Punjab News: हादसे का शिकार हुई विधायक Amritpal Singh की गाड़ी

Written by

in

मोगा: पंजाब में घने कोहरे के दौरान सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं जिला मोगा के उपमंडल बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की गाड़ी दिल्ली जाते समय भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के हलका विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद गत रात दिल्ली जा रहे थे।

जींद के पास उनकी सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विधायक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए क्योंकि वह दूसरी गाड़ी में सवार थे। उनका बंदूकधारी उनके सरकारी वाहन में सवार था, जो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *