Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: महिला से दुष्कर्म मामले में बाबा को 10 साल की कैद

    Punjab News: महिला से दुष्कर्म मामले में बाबा को 10 साल की कैद

    मोगा: जिले में एक महिला भक्त के साथ लगभग सवा साल पहले एक होटल में के हुए जबरन संबंध बनाने के मामले में लुधियाना जेल में बंद जगराओं के अखाड़ा नहर के गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बालविंदर सिंह को मोगा की अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह भी उल्लेखनीय है कि साल 2024 के सितंबर महीने में भाई महिरो ने गुरुद्वारा चरणघाट के बाबा बालविंदर सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहिब में महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का खुलासा किया था।

    इस दौरान कई वीडियो वायरल होने के बाद जगराओं पुलिस ने बाबा बालविंदर सिंह के खिलाफ जगराओं थाना सिटी में मामला दर्ज किया था। इसके बाद मोगा के थाना महिना में भी उसी बाबा की एक महिला भक्त ने शिकायत की थी कि उसने उसे मोगा के एक होटल के कमरे में ले जाकर जबरन संबंध बनाए थे, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे की मोगा अदालत में हुई सुनवाई के बाद बाबा बालविंदर सिंह को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई गई।

  • UK में नई पारी की शुरुआत करने पहुंची Punjab की रैपर ‘दैट गर्ल’ परम, देखें वीडियो

    UK में नई पारी की शुरुआत करने पहुंची Punjab की रैपर ‘दैट गर्ल’ परम, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव दुननेके में जन्मी परमजीत उर्फ परम ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली है। गरीब परिवार में जन्मी 19 वर्षीय परम उर्फ ‘दैट गर्ल’ ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर अपने रैप वीडियो से धमाल मचाया। वहीं अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए परम अब यूके पहुंच चुकी हैं, जहां वे अपने आगामी गाने की रिकॉर्डिंग कर रही हैं। यूके पहुंचने पर परम नने सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा की है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो में परम ने अपनी नई यात्रा की झलक देते हुए बताया कि वहां सब अच्छा है, लेकिन भारत जैसा खाना नहीं मिल रहा। चाइनीज खाने के लिए वह चाइनाटाउन पहुंचीं, लेकिन चॉपस्टिक से खाने में असफल रहीं। शूटिंग के दौरान कड़ाके की ठंड में कंबल में लिपटकर समय बिताना पड़ा। वहीं, यूके में फैंस ने उन्हें पहचानना शुरू कर दिया, और लोग उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचे। बाहर का खाना खाने से वह परेशान हो गई, जिसके बाद परम ने वहां घर के परांठे बनाए। परम ने बताया कि उसने परांठे खुद भी खाए और टीम को भी खिलाए। बता दें कि परम का बचपन गरीबी में बीता। मां दूसरों के घर झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ करती थीं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे। बावजूद इसके, परम ने बीएम कॉलेज मोगा में पढ़ाई के साथ अपने संगीत करियर को आगे बढ़ाया। उन्होंने एक क्लासमेट के साथ मोगा दाना मंडी में गाने का रियाज किया, जो उन्हें रातों-रात स्टार बना गया। सोशल मीडिया पर उन्हें लेडी सिद्धू मूसेवाला का स्वरूप बताया गया और वे पंजाब में ट्रेंड करने लगीं। वह देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है। परम ने साबित किया कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हौसला, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
  • Punjab News: सुबह-सुबह Nestle कंपनी के कर्मी का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह Nestle कंपनी के कर्मी का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने के मामलों में फिर से बढ़ौतरी हो गई है। बीते दिन कपूरथला में घर में घुसकर बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब मोगा के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने पहले कार को टक्कर मारी और बाद में गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह अपनी कार से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। वह मोगा में स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में काम करता था। जैसे ही वह घर से निकला तो गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्लॉक समिति चुनाव के रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

  • Punjab News: भारी वाहनों की एंट्री को लेकर नए आदेश जारी

    Punjab News: भारी वाहनों की एंट्री को लेकर नए आदेश जारी

    मोगाः शहर के मेन बाजार में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री करने पर पाबंदी लगाई है। दरअसल, जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह वाहन इस समय जीटी रोड द्वारा वाया गांधी रोड से रेलवे रोड/प्रताप रोड, चैंबर रोड, स्टेडियम रोड के सामने गली नंबर 9 द्वारा देव होटल चौक तक जाया करेंगे।

    जिला मैजिस्ट्रेट सागर सेतिया ने बताया कि मोगा शहर के मेन बाजार (लाइटों वाला चौक से देव होटल) तक भारी वाहनों की सुबह 8 से शाम 8 बजे तक एंट्री होने से बाजार में भीड़ बढ़ जाती है तथा यातायात में रुकावट पेश आती है। इससे आम पब्लिक में वाहन एक-दूसरे से आगे निकलने के कारण तकरार पैदा होने की संभावना बन जाती है, इस कारण लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है।

    उक्त को मुख्य रखते हुए यह पाबंदी आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जिले में साइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली, रेहड़ी तथा अन्य गाड़ी जिसके आगे-पीछे लाइटें नहीं हैं। लाल रंग के रिफ्लैक्टर या कोई आई गिलास या चमकदार टेप फिट करवाए बिना चलाने पर पाबंदी लगाई गई है।

    उन्होंने कहा कि रिफ्लैक्टर आदि न लगा होने के कारण आगे से तेज लाइटों वाला व्हीकल आने पर ऐसे व्हीकल दिखाई नहीं देते तथा दुर्घटना का कारण बनते हैं। इससे जहां माली तथा जानी नुकसान होते हैं। वहीं कई बार आम जनता में अशांति का खतरा पैदा होने की भी संभावना बनी रहती है। उक्त दोनों आदेश 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे तथा इन आदेशों की उल्लंघना करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: हाईवे से गाड़ी लूटकर लुटेरे फरार, कुछ घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: हाईवे से गाड़ी लूटकर लुटेरे फरार, कुछ घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोगाः फरीदकोट के हाईवे से हथियारों के बल हमलावर गाजरों से भरी टाटा एसीई गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस मामलें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 बदमाशों का पीछा करते हुए 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरबख्श सिंह निवासी फिरोजपुर और गुरमीत सिंह निवासी सिधवां बेट के रूप में हुई है। हालांकि आरोपियों के 2 अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए टाटा एसीई चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात सुल्तानपुर लोधी से गाजर लोड कर फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर के मक्कू के पास एक गाड़ी पीछे लग गई। धुंध अधिक होने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन फरीदकोट के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार दिखाए, मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी।

    सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर टीम के साथ कोटकपूरा रोड पर नाकाबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस नाके को देखकर आरोपी घबरा गए और आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाजरों से भरा वाहन सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अन्य साथी फरार हो गए।

    दूसरी ओर पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टाटा एसीई (नंबर PB 05 AR 0281) को 4 लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूट लिया है और वे मोगा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मौके से गुरबख्श सिंह और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों में एक अमृतसर और दूसरा मक्कू का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • Punjab News: 1.25 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.25 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। स्थानीय पुलिस ने नशीले पर्दाथ और अवैध हथियारों सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जंड सिंह पुत्र बाज सिंह, निवासी दौलेवाला के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने नशा तस्कर से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्टल, .30 बोर, 1 बड़े साइज का मैगजीन, 31 जिन्दा रौंद, .30 बोर, 1 वाहन (UP-16-CK-4336) रंग सफेद, 01 मोबाइल फोन सहित 1 नशा तस्कर को काबू किया है। यह कार्रवाई जिले के थाना कोट ई सेखा के प्रभारी जनक राज और उनकी टीम ने की।

    एसएसपी मोगा अजय गांधी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध कार मोगा में दिखाई दी थी, जो उत्तर प्रदेश के नंबर (यूपी 16 सीके 4336) की थी । पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में एक किलो 25 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, 31 कारतूस और एक मैगजीन मिली। पुलिस ने आरोपी जनड सिंह को हिरासत में लिया। जंड सिंह ही कार चला रहा था।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला पहले भी दर्ज था। जांच में पता चला कि यह नशा और हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। पुलिस द्वारा लगातार नशा के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, 2 ट्रालों के बीच फंसे बाइक सवार की मौत, 3 घायल

    Punjab News: कोहरे का कहर, 2 ट्रालों के बीच फंसे बाइक सवार की मौत, 3 घायल

    मोगाः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण विजिबिलटी भी जीरो है, जिसके चलते सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं जिले के कस्बा कोट ईसे खां के पास दाना मंडी के नज़दीक हुए भयानक सड़क हादसे में 2 से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की बुरी तरह कुचलकर मौत हो गई। मौके पर जुटी जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब मोगा रोड पर दूध से भरा ट्राला कंडा करवाने के लिए सड़क रोककर खड़ा था। ट्रैफिक रुकने के कारण एक मोटरसाइकिल सवार को रुकना पड़ा।

    इस दौरान पीछे से बजरी से भरा घोड़ा-ट्राला आकर पहले ट्राले से टकरा गया और बीच में खड़ी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके साथ ही पीछे से एक और कार आकर दूसरे ट्राले से टकराई। घटना में 3 कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: पाकिस्तान के नंबर से पूर्व विधायक को मिली धमकी

    Punjab News: पाकिस्तान के नंबर से पूर्व विधायक को मिली धमकी

    मोगाः पंजाब में एक बार फिर से वीआईपी लोगों को धमकी मिलने की घटनाएं शुरु हो गई है। वहीं बाघापुराना के पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे कमलजीत बराड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिली है। कमलजीत बराड़ को 23 दिसंबर को पाकिस्तान में बैठे एक गैंगस्टर द्वारा फोन काॅल और व्हाट्सप्प पर वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकियां दी हैं।

    कमलजीत ने बाघापुराना के थाने में एक लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने 23 दिसंबर को पहले फोन कॉल और बाद में वीडियो कॉल कर कहा कि राजनैतिक गतिविधि से दूर रहे नहीं तो तुम्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कमलजीत ने कहा कि मैंने उस वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है और पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि हमारे पास कमलजीत सिंह बराड़ ने एक शिकायत दर्ज की है, उनको पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली हे।

    इसका रंगदारी से संबंध नहीं है, सिर्फ राजनीतिक गतिविधि से जुड़े हुए हैं। नंबर की जांच की जा रही है। बता दें कि कमलजीत मोगा कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान भी रह चुके हैं। कमलजीत को कांग्रेस के हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 23 नवंबर 2022 को पार्टी से निकाल दिया था। काफी लंबे समय से कमलजीत बराड़ राजनीति से दूरी बनाए है। साल 2024 में उन्होंने आजाद उम्मीदवार के ताैर पर राजा वड़िंग के सामने लुधियाना में सांसद का चुनाव लड़ा था।

  • Punjab News: पूर्व पार्षद पर गोलियां चलाने के मामले में 4 पर मामला दर्ज

    Punjab News: पूर्व पार्षद पर गोलियां चलाने के मामले में 4 पर मामला दर्ज

    मोगाः जिले के शहीद भगत सिंह नगर में कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले के मामले में 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में घायल सिद्धू मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना में घायल सिद्धू ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान 2 युवक घर आए और किसी काम के बहाने सामने आते ही पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

    हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के रहने वाले सुखदेव सिंह उर्फ सेबू और जगमोहन सिंह के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। सिद्दू वे करीब 10 साल तक वार्ड के पार्षद (एमसी) रहे हैं और पहले सुखदेव सिंह और जगमोहन सिंह के बीच हुए विवाद को सुलझाने में उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

    इसी रंजिश के चलते दोनों ने साजिश रचकर हरप्रीत सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक से यह हमला करवाया। थाना सिटी वन के पुलिस इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि पूर्व पार्षद नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद उनके बेटे के बयानों के आधार पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी उसी वार्ड के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार हैं और सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

  • Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को मारी गोलियां

    Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को मारी गोलियां

    मोगा: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला नगर-निगम के कांग्रेस के 3 बार के पूर्व पार्षद पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू के घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता की टांग और कंधे पर गोली लगी है।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/senior-congress-leader-shot-inside-home-in-punjabs-moga-condition-critical/

    गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दूसरी ओर, मोगा हलके के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले 6 महीनों से पुलिस प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।