Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: मेन रोड पर फुटपाथ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन रोड पर फुटपाथ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के अदानी शैलर के नजदीक एक बेकाबू बोलेरो गाड़ी फुटपाथ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो गाड़ी चौहान पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम से डीजे का सामान लेकर वापिस लौट रही थी। गाड़ी में डीजे के बड़े-बड़े बॉक्स लदे हुए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बोलेरो फुटपाथ पर जा चढ़ी और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बोलेरो के ऊपर बैठे एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को उनके परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News : इस गैंग के शूटर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News : इस गैंग के शूटर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    मोगा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, मोगा पुलिस ने गुरविंदर गिंडू नाम के एक शूटर का एनकाउंटर किया है। जिसके पैर में गोली लगी है। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बदमाश गैंगस्टर प्रभ दासूवाल गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

    SSP अजय गांधी ने मामले बारे बताया कि गुरविंदर गिंडू नाम का यह बदमाश प्रभ दासूवाल गैंगस्टर ग्रुप का बदमाश है और उसके खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। मोगा पुलिस को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक केस में वॉन्टेड एक बदमाश जिले के लंडेके सुए के पास घूम रहा है, जिस पर जब पुलिस ने रेड की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और फायरिंग के दौरान बदमाश गुरविंदर गिंडू के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

    SSP ने बताया कि गुरविंदर गिंडू तरनतारन का रहने वाला है और उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

  • Punjab News: खेतों से लड़की का शव बरामद, 2 दिनों से थी लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों से लड़की का शव बरामद, 2 दिनों से थी लापता, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव लुहारा के पास मुख्य सड़क के किनारे लगे खेतों से लड़की का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी जनक राज पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    बताया जा रहा है कि लड़की का पिता पास के ईंट भट्टे पर काम करता है और उन्होंने कहा कि लड़की 2 दिन से लापता थी। परिवार द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। लड़की का शव उसी भट्टे से कुछ दूरी पर खेतों में मिला है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की लक्कड़ मंडी में भाग सिनेमा के नज़दीक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

    फिलहाल, इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सोसाइटी के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    मोगाः जिले के अकालसर रेलवे फाटक पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवारों को मौत छूकर निकल गई। दरअसल, बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालकर निकल रहे युवकों की गाड़ी की ट्रेन से टक्कर हो गई। दरअसल, बाइक सवार बंद फाटक के नीचे से घुसकर ट्रैक को पार करने की कोशिश करने लगे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई।

    बाइक सवार युवकों को कुछ समझ आता तब तक ट्रेन उनके नजदीक पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रेन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई। वहीं घटना के बाद घबराकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गेटमैन ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया मोटरसाइकिल को गलत ढंग से रेलवे लाइन क्रॉस करवाया जा रहा था।

    इतने में ट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। अब आरपीएफ पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर फरार हुए दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: DC ने जारी किए आदेश, यह रहेंगी पाबंदियां

    Punjab News: DC ने जारी किए आदेश, यह रहेंगी पाबंदियां

    मोगाः जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मोगा जिले में बने पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में कुछ महत्वपूर्ण पाबंदियां लगाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि पोलिंग बूथों के आसपास किसी भी उम्मीदवार या उसके समर्थकों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई प्रचार नहीं किया जाएगा।

    किसी भी व्यक्ति द्वारा पोलिंग बूथों के पास शोर-शराबा, हुड़दंग नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन/कॉरडलेस फोन, वायरलेस सेट, लाउडस्पीकर, मेगाफोन आदि का उपयोग नहीं किया जाएगा।

    चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव ऑब्जर्वर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, चुनाव/काउंटिंग कार्य से जुड़े सरकारी कर्मचारी तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा।प्रचार से संबंधित किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर नहीं लगाए जाएंगे। कोई भी राजनीतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में अपना पोलिंग बूथ या टेंट नहीं लगाएगा।

    कोई भी व्यक्ति, सिवाय राज्य चुनाव आयोग पंजाब, जिला चुनाव अधिकारी मोगा या जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अधिकृत व्यक्तियों के अपने निजी वाहन को पोलिंग बूथों के 200 मीटर के दायरे में नहीं ले जाएगा।

  • Punjab News : ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा। ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर मोगा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान इस मार्च में लगभग 200 पुलिस अधिकारी और मुलाजिम तैनात रहे। विभिन्न सब–डिवीज़नों में एसपी, डीएसपी और एसएचओ रैंक के अधिकारियों ने इस फ़्लैग मार्च का नेतृत्व किया।

    एसएसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की
    एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि संवेदनशील पोलिंग बूथों के आसपास सुरक्षा को मजबूत बनाने, क्षेत्र में पुलिस का दबदबा बनाए रखने और लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि हर मतदाता बिना किसी डर के मतदान कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गांवों में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही पुलिस द्वारा एक टोल-फ़्री नंबर और अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।

    मोगा पुलिस ने चुनावों के दौरान जिले में शांति और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है। मोगा में ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए मोगा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आज पूरे जिले में फ़्लैग मार्च निकाला गया है, ताकि लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाया जा सके। हमारी अपील है कि हर मतदाता बिना किसी डर के मतदान करे।

  • Punjab News: JIO पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: JIO पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना अजीतवाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र परमजीत सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लक्की पुत्र जसवीर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ लवी पुत्र जगसीर सिंह, जनप्रीत सिंह उर्फ जसना पुत्र बहादर सिंह निवासी शेख दौलत के रूप में हुई है। वहीं 5 वां आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ जस्स अभी फरार चल रहा है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि JIO पेट्रोल पंप नेशनल हाईवे, चूहड़ चक्क पर मैनेजर पद पर तैनात जगदीप शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह देर रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नए चूहड़ चक्क रेलवे फाटक के पास पहुंचे, वहां 5 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

    इस दौरान आरोपी उससे एक Samsung M13 मोबाइल फोन, 1000 नकद और उनकी मोटरसाइकिल PB-25-G-8166 लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5वें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, 110, 304, 115(2),126(2),191 और 190B के तहत दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में सरकार की ओर से चलाए गए अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर ज्यूडिशियल कोर्ट की महिला वकीलों ने नशे को रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया है। वकीलों का कहना है कि वे किसी भी नशा तस्कर का केस नहीं लड़ेंगे। मोगा की बार एसोसिएशन (महिला विंग) ने की घोषणा कहा कि अब कोई भी नशा तस्कर अपना केस उनके पास लेकर न आए। क्योंकि वे किसी भी ड्रग तस्कर की पैरवी नहीं करेंगे।

    इन महिला वकीलों ने कहा कि इन नशा तस्करों ने कितने माताओं के लाल, बहनों के भाई, और ऐसे कितनी सुहागिनों के सुहाग मिटा दिए। उनका कहना है कि नशा तस्करों ने कई घर तबाह कर दिये हैं। समाज को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। हम उन सभी महिलाओं से अनुरोध करती है कि जितना हो सके अपने आसपास ओर अपने घर में कोई नशा करता है तो उसे रोकने की कोशिया करे। एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि आप सभी इस में पूरी ईमानदारी और सख्ताई से अपना काम करें तो हो सकता है कि सच में हम पंजाब को नशा-मुक्त बनाने में सफल हो। यह सख्त कदम उठाना बहुत ज़रूरी है।

    इसलिए हमने अपना ये फैसला लिया है कि हम किसी नशा तस्करो का केस नहीं लड़ेंगे बल्कि इन नशा तस्करो के विरुद्ध हमारे पास कोई केस लेकर आया तो हम कम से कम पैसों में इन नशा तस्करो के खिलाफ केस लड़ेगी। बार एसोसिएशन के इस महिला वकीलों की इस नई पहल की हर तरफ से सराहना की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मजबूत फैसले से नशे पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

  • Punjab News: 400 Tramadol और 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 400 Tramadol और 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एसपी (एच) संदीप सिंह मंड और डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह की अगवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसकरण सिंह निवासी न्यू टाउन मोगा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम ने जसकरण सिंह को काबू कर उसके किराए के कमरे से 400 ट्रामाडोल नशीली गोलियां 2.50 लाख प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ASI अशोक कुमार सीआईए स्टाफ सहित पुलिस पार्टी चूंंगी नंबर 3 मोगा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि जसकरण सिंह नशीली गोलियों की सप्लाई करता है।

    इस समय गली नंबर 7 कृष्णा नगर, मोगा स्थित किराए के कमरे में बैठा नशीला सामान बेच रहा है। सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को भारी मात्रा में नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 335, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आरोपी जसकरण सिंह को मौके से गिरफ्तार किया।

    जिला़ मजिस्ट्रेट मोगा के आदेशोंनुसार प्रतिबंधित Pregabalin कैप्सूल मिलने पर केस में धारा 223 BNS भी जोड़ी गई। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी जसकरण सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि नशीले पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क और स्रोत के बारे में गहराई से पूछताछ की जा सके।