Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: जल्द पहला नशा मुक्त बनेंगा जिला, पुलिस, सीविल के साथ समाज सेवी संस्थाएं आई आगे, देखें वीडियो

    Punjab News: जल्द पहला नशा मुक्त बनेंगा जिला, पुलिस, सीविल के साथ समाज सेवी संस्थाएं आई आगे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए काफी प्रयास कर रही है। वहीं अब मोगा के एसएसपी अजय गांधी की ओर से मोगा को पंजाब का पहला नशा मुक्त जिला बनाने के लिए भी मुहिम छेड़ दी है ताकि जिले को पंजाब का सब से पहला नशा मुक्त जिला बनाया जाए। इसके लिए पंजाब पुलिस अब जिले के गांव गांव जाकर जहां नुक्कड़ नाटक ओर खेले करवा रही है।

    इस कड़ी के तहत मोगा पुलिस प्रशासन ओर जिला प्रशासन की ओर से जिला को नशा मुक्त मुहिम के तहत 2 रोजा यूथ मोटिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन साइकल रैली का आयोजन किया गया और स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें महिलाओं और पुलिस कर्मचारी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनें। इस मौके खिलाड़ियों में काफी जोश देखा गया। खिलाड़ियों ने कहा कि मोगा से यह शुरू हुई यह मुहिम पंजाब के गांव-गांव तक पहुंचेगी।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई विधायक Amritpal Singh की गाड़ी

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई विधायक Amritpal Singh की गाड़ी

    मोगा: पंजाब में घने कोहरे के दौरान सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं जिला मोगा के उपमंडल बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की गाड़ी दिल्ली जाते समय भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के हलका विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद गत रात दिल्ली जा रहे थे।

    जींद के पास उनकी सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विधायक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए क्योंकि वह दूसरी गाड़ी में सवार थे। उनका बंदूकधारी उनके सरकारी वाहन में सवार था, जो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

     

  • Punjab News: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

    Punjab News: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

    मोगाः सर्दी का कहर जारी है और इसी के साथ कोहरे की चादर ने वाहनों की गति काफी धीमी कर दी है। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर ही रह गई है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।

    वहीं दिन-ब-दिन कम होती दृश्यता को देखते हुए मोगा ट्रैफिक एजुकेशन सैल के इंचार्ज केवल सिंह ने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी हो तभी लोग घर से बाहर निकले। दूर की यात्रा जितनी हो सके उतनी अवोइड करें। वाहन सावधानी से धीरे चलाएं और कोहरे में इस्तेमाल होने वाली येलो लाइट जलाकर रखें ताकि सामने से आने वाले वाहन चालक को आपका पता चल सके। वाहन की चारों फोकस लाइटों का इस्तेमाल करें।

    सभी लोगों को भी यात्रा करते समय इन सावधानियों का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। ट्रैफिक एजुकेशन सैल के इंचार्ज केवल सिंह ने खासकर मिनी बसों के ड्राइवरों व स्कूल बसों के ड्राइवरों को हिदायत दी कि जितना हो सके धीरे गाड़ी चलाएं और धुंध में हादसों से बचने के लिए सावधानियों का प्रयोग करें।

    इस दौरान सोनू अरोड़ा ने भी लोगों से अपील की कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले क्योंकि विजीबिलीटी कम होने के चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर हादसे आवारा पशुओं के कारण हो जाते हैं क्योंकि धुंध के कारण वह दिखाई नहीं देते और अचानक सामने आ जाने से हादसा हो जाता है। इसलिए कोहरे में घर से बाहर कम निकलने का प्रयास करें।

  • Punjab News : 2 किलो 520 ग्राम अफीम व स्विफ्ट कार सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 2 किलो 520 ग्राम अफीम व स्विफ्ट कार सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। एसएसपी के दिशा निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद किया है। जिसकी पहचान हरपाल सिंह बठिंडा के रूप में की गई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी डी लवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मोगा जिले को नशा मुक्त करने के लिए हर तरह से उपाय किए जा रहे है। नशा तस्करों की धर पकड़ जारी लगातार जारी है। वहीं, पुलिस टीम को सूचना मिली की हरपाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार से अफीम बेचने के लिए आया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मामला नंबर 4 धारा 18.61.85 के तहत मामला दर्ज कर। 2 किलो 520 ग्राम अफीम सहित सफेद रंग की स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया। जिसे अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: 3 माह पहले विदेश गए नौजवान की मौत

    Punjab News: 3 माह पहले विदेश गए नौजवान की मौत

    मोगाः पंजाब की धरती से हर साल हजारों युवा उज्ज्वल भविष्य की आशा लेकर विदेश को रवाना होते है। इसके साथ ही कई पंजाबी युवा जिंदगी के संघर्ष से जूझते हुए मौत के मुंह में समा रहे हैं। ऐसी ही एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर कनाडा से सामने आई है, जहां एक और पंजाबी नौजवान की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोगा के बिलासपुर गांव का रहने वाला था। लवप्रीत सिंह 3 माह पहले ही कनाडा गया था। लवप्रीत की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी 2020 में स्टडी बेस पर विदेश चली गईं। जिसके बाद लवप्रीत सिंह तीन महीने पहले विदेश चला गया जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: मिट्टी, रेत, बजरी, सीमेंट सहित अन्य सामान को लेकर आदेश जारी

    Punjab News: मिट्टी, रेत, बजरी, सीमेंट सहित अन्य सामान को लेकर आदेश जारी

    मोगाः जिले में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली मिट्टी, रेत, बजरी, सीमेंट आदि को बिना ढके आवाजाई करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में कहा गया है कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री जैसे मिट्टी, रेत, बजरी, सीमेंट, ईंट आदि को विभिन्न व्यक्तियों द्वारा बिना ढके ट्रैक्टर ट्रॉली, टिपर या अन्य वाहनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है। इस परिवहन के दौरान सड़क पर यात्रा कर रहे लोगों की आंखों में बारीक सामग्री चली जाती है।

    जिससे सड़कों पर हादसे होने का डर बना रहता है और लोगों को जानी नुकसान भी हो जाता है। इसी को लेकर उक्त अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त चारुमिता के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मोगा जिले में मिट्टी, रेत, बजरी, सीमेंट, ईंटें आदि निर्माण सामग्री के बिना ढके परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

  • Punjab News: महापंचायत में जोगिंदर उगराहा का आया बयान, जल्द इकट्ठी होंगी सभी जत्थेबंदिया, देखें वीडियो

    Punjab News: महापंचायत में जोगिंदर उगराहा का आया बयान, जल्द इकट्ठी होंगी सभी जत्थेबंदिया, देखें वीडियो

    कल खनौरी मोर्चे पर जाएगी 6 मेंबरी कमेटी

    मोगाः किसानों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर शांतिमय ढंग से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसानों की आज 11 बजे में महापंचायत में राकेश टिकैत, जोगिंदर उगराहा सहित कई नेता शामिल हुए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता जोगिंदर उगराहा ने कहा कि खनौरी के बाद यह दूसरी महापंचायत है। उन्होंने कहा कि खनौरी और शंभू में बैठे दो जत्थेबंदियों द्वारा धरने को लेकर अब लोगों की मांग है कि सभी मोर्चे इकट्ठे होकर इस प्रदर्शन में शामिल हो। जिसके बाद आज मोगा में उस इकट्ठ को लेकर उपराले किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर धरने पर बैठी दोनों जत्थेबंदियों के साथ तालमेल बनाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। केंद्र द्वारा काले कानून हटाने के ऐलान के बाद अभी तक रद्द नहीं हुए, इसी को लेकर एक बार फिर से सभी मोर्चे इकट्ठे होकर कानून वापिस करने की मांग करेंगे। वहीं राज्यों द्वारा अन्य कानून को पास करने के लिए केंद्र द्वारा जो नीति अपनाई जा रही है, उसे भी रद्द करवाया जाएगा। विचारधारा को लेकर जोगिंदर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों की अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन सभी का मसला काले कानून को रद्द करवाने का है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी जत्थेबंदिया इकट्ठे होकर मोर्चा लड़ेंगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जोगिंदर ने निराशजनक बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट किसानों से बात कर रही है, लेकिन केंद्र को क्यों नहीं कह रही कि वह किसानों के साथ बातचीत करें और मसले का समाधान निकालें। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा महापंचायत में ऐलान हुआ है कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे के खिलाफ कोई भी किसान नेता बयानबाजी नहीं करेगा। वहीं, 6 मेंबरी कमेटी कल खनौरी मोर्चे पर जाएगी। जिसमें महा पंचायत में एकजुट होने के लिए पास किए प्रस्ताव को आंदोलन पर चल रहे किसान नेताओं के समक्ष रखा जाएगा। उनके साथ 101 किसानों को जत्था भी जाएगा। इसके अलावा 13 जनवरी को तहसील स्तर पर कृषि मार्केटिंग पॉलिसी के ड्राफ्ट की कॉपियां जलाई जाएगी। वहीं, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। हालांकि नेताओं ने कहा कि सहमति बनी तो यह प्रोग्राम सामूहिक रूप से भी हाे सकता है। हालांकि अभी तक आंदोलन में शामिल होने को लेकर फैसला नहीं हुआ है। यह ऐलान किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम हमेशा से संघर्ष करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। आने वाले समय में अलग-अलग जगहों पर महापंचायतें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महापंचायतों के लिए हमारी तैयारी पूरी हो गई है, जिसमें सभी किसान संगठनों के नेता पहुंच रहे हैं। किसानों की महापंचायत की वजह से लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। इस चीज को लेकर मोगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस ने किसान नेताओं से मीटिंग की थी। इसके बाद 300 पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था व अन्य इंतजामों में लगाया गया है। एसएसपी मोगा अजय गांधी ने खुद सारे इंतजामों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा किसी को भी इस वजह से दिक्कत नहीं उठानी पडे़गी।
  • Punjab News: दंपति सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपति सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। जिसमें दंपती समेत 6 आरोपियों को 800 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रवी कुमार और तरसेम जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है और रमनदीप कौर, बोहड सिंह जिला मुक्तसर, आकाशदीप और कुलजीत अमृतसर के रूप में हुई है।

    एक आरोपी के ऊपर पहले से मामले दर्ज है। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को 100 ग्राम हेरोइन के साथ काहन सिंह वाला रोड पर गिरफ्तार किया। वह वहां पर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

    वहीं मोगा बाघा पुराना रोड बिजली ग्रिड के पास दंपती समेत चार लोगों को 700 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।कुलजीत सिंह के ऊपर पहले भी एक मामला दर्ज है। सभी आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आगे रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

     
  • Punjab News: राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों की होगी महांपचायत, हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों की होगी महांपचायत, हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    मोगाः किसानों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर शांतिमय ढंग से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसानों की आज 11 बजे में महापंचायत रखी गई थी, जो कि शुरू हो गई है। यह महापंचायत अनाज मंडी में रखी गई है। बताया जा रहा हैकि इस महापंचायत में देश के कोने-कोने से 45 हजार से अधिक किसान पहुंच रहे है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए हुए है।

    यह बैठक संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत और दिग्गज किसान नेताओं की अगुवाई में चल रही है। दरअसल, किसानों का कहना है कि 2020 में किसानी आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मानी गई मांगों को वह लागू करवाना चाहते है। केन्द्र सरकार ने वही कानून जो 2020 में किसानी आंदोलन कर रद्द कराए थे वहीं कानून फिर से केंद्र सरकार राज्य सरकारों द्वारा लागू करने के लिए खारड़ा भेजा है।

  • Punjab News:  चाइना डोर को लेकर Action में आया प्रशासन, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार का ईनाम, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर को लेकर Action में आया प्रशासन, सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार का ईनाम, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में बसंत पंचमी का सीजन शुरू होते ही चाइना डोर की बिक्री शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन द्वारा लगातार चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इस दौरान अब चाइना डोर की रोकथाम के लिए पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने पोस्टर रिलीज किया है।

    जिसमें चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ नकेल कसने के लिए और लोगों को जागरूक करने की अनोखी पहल शुरू की है। जिसमें चाइना डोर की बिक्री की जानकारी देने वाले 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। प्रशासन ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

    वहीं चाइना डोर की बिक्री को लेकर पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लगातार चाइना डोर से हो रहे नुकसान और खतरे को देखते हुए बाजारों में जाकर तथा दुकानों में चाइना डोर के प्रति लोगों को जागरूक तथा दुकानों की चेकिंग कर रही है। वहीं जिले मे पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ शमशेर सिंह ने कहा कि चाइना डोर बेचने वाले किसी को बक्शा नहीं जाएगा।