चली ईंटें-पत्थर

    मोगा : आपसी रंजिश के चलते 2 पक्षों में लड़ाई करने का मामला सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कई अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की थी, स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की रामलीला कार्यक्रम के दौरान पिटाई कर दी।

    इसके बाद जब वे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अब फिर से हमारे रिश्तेदारों के घर पर ईंट पत्थर से हमला किया। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की और हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। थाना प्रमुख सिटी साउथ दलजीत सिंह ने बताया कि देर रात 2 पक्षों के बीच आपसी रंजिश के कारण यह झगड़ा हुआ है। जिस पर हम जांच कर रहे हैं और बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पेड़ से एक्टिवा की टक्कर में व्यक्ति की मौ’त

    पंजाबः पेड़ से एक्टिवा की टक्कर में व्यक्ति की मौ’त

    मोगाः गांव राजियाणा में देर रात एक एक्टिवा पेड़ से टकरा गई। जिसमें 38 साल के एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा साधु राम शर्मा ने बताया कि हरप्रीत शर्मा कोटला से अपने गांव रजियाणा जा रहा था। देर रात उनकी एक्टिवा कोटला से माड़ी लिंक रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति के 2 बच्चे हैं, एक बेटा जो 16 साल का है और एक बेटी जो 14 साल की है। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चे श्री मुक्तसर साहिब में रहते हैं। हरप्रीत के पिता की मृत्यु हो चुकी है वह अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

  • पंजाब : सरकार द्वारा इन खेलों को किया जा रहा अनदेखा, देखें वीडियो

    पंजाब : सरकार द्वारा इन खेलों को किया जा रहा अनदेखा, देखें वीडियो

    मोगा : आज के युग में पुरातन खेलों को युवा पीढ़ी बिल्कुल भूल चुकी है और मोबाइल के युग में आकर अपना सभ्याचार भी भूल रही है। वहीं हम आप को उस युग में ले कर चलते है जहां खेलते समय लोग मिटी में मिट्टी हो जाते थे और उन खेलों को बाजी कहते थे। इन खेलों को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के इलावा कई राज्यों के मुख्य मंत्री भी देख चुके है। लेकिन कुछ सालों से इन खेलों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। आओ कुछ बताते है पुरातन खेलों के बारे में। क्या आप ने बाजीगर बिरादरी द्वारा डाली जाती बाजी देखी है, शायद 35-40 साल की उमर के नौजवानों ने नहीं देखी होगी और खास कर शहरों में रहने वाले नोजवानों को इन पुरातन खेलों के बारे में पता भी नही होगा।

    अगर हम बड़े-बड़े शहरों की बात करें तो वहां के नौजवान युवा पीढ़ी तो बाजीगरों द्वारा डाली जाती पुरातन खेलों की बाजी से बिल्कुल ही अंजान होंगे। वहीं मोगा में इन पुरातन खेलों को खेल रहे है। 40 सालों बाद पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आए बाजीगर स्टेडियम में जहां पर ढोल की थाप पर यह खेले खेली जा रही है। आज की खेलों में बाज़ीगारों द्वारा रस्सा खींचना, आग के गोले से कूदना, मंजा टपना, गले से लोहे के सरिया को गोल करना ओर अन्य कई तरह की पुरानी खेले जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक अलग तरह की पहचान है। वह खेली गई इन खेलों का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर करना खेलों की तरफ लाना और अपने सभ्यचार को बरकरार रखना है।

    इस मौके पर युवाओं ने कहा की यह बाजी उन्होंने पहली बार देखी है जो इनकी सदियों से विरासती है। यह अपनी खेलों में ढोल की धाप पर मिट्टी में मिट्टी हो जाते है। लोगों ने कहा जैसे करीब 40 साल बाद यह खेले देखने को मिली है। ऐसी हमने बचपन में देखी थी और अब हमारी उमर भी 60 के करीब हो चुकी है। बाजी डालने आए खिलाड़ी ने कहा की हमारी यह आखिरी पीढ़ी है जो बाजी डाल रही। इसमें में मेरा बाप और मेरा बेटा भी है। लेकिन अब आगे आने वाली पीढ़ी इस को नहीं खेलेगी, क्योंकि कि सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। अगर सरकार इन खेलों की ओर ध्यान दे तो पंजाब में नशा खतम हो जाएगा और लोग अपने सभ्यचार से जुड़े रहेंगे।