पंजाबः भाजपा को लगा बड़ा झटका, महामंत्री ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

मोगाः किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के महामंत्री रवि ग्रेवाल ने इस्तीफा दे दिया है। रवि ग्रेवाल ने कहा कि किसानी संघर्ष को देखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाइयों के साथ हुई बदसलूकी को देखते हुए वह भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी मेरे पंजाब के किसान भाइयों पर बेगानों की तरह गोलियां और आंसू गैस के गोलो से जख्मी कर सकती है मैं उस पार्टी से वास्ता नहीं रख सकता। इसी के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

बता दें कि रवि ग्रेवालमोगा जिला के हलका धर्मकोट से पीएलसी और भाजपा गठजोड़ में चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से सत्ता में रह चुके है। इससे पहले वह कांग्रेस में सेवाए दे् चुके है। जिसके बाद वह बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अब बॉर्डर पर किसानों पर हो रहे अत्याचार से दुखी होकर आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *