Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत, महिला गंभीर घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत, महिला गंभीर घायल

    मोगाः जिले के कोटकपूरा बाईपास पर सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल, मोटरसाइकिल पर सवार दंपति किसी काम को लेकर चंद नवां से मोगा आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में मेन हॉल के ढक्कन का स्तर ठीक ना होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में महिला समेत 6 माह का बच्चा नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित करते हुए महिला को दूसरे असप्ताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव चंद नवां के रहने वाले लखबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चे के साथ किसी काम के लिए मोगा को आ रहा था जब वह विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचा तो सड़क पर सीवरेज के मेन हॉल के ढक्कन का स्तर ठीक नहीं था।

    जिसके कारण उसकी मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल से उछलने के कारण उसकी पत्नी ज्योति और 6 महीने का बच्चा मनवीर सिंह सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बच्चे को मृत घोषित करते हुए महिला को रेफर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Swati Maliwal को कोर्ट से लगा झटका, समन जारी

    Swati Maliwal को कोर्ट से लगा झटका, समन जारी

    मोगा : जिला अदालत ने राज्यसभा सांसद Swati Maliwal को आप के पंजाब विधायकों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ी आपराधिक मानहानि केस में 10 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है।

    इस मामले मे शिकायत 13 मई को आप विधायक अमनप्रीत कौर अरोड़ा द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि स्वाति मलिकवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पंजाब की आम आदमी पार्टी के विधायकों का जिक्र करते हुए अपमानजनक ढंग से उल्लेख करते हुए उन्हें “भेड़ और बकरियों” से तुलना की थी।

    शिकायत के बाद विधायक के वकील ने प्री-सम्मन नोटिस जारी करने की मांग करते हुए आवेदन दायर किया था। तर्क सुनने के बाद अदालत ने पहले इस मामले में 25 मई को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी।

    बाद में यह मामला मोगा की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में फिर देखने के लिए आया, जहां राज्यसभा सांसद के खिलाफ आपराधिक मानहानि शिकायत में कार्यवाही जारी रही। अदालत ने अब सुनवाई के अगले चरण के तहत उन्हें 10 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

  • Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए संबंध बनाने और हत्या के आरोप

    Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए संबंध बनाने और हत्या के आरोप

    मोगा: शहर की गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी मजदूर की 9 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। बच्ची को फंदे से लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत उसे नीचे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में बने किराये के छोटे-छोटे क्वार्टरों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। घटना के समय बच्ची की मां काम पर गई हुई थी।

    परिवार ने आरोप लगाया है कि नजदीकी क्वार्टर में रहने वाला दयानंद नामक व्यक्ति, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है, उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने के बाद सबूत मिटाने और अपना अपराध छुपाने के लिए उसे दुपट्टे से क्वार्टर के बाहर कॉरिडोर में लटका दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत बच्ची की मां के बयानों के आधार पर दयानंद के खिलाफ हत्या और जबरदस्ती सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। मृत बच्ची की बहनों के अनुसार उनकी मां रेलवे प्लेटफार्म पर मजदूरी करती है। बच्ची अपनी मां से मोबाइल फोन लेने गई थी। कुछ समय बाद जब वह घर लौटी तो क्वार्टर के बाहर कॉरिडोर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपनी बहन को दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ देखा, जिससे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

    इसी संबंध में एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि शहर की गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में 9 साल की बच्ची की लाश फंदे से लटकी हुई मिली थी। मृत बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि नजदीकी क्वार्टर में रहने वाले दयानंद नामक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और जबरदस्ती सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने किया हमला, तोड़ा ताला, 30 फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने किया हमला, तोड़ा ताला, 30 फरार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव जनेर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात 30 से 35 मरीजों ने स्टाफ के साथ बदसलूकी करते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद भारी संख्या में मौजूद मरीज गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए। इस घटना के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं कर्मी हमले में घायल भी हुए। हालांकि कर्मियों द्वारा 35 में से 5 मरीजों को काबू कर लिया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

    सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि उनके ऊपर युवकों ने हमला किया। जिसके बाद में गेट तोड़कर भागे गए। हालांकि मौके पर ही कुछ मरीजों को पकड़ लिया गया, लेकिन 30 मरीज भागने में सफल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोटइसे खां के तहत गांव जनेर के सरकारी पुनर्वास केंद्र में देर रात अचानक माहौल गरमा गया। सेंटर में उपचाराधीन मरीजों की किसी बात को लेकर वहां तैनात स्टाफ सदस्यों के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मरीजों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उन्हें पीछे धकेलते हुए गेट के ताला तोड़ कर मुख्य गेट से बाहर भाग निकले।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान नशा मुक्ति सेंटर में कुल 95 मरीज भर्ती थे। इनमें से 30 मरीज मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे, जबकि अन्य मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं। सारे घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही कोटइसे खां थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और उनके घरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सेंटर के आसपास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि मरीज किस दिशा में भागे हैं। पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 20 हजार की रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

    Punjab News: 20 हजार की रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

    मोगा: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान माल अधिकारी का रीडर दविंदर पाल सिंह 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी देते हुए, विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी सूत्र ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को चक्क कनियां खुर्द, तहसील धर्मकोट, मोगा के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के पुत्र का डीआरओ, मोगा की अदालत में 13 एकड़ जमीन के बंटवारे का मामला चल रहा था। आरोपी रीडर दविंदर पाल सिंह ने कथित तौर पर 5 से 6 महीनों के अंदर मामले का जल्द निपटारा करने के लिए 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत के तौर पर पेशगी देने को कहा और बाकी 50,000 रुपये मामले के अंतिम निपटारे के बाद देने को कहा।

    शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। गैर-कानूनी रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर, शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट मोगा से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिसमें आरोपी रीडर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार रोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • Punjab News: बेकाबू होकर पलटी कार, Jalandhar की महिला की मौत

    Punjab News: बेकाबू होकर पलटी कार, Jalandhar की महिला की मौत

    मोगाः मोगा कोटकपूरा रोड बघा पुराना की अनाज मंडी के बाहर भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4:30 बजे जालंधर से राजस्थान जा रही कार अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय देवीया देवी पत्नी नारायण निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए समाज सेवा सोसायटी की ओर से मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। समाज सेवा सोसायटी से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से चलकर वाया मोगा होते हुए एक कार राजस्थान को जा रही थी।

    कार जैसे ही बाघा पुराना की अनाज मंडी के बाहर पहुंची तो कार चालक की अचानक नींद के कारण आंख लग गई और कार बेकाबू होकर पलट गई। सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी की टीम मौका पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई। वही हादसे का शिकार हुए दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: श्मशान घाट में खून से लथपथ युवक का शव बरामद

    Punjab News: श्मशान घाट में खून से लथपथ युवक का शव बरामद

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना के अधीन आते गांव भलूर में युवक का खून से लथपथ शव श्मशान घाट से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मानक सिंह पुत्र नैब सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। मृतक के चाचा के बेटे निर्मल सिंह ने बताया कि मानक सिंह बीती शाम गांव की सांझी धर्मशाला में सेवा करने गया था। सेवा समाप्त होने के बाद वह देर शाम घर से बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

    आज सुबह गांववासियों को औलख गांव को जाने वाली सड़क पर बने श्मशान घाट में उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच अरशदीप सिंह और पंच चमकौर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना समालसर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मौके पर थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, गांववासियों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

     

  • Punjab News: नगर निगम चुनावों में आप पार्टी की पहली जीत

    Punjab News: नगर निगम चुनावों में आप पार्टी की पहली जीत

    मोगाः नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। चुनावों को लेकर जहां लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं नामांकन रद्द होने पर उम्मीदवारों में रोष भी पाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम चुनाव 2026 में आम आदमी पार्टी (आप) को पहली सीट मिली है। वार्ड नंबर 44 से आप की प्रत्याशी सरबजीत कौर पत्नी मतवाल सिंह सर्वसम्मति से पार्षद चुनी गईं।

    जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 44 में विरोधी प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण सरबजीत कौर की जीत सर्वसम्मति से हुई, जिससे आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम चुनावों में अपना जीत का खाता खोल लिया है। इस जीत से आप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक यह नतीजा मोगा नगर निगम चुनावों के राजनीतिक समीकरणों पर प्रभाव डाल सकता है। वार्ड नंबर 44 से सरबजीत कौर की सर्वसम्मति से जीत को आप के लिए शुरुआती राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है, जबकि अब अन्य वार्डों के नतीजों पर भी सभी की नजर टिकी हुई है।

  • Punjab News: बड़ा झटका, पूर्व मेयर चानी कांग्रेस में शामिल

    Punjab News: बड़ा झटका, पूर्व मेयर चानी कांग्रेस में शामिल

    मोगाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टियों के नेताओं का दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में आप पार्टी ने नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी पार्टी से निष्कासित किया था। जिसके बाद आज पूर्व मेयर चानी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मालविका सूद की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए। दरअसल, वार्ड नंबर 8 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

    कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और बलजीत सिंह चानी जैसे प्रभावशाली चेहरे के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि बलजीत सिंह चानी पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और मोगा नगर निगम के मेयर पद पर भी रह चुके हैं। हालांकि बाद में एक विवाद के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    बताया जाता है कि विदेश अफीम भेजने से जुड़े एक मामले को सुलझाने के दौरान पैसों के लेन-देन का कथित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी। हालांकि उस समय चानी ने खुद को निर्दोष बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बलजीत सिंह चानी लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं और इलाके में उनकी अच्छी पहचान है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके आने से मोगा क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

  • Punjab News: स्कूल में पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव

    Punjab News: स्कूल में पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव

    मोगाः जिले के बागा पुराना कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव लंडे में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक का शव सरकारी स्कूल के भीतर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह निवासी गांव लंडे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह मजदूरी करता था और वह पिछली शाम घर से गया हुआ था लेकिन वापस नहीं आया।

    इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की। आज सुबह परिवार को सूचना मिली कि स्कूल के भीतर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मनप्रीत सिंह का शव पेड़ से लटका देखा। घटना के बाद गाँव और आसपास के इलाकों में डर और सहम का माहौल बन गया।

    मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच की जा रही है। फिलहाल परिवार के सदस्यों ने इस मामले में हत्या का शक जताया है और इंसाफ की मांग की जा रही है।