Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    मोगा : कुछ दिनों से सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपरों, टीवी चैनलों पर एक ही मुद्दा चल रहा है। कैनेडा और भारत का, जहां पर दोनों देशों द्वारा नई-नई एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन एडवाइजरी को देखते हुए पंजाब के स्टूडेट्स जो स्टडी वीजा लेकर जाना चाहते है, उनकी चिंता बढ़ रही है। वही स्टूडेंट का कहना है की बहुत से बच्चों ने भारी फीसें भरकर अपनी कैनेडा जाने की फ़ाइल लगाई हुई है। 

    उन्होंने उधर से इधर भारत में भी आना है और एडवाइजरी के कारण वह परेशान है कि आगे आने वाले दिनों में उनको वीजा मिलेंगा भी या नहीं। आज हमारी टीम ने उन बच्चों के साथ बातचीत की। जिन्होंने कैनेडा जाने के लिए अपनी स्टडी वीजा के लिए फ़ाइल लगाईं है। उनके चेहरे काफी मुरझाए हुए है। वही हमने वीजा एक्सपर्ट के साथ भी बात की तो उन्होंने कहा कि अगर भारत से कैनेडा जाने वाले लोगों पर इसका असर पड़ता है, तो उससे ज्यादा कैनेडा में रह रहे लोगों पर भी होगा। क्योंकि कैनेडा की एक्नोमी पर भी बहुत बड़ा असर होगा। कैनेडा में 45 प्रतिशत स्टूडेंट का हिस्सा भारत का है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर लिखवाई गुमशुदा की रिपोर्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर लिखवाई गुमशुदा की रिपोर्ट, देखें वीडियो

    जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    मोगाः गांव तारेवाला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। गंदे नाले से शाम को मिले युवती के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पिता बलदेव सिंह उसके चरित्र पर शक करता था, इसी के चलते पिता ने बेटी की हत्या कर दी औ उसके हाथ-पांव बांधकर उसके शव को नाले में फेंका था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

    इससे पहले पिता ने कुछ दिन पहले थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपी पिता ने कहा था कि बेटी घर से काम करने निकली थी, पर घर नहीं लौटी। थाना चडिक के प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि शव की पहचान गांव तारेवाला निवासी रमनदीप कौर (23) है। वह अपने घर से 2 किलोमीटर दूर मोगा स्थित चंडीगढ़ कॉलोनी में लोगों के घरों में साफ-सफाई करने का काम करती थी। 11 सितंबर को लापता रमनदीप के पिता ने 16 सितंबर को बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर दावा किया था कि वह काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटी थी।

    बेटी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वह किसी पर कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। शव मिलने के बाद पिता की बातों पर शक हुआ, क्योंकि युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मिला और वह काम के लिए 2 किमी दूर जाती थी। वहीं, पिता ने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। इसे आधार बनाकर बलदेव से पूछताछ की तो उसने माना कि खुद बेटी की हत्या की थी। उसे बेटी के चरित्र पर शक था। एसपी डी अजय राज सिंह ने कहा कि आरोपी पिता बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर वीरवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे पंजाब में पुलिस की ओर से मेगा सर्च किया जा रहा है। जिसमें पुलिस ने उन जगह पर चेकिंग की जो गोल्डी बराड़ गैंगस्टरों के साथ संबंध रखते है या फिर उनको पनाह देते है। जिस के चलते अलग अलग स्थानों पर करीब 200 पुलिस कर्मचारियों ने पांच टीमें बनाकर 78 स्थानों पर रेड की गई है। एस एस पी जे एलंचेलिन ने बताया कि जिले में गैंगस्टर गोल्डी बरार के रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के घरों पर रेड की जा रही है। वही अभी तक किसी को भी डिटेन नही किया गया है। जिले में 78 स्थानों पर रेड की गई है।

    एस.एस.पी.जे एलांचेलियान यह भी बताया कि जो गैंगस्टर सुक्खा दूने का कैनेडा में कत्ल हुआ है। उसका हमको भी सोशल मीडिया द्वारा पता चला है ओर सूखे दुन्ने का अपने परिवार का यहां पर कोई नहीं रहता। यहां पर सिर्फ उसका ताया और ताई रहते है। जो काफी बुजुर्ग है और हम को अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आप को बता दे की सुक्खा दूनने के ऊपर करीब 18 से ऊपर मामलें दर्ज है। जिनमें कत्ल, फिरौती, असला और जाली पासपोर्ट बना कर विदेश जाने के है।

  • पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामला में परिवार से मिले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामला में परिवार से मिले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, देखें वीडियो

    मोगा : गांव डाला में बीते दिन कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने से जिला मोगा में सहम का माहोल है। वही पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने अभी तक बलजिंदर सिंह बल्ली का पोस्टमार्टम तक भी नहीं करवाया है।

    बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ दुःख सांझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गांव डाला पहुंचे। उन्होंने कहा की बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान थे और मेहनती वर्कर थे। यह बहुत दुखदाई घटना हुई है और हम अभी 3 दिन पहले ही मोगा में इकठे हुए थे

    यह सोचा भी नहीं था की इस तरह दिन दिहाड़े इनका कत्ल हो जाएगा। हमारे पास तो हर रोज हजारों लोग हमें घर पर मिलने आते है कभी भी किसी के साथ कुछ भी हो सकता है लॉ एंड आर्डर पंजाब में खतम हो रहा है। बल्ली ने कुछ दिन पहले एस.एस.पी मोगा को बताया भी था हम इसके के लिए लड़ाई जरुर लड़ेंगे और परिवार के साथ हमेशा रहेंगे परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अगर हमें धरने लगाने पड़े तो वो भी लगाएंगे।

  • पंजाब :  कांग्रेस नेता के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस नेता के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पिछले दिन गांव डाला के रहने वाले कांग्रेस नेता ब्लॉक प्रधान अजितवाल बलजिंदर सिंह बली के कत्ल केस में पुलिस की ओर से कारवाई करते हुए 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा के पिछले दिनों कांग्रेस के नेता ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। मृतक की पत्नी के ब्यानों के अधार पर 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया और 2 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनका मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया गया। वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस के ब्लाक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। जिस के चलते 6 आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने रेड कर एक-2 कर करीब 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों का मेडिकल बुधवार को करवाया गया।

    बता दें कि कांग्रेसी नेता बली की मौत की जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली थी। गैंगस्टर अर्श डल्ला ने आपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर कहा कि बलजिंदर सिंह ने मेरे परिवार के साथ काफी नाजायज सलूक किया था। घर पर तोड़फोड़ की। अपनी नेतागिरी के चलते मेरे घर पर पुलिस को भी लेकर आया। जिसकी वजह से मुझे इन रास्तों पर चलना पड़ा। वहीं, उसने कहा कि मेरा मकसद बलजिंदर सिंह बली को मरना था जो आज पूरा हो गया। पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।