Punjab News: बिना शर्त मजदूरों को Police ने किया रिहा, देखें वीडियो

Written by

in

निकासी नाली को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में लिया था

फरीदकोटः बिती दिनी फरीदकोट जिले के गांव चंदभान में निकासी नाली को लेकर गांव के मजदूर परिवार और पुलिस बीचकार झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद फरीदकोट प्रशासन की ओर से कमेटी के दबाव के बाद इन मजदूरों को बिना शर्त रिहा कर दिया है। देर रात करीब 10:30 बजे सभी को निजी कंपनी की मिनी बस से जेल से बाहर लाया गया और पुलिस सुरक्षा के बीच बस को गांव चंदभान के लिए रवाना किया गया। मजदूरों का जत्थेबंदी कमेटी के नेताओं की ओर से हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके मजदूर नौजवान ने कहा कि पुलिस ने जेल में उन्हें बहुत पीटा, लेकिन खुशी हैकि जत्थेबंदियों ने उन्हें छुड़वा लिया है। मजदूर नेता और एकशन कमेटी के नुमाइंदे नौनिहाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों को छुड़वा लिया है। सभी साथियों के घर जाकर उनसे बातचीत की जाएगी। आगे की कार्रवाई तय प्रोग्राम के तहत की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *