Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: 1.3 करोड़ की ठगी के मामले में महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.3 करोड़ की ठगी के मामले में महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव नंगल में ठगी मारने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर और बेलर को सस्ते लोगों से महंगे भाव पर बेचने और फिर उनसे सस्ते रेट पर लेकर ठगी मारते थे। गिरोह के चार सदस्यों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख की ठगी मारने वाले 4 आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी रमन दीप सिंह ने बताया कि 13.02.2025 को एक एफआईआर नंबर 16 अंडर सेक्शन 420.465.467.468.471 थाना मेहना में दर्ज की गई थी। जिसकी जांच सीआईए स्टाफ द्वारा की गई थी। शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह के अनुसार उससे आरोपियों ने 1 करोड़ 3 लाख झांसा देकर ठगी मारने का आरोप लगाया था।

    जिसमें जोगिदंर ने कहा कि आरोपी मार्किट से सस्ते भाव पर ट्रैक्टर और बेलर लेकर आगे महंगे भाव पर बेचने का बोलकर ठगी मारते थे। जोगिंदर सिंह की शिकायत पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों में से जसजीत सिंह और एक महिला जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि अन्य 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: Endeavor कार चालक ने Activa सवार को मारी टक्कर, गर्भवती की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Endeavor कार चालक ने Activa सवार को मारी टक्कर, गर्भवती की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः फिरोजपुर रोड पर स्थित थाना सदर से कुछ दूरी पहले तेज रफ्तार एंडेवर कार ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गाड़ी नानकसर गुरुद्वारा साहिब की मुखी बाबा लक्खा की है। वह गाड़ी से फिरोजपुर की ओर जा रहे थे। एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय आगे जा रही एक्टिवा को टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद स्कूटी पर पीछे बैठी महिला 15 से 20 फुट हवा में उछली और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक महिला 5 महीने से गर्भवती थी। पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।जबकि उसके पति को गंभीर हालत में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को थाने पहुंचाया तो बाबा ने दूसरे गाड़ी मंगवाकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    पता चला है कि बलकार सिंह सैलो अडानी के प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करता था। जबकि लवजीत कौर गांव खुखराना में कैलिफोर्निया स्कूल में टीचर थी। मृतका 5 महीने से गर्भवती भी थी। जबकि महिला की एक 5 साल की बेटी भी है। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

  • Punjab News: मनी एक्सचेंज की दुकान से ढाई लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: मनी एक्सचेंज की दुकान से ढाई लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगाः चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं ताजा मामला गिल रोड पर स्थित एक मनी चेंजर की दुकान से चोरी का सामने आया है। वेस्टर्न यूनियन मनी एक्चेंज की दुकान से चोर ढाई लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर आता है और तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो जाता है।

    इस घटना के दौरान चोर की एक्टिवा पर ना तो आगे और ना ही पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। दुकान के मालिक प्रदीप कुमार ढींगरा ने बताया कि वह महज 10 मिनट के लिए बाजार गए थे। जब वापस लौटे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि मनी एक्सचेंज की दुकान पर ढाई लाख रुपए चोरी की सूचना मिली है मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है आरोपी की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Snatching और चोरी के मामलों में 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Snatching और चोरी के मामलों में 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: थाना सिटी 1 की पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को काबू कर जब पूछताछ की गई, तो वह बाइक चोरी करने के धंधे में लिप्त पाए गए।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके कब्जे से तीन चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। यह दोनों आरोपी मोगा जिले से ही संबंधित हैं।

    इसी तरह पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जो कि जीरा जिला फिरोजपुर के रहने वाले हैं। यह आरोपी लोगों के मोबाइल फोन झपट कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Canada से लौटे परिवार के घर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada से लौटे परिवार के घर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गांव डाला से सामने आया है, जहां बाइक सवार 2 नकाबपोश घर के बाहर गोलियां चला दीं। घटना के समय घर के मालिक बलौर सिंह का परिवार गुरुद्वारा साहिब गया हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए बलौर सिंह के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार, जिन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था और जिनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, ने उनके घर के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

    महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि बलौर सिंह और उनका बेटा करीब डेढ़ साल पहले ही कनाडा से भारत लौटे हैं। बलौर सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी के साथ पैसों का लेन-देन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत लौटने के बाद से उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके।

     

  • Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: सिटी पुलिस की पीसीआर टीम ने नाकाबंदी के दौरान 3 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया था। जिसके बाद थाना बाघापुराना की पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनो रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने हाल ही मे महिंद्रा गाड़ी से कपड़ों से भरे दो बोरे चोरी को कबूल किया है। आरोपियों की पहचान संदीप,राजन और प्रकाश के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय कोर्ट मे पेश दो दिन का रिमांड हासिल किया है। ताकि चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।

  • Punjab News: बिना शर्त मजदूरों को Police ने किया रिहा, देखें वीडियो

    Punjab News: बिना शर्त मजदूरों को Police ने किया रिहा, देखें वीडियो

    निकासी नाली को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में लिया था

    फरीदकोटः बिती दिनी फरीदकोट जिले के गांव चंदभान में निकासी नाली को लेकर गांव के मजदूर परिवार और पुलिस बीचकार झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद फरीदकोट प्रशासन की ओर से कमेटी के दबाव के बाद इन मजदूरों को बिना शर्त रिहा कर दिया है। देर रात करीब 10:30 बजे सभी को निजी कंपनी की मिनी बस से जेल से बाहर लाया गया और पुलिस सुरक्षा के बीच बस को गांव चंदभान के लिए रवाना किया गया। मजदूरों का जत्थेबंदी कमेटी के नेताओं की ओर से हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके मजदूर नौजवान ने कहा कि पुलिस ने जेल में उन्हें बहुत पीटा, लेकिन खुशी हैकि जत्थेबंदियों ने उन्हें छुड़वा लिया है। मजदूर नेता और एकशन कमेटी के नुमाइंदे नौनिहाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों को छुड़वा लिया है। सभी साथियों के घर जाकर उनसे बातचीत की जाएगी। आगे की कार्रवाई तय प्रोग्राम के तहत की जाएगी।
  • Punjab News: इस इलाके में पहुंची भारी मात्रा में Police Force, घरों में दी दबिश

    Punjab News: इस इलाके में पहुंची भारी मात्रा में Police Force, घरों में दी दबिश

    मोगाः डीजीपी और मोगा एसएसपी के निर्देश पर मोगा पुलिस ने निहाल सिंह वाला के 3 गांव में कासो ऑपरेशन चलाया। आपरेशन के तहत भारी मात्रा में पुलिस सुबह-सुबह लोगों को घरों में पहुंची। पूरा इलाका पूरी छावनी में तबदील हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते संदिग्ध घरों में जाकर जांच की।

    इस दौरान पुलिस ने 35 घरों की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके। फिलहाल अभियान जारी है। गांव में हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। इन तीनों गांव के कुछ एरिया में नशे बैचेन का काम जोरो पर चल रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने अभियान चलाते कार्रावई की है। मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है।

  • Punjab News: Action में आई Traffic Police, SSP ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में आई Traffic Police, SSP ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब ट्रैफिक रूल की उल्लंघना करने वालों पर सख्ती के कार्रवाई कर रही है। दरअसल, जिले में ट्रैफिक की समस्या को पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि शहर में ट्रैफिक की समस्या चरमराई हुई है और बाजारों में भारी जाम लग रहे है। जिसके चलतेअब मोगा एसएसपी अजय गांधी ने मोगा में ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए है।

    जारी आदेशों के अनुसार नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चलान, बिना बेल्ट सीट वाहन चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने सहित अन्य ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

    इसके अलावा बाइक पर बड़े हॉर्न लगाना, बाइक पर पटाखे बजाना आदि वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते आज मोगा के बाजारों में डीएसपी जोरा सिंह हैडक्वाटर की अगुवाई में चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान कई वाहनों के चलान काटे गए। वहीं बस स्टैंड से बाहर निकल रही बसों को चौक में खड़ी होने से मनाही के आदेश दिए गए। इसी के साथ ही पुलिस का स्टीकर लगाकर घूम रही गाड़ियों के स्टीकर भी उतरवाए गए।

  • Punjab News: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, कत्ल की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, कत्ल की आंशका, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव दौधर शरकी में घर से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ। आशंका है कि लूट की वारदात के दौरान महिला का कत्ल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घर में बुजुर्ग महिला अकेली रहती थी। मृतिका की पहचान 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमेल कौर के रूप में हुई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने ही घर में अकेली घर में रहती है और आज सुबह देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था और जिसके बाद शक होने पर दीवार फांद कर अंदर जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ी थी।

    जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवारिक मेंबरों ने बताया कि रात को अंजान लोग चोरी के नीयत से महिला के घर पर आए हैं और उसके कान की बालियां छीनी। दरअसल, महिला की सोने की बालियां और नथ गायब थी।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख बधनी कलां गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।

    थाना प्रभारी द्वारा शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावरों ने रात के समय घर में प्रवेश किया और तेजधार हथियारों से महिला की हत्या की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।