पंजाबः कार चालक पर गोली चलाने की CCTV आई सामने 

मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान व्यक्ति डोली वाली कार को सजाकर जा रहा था कि रास्ते में 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी में बैठ गए, जबकि एक बाइक पर सवार था। इस दौरान हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को 2 गोलियां लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सुबह डोली वाली कार पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक जिन्होंने पहले पिछली सीट पर एक बैग को रखा हुआ है।

इस दौरान उनमें से एक युवक आगे वाली सीट पर बैठ गया और दूसरा युवक कार की पिछली सीट पर बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। उधर, घायल नवदीप सिंह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह डोली वाली कार सजा कर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में कार में बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *