Punjab News: CM Mann के Action के बाद लौटे तहसीलदार, शुरु हुआ काम, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: पंजाब भर में तहसीलदारों ने शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान किया हुआ था। वहीं आज सीएम मान ने सभी तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किए थे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि आज शाम पांच बजे तक वे हड़ताल खत्म नहीं करते तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं सीएम मान के आदेश के बाद मोगा में तहसील दफ्तर में अधिकारी लौट आए और उन्होंने राजिस्ट्री करने का काम शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह ने कहा कि वह एक दिन के लिए किसी काम पर गए हुए थे, जिसके बाद वह आज काम पर लौट आए है। वहीं स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि काम बंद करने को लेकर कुछ नहीं कहा था। दूसरी ओर सीएम मान के एक्शन को लेकर कहा कि उनके आदेशों की पालना करना जरूरी है। इसके चलते आज काम किया जा रहा है।

हालांकि सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद किए जाने को लेकर वह बात को टालमटोल करते हुए नजर आए और मीटिंग की बात कही गई। जबकि स्ट्राइक को लेकर उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनके दफ्तर में कोई अधिकारी स्ट्राइक पर नहीं गया। हालांकि एनकाउंटर न्यूज ने सुबह दफ्तरों में कामकाज बंद हुआ दिखाया था। ऐसे में देखा जा सकता है कि सीएम मान के एक्शन के बाद दफ्तरों में अधिकारी हरकत में आ गए और धीरे-धीरे वह काम पर लौटना शुरू हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *