Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर, बोलैरो सहित कई गाड़ियों की हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आज कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला लोहारा से सामने आया है। जहां फॉर्च्यूनर, बोलैरो और ट्राली सहित कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति के ज्यादा चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल शरीब ने बताया कि वह बाबा जी के साथ गाड़ी चलाते है। उन्होंने कहा कि लोहारा चौक में मोगा की ओर से आ रही ट्राली के साथ उनकी बोलैरो की टक्कर हो गई।

    इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रघुबीर सिंह ने बताया कि लोहारा चौक के पास ट्राले वाला गाड़ी पास करने लगा था। रघुबीर ने बताया कि ट्राले वाले के आगे एक गाड़ी वाले ने अपनी कार खड़ी की हुई थी। जिसके कारण ट्राले वाला इंडीगेटर देकर गाड़ी पास करने लगा सामने से आ रही बोलैरो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 4 से 5 गाड़ियों की ओर टक्कर हो गई। रघुबीर ने बताया कि इस हादसे में बोलैरो चालक की टांगों और उसके सिर पर गहरी चोटे लगी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

  • पंजाब : डोली वाली कार पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : डोली वाली कार के ड्राइवर पर गोली मारने वाले 3 आरोपियों में से मुख्य आरोपी बलजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक पर तंग परेशान करने के बाद जब महिला नहीं मानी तो मजबूर करने के लिए महिला के पति को ही निशाना बनाया। डोली वाली कार चालक को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दोषी बलजीत सिंह कार ड्राइवर नवदीप सिंह की पत्नी के साथ एक तरफा प्यार करता था। बलजीत सिंह डोली वाली कार के ड्राइवर नवदीप सिंह की पत्नी के साथ एक तरफा प्यार करता था और उसको पाने के लिए नवदीप सिंह को रास्ते से हटाने के लिए किया था यह काम और नवदीप सिंह की गाड़ी को 3000 रुपए पर किराए से लिया था।

    बता दें कि बीते दिन मोगा के सिंघावाला में डोली वाली कार के ड्राइवर पर गोली मारने की घटना हुई थी। जिसमे नवदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया था और उसको लुधियाना के डीएमसी में दाखिल करवाया था। वही पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वही पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे 2 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपीडी अजय राज सिंह ने बताया की दोषी बलजीत सिंह डोली वाली कार के ड्राइवर नवदीप सिंह की पत्नी से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करवाना चाहता था।

    लेकिन नवदीप की पत्नी उसको पसंद नही करती थी और अपने प्यार को पाने के लिए बलजीत सिंह ने आपने 2 साथियों को यह बात बताई और ड्राइवर नवदीप सिंह को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया और उसकी गाड़ी शादी पर ले जाने के लिए 3000 रुपए में बुक करवाई और उसको तैयार करवा कर ले गए। रास्ते में बाथरूम करने के बहाने गाड़ी को रोका और इस हादसे को अंजाम दे दिया। पुलिस ने अलग अलग टीम बना कर इसकी गहराई से जांच की क्योंकि दोषियों ने पहले 3-4 दिन ड्राइवर नवदीप सिंह से संपर्क किया था और 22 दिसंबर के लिए गाड़ी बुक करवाई। वहीं पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए इस घटना से पर्दा उठा दिया। एसपीडी ने बताया की बलजीत सिंह का 8 महीने से नवदीप की पत्नी से संपर्क था। लेकिन वह उसके साथ शादी नही करवाना चाहती थी। वही पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और मोटरसाइकल भी बरामद कर लिया है।

  • पंजाब : गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    सारा सामान जलकर राख, छत में हुआ छेद

    मोगा : बूटेर गांव के घर में सुबह गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर में रखा बिस्तर, अलमारी, बक्सा और रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। धमाके से घर की छत में भी छेद हो गया। ग्रामीण ने बताया कि गरीब परिवार है जो मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा है। आज जब वह काम पर जा रहा था, तभी अचानक पीछे से गैस सिलेंडर फट गया।

    जिससे घर की छत में छेद हो गया और घर में रखा बिस्तर, अलमारी, बक्सा और रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह एक गरीब परिवार है और हम सरकार से मांग करते हैं कि इस परिवार की मदद की जाये। गनीमत यह रही की कोई भी जानी नुकसान नही हुआ।

  • पंजाबः DC दफ्तर के पास चर्च की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में शरारती अनंसरों द्वारा लगातार माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं आज सुबह डीसी दफ्तर के कुछ ही दूरी पर बन रहे चर्च की दीवार पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा खालिस्तानी नारेलिखे हुए मिले। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दीवारों पर लिखे हुए खालिस्तान के नारों को मिटा दिया गया। फिलहाल कोई भी अधिकारी कैमरे के आगे जानकारी सांझा करने के लिए तैयार नहीं है।

  • पंजाबः पुलिस अधिकािरियों को DGP ने जारी किए निर्देश

    मोगा: देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। वहीं चुनावों के मद्देनजर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दे दिए है। इस दौरान पंजाब पुलिस अधिकारी ने 21 दिसंबर को राज्य की समूह रेंजों के आईजी, डीआईजी सभी पुलिस आयुक्तों, सरकारी रेलवे पुलिस के एआईजी को पत्र जारी किया है।

    जिसमें बताया जा रहा है कि रिहायशी जिलों में तैनात और लगातार 3 सालों से एक जिले में तैनात थानेदारों का 26 दिसंबर तक तबादला करने के आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबादला करने के बाद इस बारे में जानकारी डीजीपी दफ्तर को भेजने के लिए हिदायतें भी जारी की गई है।  

  • पंजाबः पुलिस कर्मी पर हमला कर बदमाश हुए फरार

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब बड़ी खबर कोट इसे खां से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री अमृतसर साहिब रोड पर रात के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसके हथियार छीनकर फरार होने की सूचना मिली है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोगा ने घटना स्थल का दौरा किया।

    इस दौरान एसएसपी ने दोषियों को जल्द पकड़ने के सख्त दिशा-निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी सतनाम सिंह धर्मकोट के पास कमाल चौकी पर तैनात था। ड्यूटी के बाद जब वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में लुहारा नहर के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।  बताया जा रहा है कि हादसे में घायल पुलिस कर्मी के सिर पर 100 टांके लगे हैं। 

  • पंजाबः कार पर टिप्पर पलटने से एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बरनाला रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार को बचाते हुए पत्थर से भरा टिप्पपर अन्य कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसा मोगा के गांव बूटर के पास हुआ है। हादसे में 2 सगे भाई और दोनो की पत्नियों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि चारों राजस्थान के रहने वाले थे। सभी लोग जिला मोगा के गांव दोदर में शादी समारोह पर आए थे। वहीं जानकारी देते हुए 108 के ड्राइवर जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बूटर के पास एक कार के ऊपर पत्थर से भरा हुआ टिप्पर पलट गया। उन्होंने कहाकि वह मौके पर पहुंचे और कार में से 5 लोगों को बाहर निकाला गया।  जिनको मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें से 2 महिलाएं भी शामिल थी। 

  • पंजाबः कार चालक पर गोली चलाने की CCTV आई सामने 

    मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान व्यक्ति डोली वाली कार को सजाकर जा रहा था कि रास्ते में 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी में बैठ गए, जबकि एक बाइक पर सवार था। इस दौरान हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को 2 गोलियां लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सुबह डोली वाली कार पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक जिन्होंने पहले पिछली सीट पर एक बैग को रखा हुआ है।

    इस दौरान उनमें से एक युवक आगे वाली सीट पर बैठ गया और दूसरा युवक कार की पिछली सीट पर बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। उधर, घायल नवदीप सिंह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह डोली वाली कार सजा कर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में कार में बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दी।

  • पंजाबः मेला बंद करवाने को लेकर टॉवर पर चढ़ा निहंग सिंह, देखें वीडियो 

    मोगाः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे मेले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेले को बंद करवाने को लेकर निहंग सिंह द्वारा हंंगामा किया जा रहा है। इस दौरान BSNL एक्सचेंज दशहरा ग्राउंड के टॉवर पर निहंग सिंह चढ़ गया और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे मेले को बंद करवाने को लेकर अड़ गया। मामले की जानकारी देते हुए निहंग कर्मजीत सिंह पुत्र लाल सिंह गांव लंडेके ने बताया कि आजकल 4 साहिबजादों के शहीदी दिन चल रहे है। ऐसे में सभी जगह शहीदी दिवस मनाए जा रहे है। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा यहां पर एक मेला लगाया गया है। जिसमें अभद्र गीत चलाए जा रहे है और मेले में शोर मचाया जा रहा है।

    इस दौरान निहंग सिंह ने कहा कि जब तक मेले को बंद नहीं किया जायेगा तब तक में ऐसे ही टॉवर पर बैठा रहेंगा। वहीं मौके पर नायब तहसीलदार सतनाम सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निहंग कर्मजीत सिंह टॉवर पर चढ़ा हुआ है और वह मेले को बंद करवाने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और हम निहंग कर्मजीत सिंह से बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से मेले में लगे स्पीकर को बंद करवा दिया गया है। इस दौरान उससे बातचीत कर उसे नीचे उतरने की कोशिश की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक और बोलैरो गाड़ी की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    मोगाः कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव मानूके के पास मोटरसाईकिल और बोलैरो गाड़ी के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मोटरसाईकिल पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में महिला का बेटा और पति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया है।