Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः नशे से धूत नौजवान की वीडियो वायरल

    मोगाः नौजवान पीढ़ी का हो रहा बुरा हाल देख आप भी हैरान हो जाएंगे। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए नशे में धूत एक शख्स का वीडियो सामने आया है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एक शख्स जो खूद को हिम्मत पूरे का रहने वाला बता रहा है व्यक्ति ने अपना नाम सोनी बता रहा है। उसका कहना है कि हमारे पंजाब की नौजवान पीढ़ी किस और जा रही है किस कदर यह नौजवान नशे में धूत है और कैसे अपने घर जाएगा। क्यों हमारे नौजवान पीढ़ी को खत्म करने पर जोर लगा रहे हैं यह नशा तस्कर।

  • पंजाबः 2 टोल प्लाजा सहित भाजपा जिला प्रधान के आवास के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगाः एसकेएम के आहवाहन पर किसानों ने मोगा ज़िले में 2 टोल प्लाजा और भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत गर्ग की कोठी के बाहर आज धरना लगा दिया है। वहीं इस धरने को लेकर किसान नेता का कहना है कि यह प्रदर्शन 20, 21 और 22 फरवरी तक लगाया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती यह  संघर्ष जारी रहेगा। वहीं एसकेएम के नेताओं ने कहा कि अभी हम दिल्ली नहीं जा रहे लेकिन शंभू बार्डर पर बैठे किसान दिल्ली जा रहे है।

    उन्होंने अपील की है कि उन्हें शांतिपूर्वक दिल्ली जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो 5 फसलों पर एमएसपी देने की बात की है, उसको लेकर कल किसान नेताओं की मीटिंग की गई। जिसके बाद किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है, हम को हमारी 23 फसलों पर एमएसपी मिलनी चाहिए। कारपोरेट घरानों के कर्जों को जैसे माफ किया है उसी तरह से हमारे सारे कर्ज माफ किए जाए। 

  • पंजाब : प्रशासन के खिलाफ आशा वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : एक और जहा अपनी मांगो को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। वहीं अब दूसरी ओर पंजाब भर में काम कर रही आशा वर्करों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगो को लेकर पंजाब के तीन जिले मोगा, फिरोजपुर और फतहगढ साहिब में हजारों की गिनती में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहीं आशा वर्करों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतर आई है।

    उनकी मांग हैं की वह लंबे समय से 1500-2000 रुपए के भत्ते पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आयुष्मान कार्ड का लॉली पोप देकर रखा गया है। आशा वर्करों की मांग है कि केंद्र सरकार बजट में जो उनके लिए फंड है उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें 21000 रुपए सैलरी फिक्स कर पक्का किया जाए।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौ+त, चालक फरार

    श्री मुक्तसर साहिबः दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली – फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

    वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : बड़ा हादसा, 6 वाहनों पर खाद से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    मोगा : कोटकपूरा बाईपास पर उस समय भारी हादसा हो गया, जब बाईपास पर यूरिया खाद से भरे ट्रक में कोई तकनीकी खराबी हो गई। जिसके कारण ट्रक कंट्रोल से बाहर हो गया और कार बाजार की एक दुकान के बाहर खड़ी 3 कारें और एक स्कोर्पियों ओर 2 टू व्हीलर के ऊपर पलट गया, जिनका भारी नुकसान हुआ। वही इस हादसे के कारण ट्रक को मामूली आग लग गई। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। दुकान पर काम करने वालों ने बताया की हम ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया की उनको सूचना मिली थी की ट्रक को आग लगी हैं और उनके पहुंचने से पहले ही लोगों ने ट्रक को लगी आग को बुझा दिया था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सरताज सिंह ने बताया की ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है बाकी ट्रक पलटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन ट्रक का एक टायर फट गया था और ट्रक यूरिया खाद से लोड था। बाकी इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चार कारों का और 2 टू व्हीलर का भारी नुकसान हुआ है। बाकी की जांच चल रही है।

  • पंजाब : श्रद्धालुओं से भरे टेंपो ट्रैवल के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    मोगा : श्रद्धालुओं से भरे टैंपों ट्रैवल के साथ हादसे होने का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं से भरे टैंपो-ट्रॉले के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया कारण भयानक टक्कर हो गई। हादसे में करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोगा के गांव खोसा रणसिंह कला के 2 परिवार, जिनमें से कुछ प्रवासी भारतीय हैं, ये लोग आनंदपुर और फतेहगढ़ साहिब की तीर्थयात्रा पर गए थे और अपने गांव लौट रहे थे।

    जब मोगा मात्र कुछ किमी की दूरी रह गया तो उनके टैंपो के आगे एक आवारा जानवर आ गया जिससे गाड़ी टकरा गई और इस टक्कर में गाड़ी में सवार करीब 15-16 लोग घायल हो गए। जिन्हें समाज सेवी संस्था के नेता नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपनी टीम के साथ मोगा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान टैंपो ड्राइवर की इलाज दौरान मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल लोगों को भी फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। 

  • पंजाबः भाजपा को लगा बड़ा झटका, महामंत्री ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोगाः किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के महामंत्री रवि ग्रेवाल ने इस्तीफा दे दिया है। रवि ग्रेवाल ने कहा कि किसानी संघर्ष को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाइयों के साथ हुई बदसलूकी को देखते हुए वह भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी मेरे पंजाब के किसान भाइयों पर बेगानों की तरह गोलियां और आंसू गैस के गोलो से जख्मी कर सकती है मैं उस पार्टी से वास्ता नहीं रख सकता। इसी के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

    बता दें कि रवि ग्रेवालमोगा जिला के हलका धर्मकोट से पीएलसी और भाजपा गठजोड़ में चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से सत्ता में रह चुके है। इससे पहले वह कांग्रेस में सेवाए दे् चुके है। जिसके बाद वह बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अब बॉर्डर पर किसानों पर हो रहे अत्याचार से दुखी होकर आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया युवक, देखें वीडियो

    मोगा : भले ही पंजाब सरकार की ओर से चाइना डोर को लेकर भारी सख्ती की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी लगातार पतंगों की दुकानों पर छापेमारी कर रहा है। लेकिन फिर भी भारी मात्रा में दुकानों पर चाइना डोर बिक रही है और इसके कारण हादसे भी हो रहे है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है।जहां एक युवक घर से अपनी स्कूटी पर जा रहा था कि रास्ते में चाइना डोर का शिकार हो गया। चाइना डोर ने युवक को बुरी तरह से काट डाला, उसकी पगड़ी को भी कट गई। वही युवक के मुंह पर काफी कट लगे और डाक्टरों के मुताबिक उसके 10-12 टांके लगे है।

    वही पगड़ी पहनी होने के कारण युवक का काफी बचाव रहा। लेकिन फिर भी युवक के मुंह पर काफी कट लगे है। युवक के परिवार वालो ने बताया की उनके बेटे के मुंह पर काफी कट लगे है। सरकार को चाइना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिेए। एसएमओ सुखप्रीत सिंह ने बताया की एक युवक चाइना डोर से जख्मी हुआ है, उसके मुंह पर 10-12 टांके लगे है।

  • पंजाब : नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिसके बारे में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम ने 2021 में सड़को को साफ करने के लिए वैक्यूम गाड़ी की खरीद करीब 42 लाख रुपए में की थी। वही यह नई गाड़ी अभी करीब 2800 किलो मीटर ही चली थी की इसमें मार्च 2022 में कुछ खराबी आ गई। जिसको रिपेयर के लिए समराला की एक वर्कशाप में भेजा गया था। लेकिन वर्कशाप भेजने के बाद इस 42 लाख की गाड़ी की किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली और लोगों को मांग थी की शहर की सड़कों को सफाई नहीं हो रही। वही इसको लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने इसकी जाँच पड़ताल की तो पाया गया की कुछ अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह गाड़ी समराला की एक वर्कशाप में खड़ी है।

    इसकी रिपेयर का बिल पेंडिंग है। जिसको नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने सारी फार्मेल्टी पूरी करने के बाद समराला से वापिस मंगवाया गया है। मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा की इस केस की गहराई से जांच की जायेगी और अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर विभागी कार्रवाही की जाएगी। वही उन्होंने बताया की इस गाड़ी की बैटरी पड़ने वाली है और इनको एक दो दिन में काम पर लगवा लिया जाएगा और यह गाड़ी मोगा की सड़को की सफाई का काम शुरू कर देगी। देखने वाली बात यह है की क्या एक साल तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के ध्यान में नही आया की 42 लाख से खरीदी गई गाड़ी वर्कशाप में कबाड़ बन रही है।

  • पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की फाइनल परिक्षाएं शुरु, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से बोर्ड की पांचवी,आठवी, दसवीं और 12वीं के फानल पेपर की शुरुआत आज हो गई है। वही आज दसवीं कक्षा के पंजाबी के पेपर देने के लिए बच्चे पहुंचे। वही बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

    वहीं पंजाब सरकार की ओर से बड़े ही पुख्ता प्रबंध किए गए। दसवीं के ओपन पेपर देने के लिए 40 साल की उम्र वाली महिलाएं पेपर देने के लिए पहुंची। वही इस बार नकल पर पूरी सख्ती की जा रही है।