Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: CM Mann के आदेशों पर कई तहसीलों में काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann के आदेशों पर कई तहसीलों में काम शुरू, देखें वीडियो

    मोगाः विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर माल विभाग के कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर चले गए थे। सभी कर्मचारी वीजिलेंस की कार्रवाई को लेकर नाराज थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए बीते दिन पंजाब के सीएम ने सभी कर्मचारियों को लेटर जारी कर अपने काम पर वापस आने की बात कही थी जिसके बाद आज कई जगह पर काम शुरू हो गए हैं।

    वहीं मोगा की बात करें तो मोगा की तहसील में भले ही अभी कोई रजिस्ट्री करवाने वाला नहीं आया लेकिन मोगा के तहसीलदार लखविंदर सिंह अपनी ड्यूटी पर हाजिर हो गए हैं और उनके द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर है और काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सीएम मान के हुकमों की पालना करना उनका फर्ज है और उन्होंने कहा कि उनके आदेशों के चलते हम अपने काम पर डट गए हैं और धीरे-धीरे सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम नर्म स्वभाव के हैं और विजिलेंस भी सरकारों के आदेश पर अपना काम कर रही है।

  • Punjab News: 14 तहसीलदारों के सस्पेंड के बाद आज साझी एक्शन कमेटी की होगी बैठक, होगा अगली रणनीति का ऐलान

    Punjab News: 14 तहसीलदारों के सस्पेंड के बाद आज साझी एक्शन कमेटी की होगी बैठक, होगा अगली रणनीति का ऐलान

    मोगाः तहसीलदार के खिलाफ कुछ दिन पहले विजीलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस गिरफ्तारी को लेकर लगातार मामले ने तूल पकड़ी हुई है। इस मामले को लेकर तहसीलदारों ने शुक्रवार तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। वहीं बीते दिन सीएम मान ने एक्शन लेते हुए तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने के सख्त निर्देश दिए थे।

    सीएम मान के निर्देश के बाद कुछ तहसीलदारों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन कुछ तहसीलदारों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। जिसके बाद देर रात 14 तहसीलदारों को मान सरकार ने सस्पेंड कर दिया। वहीं यूनियन ने सस्पेंड किए गए तहसीलदारों को लेकर निंदा की है।

    जिसको लेकर साझा एक्शन कमेटी पंजाब ने फैसला किया है कि तारीख 05-03-2025 को सूबे के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सूबे के डीसी कार्यालयों के सभी कर्मचारी, सूबे के सभी कानूनगो और सूबे के सभी पटवारी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे और कोई भी कर्मचारी कार्यालयों और पटवारी सर्कलों में उपस्थित नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर 05-03-2025 को मोगा में साझी एक्शन कमेटी द्वारा बैठक की जाएगी, इस बैठक में साझी एक्शन कमेटी के सभी नेताओं के साथ निलंबित हुए माल अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। इस बैठक में अगली रणनीति को लेकर ऐलान किया जाएगा।

  • Punjab News: CM Mann के Action के बाद लौटे तहसीलदार, शुरु हुआ काम, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann के Action के बाद लौटे तहसीलदार, शुरु हुआ काम, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब भर में तहसीलदारों ने शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान किया हुआ था। वहीं आज सीएम मान ने सभी तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किए थे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आज शाम पांच बजे तक वे हड़ताल खत्म नहीं करते तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं सीएम मान के आदेश के बाद मोगा में तहसील दफ्तर में अधिकारी लौट आए और उन्होंने राजिस्ट्री करने का काम शुरू कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह ने कहा कि वह एक दिन के लिए किसी काम पर गए हुए थे, जिसके बाद वह आज काम पर लौट आए है। वहीं स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि काम बंद करने को लेकर कुछ नहीं कहा था। दूसरी ओर सीएम मान के एक्शन को लेकर कहा कि उनके आदेशों की पालना करना जरूरी है। इसके चलते आज काम किया जा रहा है।

    हालांकि सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद किए जाने को लेकर वह बात को टालमटोल करते हुए नजर आए और मीटिंग की बात कही गई। जबकि स्ट्राइक को लेकर उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनके दफ्तर में कोई अधिकारी स्ट्राइक पर नहीं गया। हालांकि एनकाउंटर न्यूज ने सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद हुआ दिखाया था। ऐसे में देखा जा सकता है कि सीएम मान के एक्शन के बाद दफ्तरों में अधिकारी हरकत में आ गए और धीरे-धीरे वह काम पर लौटना शुरू हो गए।

  • Punjab News: दूसरे दिन भी तहसीलें बंद, बिना काम करवाए लौट रहे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: दूसरे दिन भी तहसीलें बंद, बिना काम करवाए लौट रहे लोग, देखें वीडियो

    मोगाः विजिलेंस की दखल अंदाजी को लेकर पंजाब भर में मॉल विभाग की ओर से शुक्रवार तक हड़ताल का फैसला लिया गया है। जिसकों लेकर मोगा में दूसरे दिन भी दफ्तर बंद रहे। किसी भी तरह की रजिस्ट्रियों नहीं हुई। जिसके चलते दूर-दूर से रजिस्ट्रियां करवाने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह पिछले 2 दिन से लगातार रजिस्ट्रियां करवाने पहुंच रहे है। यहां आकर उन्हें दफ्तर बंद मिलते है। वह अपनी दिहाड़ी तोड़कर काम करवाने आते है जिससे उनका समय तो खराब हो रहा है साथ ही उनको आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील करते कहाकि अधिकारियों की जो भी जायज मांगे है उन्हें मान लिया जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  • Punjab News: गोयल बैटरी स्टोर से बैटरियां और Scrap लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोयल बैटरी स्टोर से बैटरियां और Scrap लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जीटी रोड स्थित गोयल बैटरी स्टोर पर चोरी की वारदात की घटना सामने आई। जहां देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके ले गए। मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग मार्का कारों की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके चोर ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि मुंह ढककर 4 से 5 चोर बोलेरो गाड़ी में आते है और फिर दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस जाते है। जिसके बाद चोर बड़े आराम से बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके ले जाते है। दुकान मालिक कर्ण गोयल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे 4 से 5 नौजवान बोलेरो गाड़ी पर आए और दुकान का शटर तोड़कर करीब 2 लाख की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके फरार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: आलू से भरी ट्राली गड्ढे में फंसकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

    Punjab News: आलू से भरी ट्राली गड्ढे में फंसकर पलटी, चालक बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

    मोगाः विकास के नाम पर नगर निगम बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन इन दावों की पोल उस समय खुली जब एक आलू की भरी ट्राली सड़क में बने गड्ढे में धंस कर पलट गई। गनीमत रही की किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ। ट्रैक्टर चालक का बाल बाल बचाव हुआ है।

    मोगा शहर की ज्यादातक की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। आए दिन सड़कों की खस्ताहालत के चलते कई वाहन चालक गिर कर जख्मी हो रहे है। वहीं लोगों का कहना हैकि कई बार निगम को इन खस्ताहाल सड़कों के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते आज एक ट्राली गड्ढे में फंसकर पलट गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह स्टोर में आलू रखने आए थे, रास्ते में गड्ढा था जिसके चलते उनकी ट्राली पलट गई और आलू बिखर गए।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम शुरू हो गई है। जिसकों लेकर पुलिस भी सख्त हो गई है। इसी मुहिम के तहत अब पुलिस नशे के सौदागरों को दबोच रही है। वहीं मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा पुलिस ने गश्त के दौरान सूरज नगर में दो युवक जो अपनी बाइक नंबर PB 29P 8154 पर आ रहे थे तो उनको रोक कर तलाशी ली तो युवकों के पास से पुलिस को एक किलो अफीम बरामद हुई।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साजन कुमार पुत्र पवन कुमार और अंबी सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। जो किसी ग्राहक को अफीम देने जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है ओर अगली करवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। खुलासा किया जाएगा की अफीम कहां से लेकर आए थे।

  • Punjab News: एक ही Bike पर जा रहे चार लोग Swift से टकराए, चारों की टांग टूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक ही Bike पर जा रहे चार लोग Swift से टकराए, चारों की टांग टूटी, देखें वीडियो

    मोगाः स्विफ्ट कार और बाइक की टक्कर से चार लोग घायल हो गए, जिनकी टांग पर फ्रेक्चर हो गया। यह हादसा मोगा के चारिक रोड पर हुआ। बाइक सवार चारों युवक चारिक से मोगा में काम पर जा रहे थे। हादसे के बाद चारों घायलों को समाज सेवा सोसायटी की मदद से मोगा के सरकार अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर तीन का इलाज चल रहा है, जबकि एक घायल को ज्यादा चोट लगने के कारण फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल के डा. कुलदीप कुमार ने बताया कि कार और बाइक में टक्कर के बाद चार लोगों को अस्पाल में लाया गया था। इनमें नवदीप सिंह को ज्यादा चोट लगने के कारण रेफर कर दिया गया, बाकी का उपचार चल रहा है। अगर कोई रेफर होना चाहेगा तो कर दिया जाएगा।

    बाइक सवार बोला, तेज रफ्तार थी कार
    हादसे में घायल आकाश दीप सिंह ने बताया कि वो और उसके तीन साथी बाइक पर मोगा में काम के लिए आ रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के साथ ओवरटेक करते समय टकरा गए। वह चारों घायल हो गए है और उन सभी की टांग टूट गई।

    कार चालक बोला, नशे में थे बाइक सवार
    कार चालक राम सिंह ने बताया कि वह मोगा की ओर से जा रहा था। बाइक पर सवार चार लोग ओवरटेक करते समय पहले रिक्शा के साथ टकराए। फिर कार से टकरा गए। यह तेज रफ्तार से बाइक पर आ रहे थे और नशे में थे।

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः कोट कपूरा रोड पर सिंघावाला गांव के पास ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस और समाज सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गिल गांव, बाघापुराना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सिंघा वाला के पॉवर ग्रीड के पास एक दोधी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ट्रक के टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

    समाज सेवा सोसाइटी द्वारा शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलि का कहना है कि मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मोगा से अपने गांव की ओर जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर गुर्जोध सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस का फोन आया था कि सड़क हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो देखा युवक का शव बुरी तरह से ट्रक के टायरों में फंसा हुआ था।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस 2 तस्करों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआइए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फोकल पॉइंट गोल चौक के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की गई। इस मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि सीआइए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि दो तस्कर अफीम की सप्लाई के लिए इंतजार कर रहे है। जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश और दर्शन सिंह निवासी प्रीत नगर के रूप में हुई है। उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना सिटी में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि विनोद कुमार पर कोई मामला दर्ज नहीं है जबकि दर्शन सिंह पर NDPS का एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।