पंजाब : कांग्रेस नेता के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा : पिछले दिन गांव डाला के रहने वाले कांग्रेस नेता ब्लॉक प्रधान अजितवाल बलजिंदर सिंह बली के कत्ल केस में पुलिस की ओर से कारवाई करते हुए 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा के पिछले दिनों कांग्रेस के नेता ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। मृतक की पत्नी के ब्यानों के अधार पर 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया और 2 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनका मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया गया। वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस के ब्लाक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। जिस के चलते 6 आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने रेड कर एक-2 कर करीब 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों का मेडिकल बुधवार को करवाया गया।

बता दें कि कांग्रेसी नेता बली की मौत की जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली थी। गैंगस्टर अर्श डल्ला ने आपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर कहा कि बलजिंदर सिंह ने मेरे परिवार के साथ काफी नाजायज सलूक किया था। घर पर तोड़फोड़ की। अपनी नेतागिरी के चलते मेरे घर पर पुलिस को भी लेकर आया। जिसकी वजह से मुझे इन रास्तों पर चलना पड़ा। वहीं, उसने कहा कि मेरा मकसद बलजिंदर सिंह बली को मरना था जो आज पूरा हो गया। पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *