Category: Punjab>Moga

  • ਪੰਜਾਬ: ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚਾੜ੍ਹਿਆ ਕੁਟਾਪਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਅਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਚੋਰੀਆਂ, ਲੁਟ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇਕ ਭੱਠੇ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮਜਦੂਰ ਦਾ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਚੋਰ ਭੱਜਣ ਲੱਗਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਉਸਦੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਿਤ ਹਮੀਮ ਨੇ ਦਸਿਆਂ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋ ਉਹ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਬਾਥਰੂਮ ਕਰਨ ਲੱਗਾ ਤਾ ਤਿੰਨ ਮੁੰਡੇ ਉਸ ਕੋਲ ਆ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦਾ ਫੋਨ ਖੋਹ ਲਿਆ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਗੇ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਪੇਚਕਸ ਮਾਰਿਆ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਸਟਾ ਮਾਰਿਆ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਟਰੱਕ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਭੱਜ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਭੱਜ ਗਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਨਾਂ ਮੁਖੀ ਧਰਮਕੋਟ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਸਨੇਚਰ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਕ ਮਜਦੂਰ ਕੋਲੋ ਫੋਨ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਜਦੂਰ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਸਟਾ ਮਾਰਿਆ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੜ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰ ਦੇ 2 ਸਾਥੀ ਮੌਕੇ ਤੋ ਭੱਜ ਗਏ।ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਰੇਡ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ। ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਨ ਨੇ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋ ਮਜਦੂਰ ਦਾ ਫੋਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨਾ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब : मार्किट कमेटी में 75KV का लगाया गया सोलर प्लांट, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में बिजली की बचत करने के लिए अब पंजाब सरकार के आदेशों पर पंजाब के सरकारी दफ्तरों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत आज मोगा के मार्किट बोर्ड दफ्तर में 75 केवी का सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इसके लगने से विभाग को हर साल 50 लाख की बचत होगी।

    इस बात की जानकारी एमएलए डाक्टर अमन दीप कौर अरोड़ा ने उद्घाटन करते समय दी। उन्होंने कहा की पंजाब के सभी दफ्तरों में ऐसे प्लांट लगाए जाएंगे। ताकि पंजाब में बिजली की किसी भी तरह से कोई कमी न रहे।

  • पंजाबः मंडी में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 80 हजार की हुई लूट, देखें वीडियो

    मोगा: अनाज मंडी में तूड़ी बेचने को लेकर दो आढ़तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां नेक सिंह नामक दलाल पर तुड़ी पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए गए। इस दौरान उसके कंडे में तोड़फोड़ के भी आरोप लगाए गए है। इस हादसे में घायल व्यक्ति ने कहा कि 4 से 5 युवकों ने पहले तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद युवक से 80 हजार रुपए छीन लिए और घटना स्थल से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित अमनदीप उर्फ नीला ने बताया कि वह मोगा अनाज मंडी में तूड़ी का आढ़ती है।

    जब वह सुबह मंडी पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चला गया। लेकिन वहां आकर भी उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसके पास 80 हजार रुपए नकद थे जोकि वह साथ ले गये। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक एजेंट ने मुझ पर हमला करवाने की धमकी दी थी। मुझे लगता है कि यह उसी का काम है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई है। हम मौके पर पहुंचे और पता चला कि एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : भारत का नाम रोशन करने वाली Inderpreet Kaur का निधन, देखें वीडियो

    मोगा : तुर्की में आउटस्‍टैंडिंग डिप्‍लोमैट्स अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर का निधन हो गया है। महज 18 साल की उम्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से इंद्रप्रीत दुनिया को अलविदा कह गई। जानकारी के मुताबिक उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    अपनी प्रतिभाशाली बेटी की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही स्‍थानीय निवासी भी इस घटना से सदमे में हैं। बता दें तुर्की में भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर सिंधु ने 62 देशों के 117 प्रतिनिधियों के बीच बेस्ट डिप्लोमैट का अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद उनके परिवार के साथ-साथ प्रशासन ने भी उनका जोरदार स्वागत किया था।

  • पंजाब: सरपंच के बेटे ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघापुराना के गांव लांगियाआना नवां में सोसायटी के चुनाव के कागजात न भरने देने पर सरपंच का बेटा पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ा सुखप्रीत सिंह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है। उनके पिता जगसीर सिंह सरपंच हैं। सुखप्रीत ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोसायटी में घुसने नहीं दिया।

    टंकी पर चढ़ने के बाद सुखप्रीत लाइव हुआ और कहा कि अगर कागज न भरने दिए गए तो उनके द्वारा आत्महत्या कर ली जाएगी। वहीं मौके पर प्रशासन के अधिकारों की तरफ से सुखप्रीत को समझने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार कर किया व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    मोगाः खेत में व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 साल के रंजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव भिंडरकलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों की तरह रविवार की रात को गए एक किसान का शव पड़ा मिला। रंजीत सिंह जिस साइकिल से खेत में गया था वह शव के पास से गायब है। हालांकि मृतक की जेब में रखा कैश जेब में रखा मिला। किसान को किसी तेज धारदार हथियार से बुरी तरह काटा गया है।

    जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह रविवार की रात को दस बजे सामान्य दिनों की तरह खेत पर देखभाल के लिए पहुंचा था। आधा घंटे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन खेत में पहुंचे, वहां रंजीत सिंह का शव पड़ा मिला था। उसे किसी धारदार हथियार से बेरहमी से काटा गया था। रंजीत सिंह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था, लेकिन उसकी साइकिल गायब थी। सूचना मिलने पर थाना धर्मकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले चोर, लुटेरे हो सकते हैं।

  • पंजाब : पिस्टल सहित संगीन धाराओं में वांछित 3 भगौड़े गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा : बाघापुराना पुलिस ने संगीन अपराधो में लिप्त तीन भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शफ़ीक़ वासी मलेरकोटला से  32 बोर का पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए है। वही दूसरे आरोपी से कमर्शियल क्वांटिटी में नशीली गोलियां बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी शफ़ीक़ ने बताया कि पिस्टल उसने फ़िरोज़पुर के रहने वाले ननु से लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई फायरिंग, बंबीहा ग्रुप के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा :  गैंगस्टरों और पुलिस को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा जिले के हलका निहालसिंहवाला लोपो लिंक रोड पर लक्की पटियाल ग्रुप के 3 गैंगस्टरों ने पुलिस पर तब फायरिंग की दी जब वह उन्हें पकड़ने पहुंची। इसी बीच पुलिस ने बहादुर के साथ सामना करते हुए 3 गैंगस्टरों को पकड़ लिया है। वहीं पकड़े गए उक्त गैंगस्टरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

    वहीं बता दें कि पुलिस प्रमुख विवेक शील सोनी द्वारा दी गई हिदायतों के तहत सीआईए मोगा के दलजीत सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित 3 गैंगस्टरों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि उक्त मामला जांच का विषय है।

  • पंजाब : सभी स्कूलों में आज हो रही है PTM, देखें वीडियो

    मोगा : आज पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों में 6वी क्लास से 12वी क्लास तक के बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग की जा रही है। इस मीटिंग का उद्देश्य बच्चों के माता पिता को बच्चों की जानकारी ओर उनकी पढ़ाई के बारे में पेरेंट्स को बताना की बच्चा कैसे स्कूल में चल रहा है। इसी कड़ी में मोगा के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम करवाई जा रही है।

    जहां पर सभी बच्चे और उनके माता भी पहुंच रहे है। वही उनमें इस मौके पर काफी खुशी भी पाई जा रही। इस दौरान पेरेंट्स ने कहा अब सरकारी स्कूल भी कानवेंट्स स्कूल बन रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी मीटिंग कम से कम दो महीनों बाद होनी चाहिए।

  • पंजाबः 2 मेडिकल स्टोरों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगाः पंजाब में चोरी और क्राइम की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं बीती रात चोरों ने मेन बाजार की दो मेडिकल शॉप को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चोरी कर ली। दुकानदार का कहना है कि हम जब रोजाना की तरह अपनी दुकान पर सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने अंदर जाकर देखा तो हमारे  काउंटर के गले से सारे पैसे चोरी हुए पड़े थे।

    पीड़ित का कहना है कि एक ही शख्स है जिसने यह चोरी की है। सारी फुटेज में वहीं चोर दोनों जगह पर नजर आ रहा है। दोनों दुकानों में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।