Category: Punjab>Moga

  • Punjab: Hospital में महिला Doctor से की बदतमीजी, वीडियो बनाने की दी धमकी, देखें वीडियो

    Punjab: Hospital में महिला Doctor से की बदतमीजी, वीडियो बनाने की दी धमकी, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के सरकारी हस्पताल की एमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात महिला एम.डी. डाक्टर आकांक्षा शर्मा के साथ मरीज के साथ आए कुछ लोगो द्वारा बात्तमीजी करने का मामला सामने आया है वही मरीज के साथ आए कुछ लोगो ने महिला डाक्टर की वीडियो बना कर फेसबुक पर डालने के लिए धमकी भी दी और यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। वहीं इस बात को लेकर मोगा के सरकारी हस्पताल के सभी डाक्टर शिकायत लेकर एस एम ओ के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

    मामले की जानकीर देते हुए डाक्टर आकांक्षा ने बताया की हॉस्पिटल में लड़ाई मार कुटाई के तीन मरीज दाखिल हुए थे और उनकी एम.एल.आर. बनाई जा रही थी और जब उनसे फीस मांगी गई तो उन्होंने हंगामा कर दिया और मुझे धमकी भी दी की वह मेरी वीडियो बना कर फेसबुक पर वायरल कर देंगे। उन्होंने कहा की यह कोई एमरजेंसी में पहली बार नहीं हुआ पहले भी कई बार महिला स्टाफ के साथ होता है और कई बार यहां पर स्कियुर्टी लगाने के लिए भी लिख कर दिया गया है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। कई बार तो यहा रात को लोग शराब पीकर आते है और हंगामा करते है। यहां महिला स्टाफ के लिए कोई सुरक्षा मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई है उसके आरोपियों को सख्त कारवाई होनी चाहित ताकि आगे से एसी घटनाएं न हों।

    वही इस मामले में थाना मुखी प्रताप सिंह ने कहा की हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में कारवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ बनती कारवाई की जाएगी।

  • Punjab: आतंकी Arsh Dalla के साथी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Punjab: आतंकी Arsh Dalla के साथी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    बाघापुरानाः आतंकी अर्श डल्ला के साथी मनप्रीत सिंह की जमीन को असलहा एक्ट केस के साथ अटैच किया गया है। पुलिस ने इसका चस्पा जमीन में लगी मोटर के कोठे पर चिपका दिया है। मनप्रीत सिंह उर्फ पीता, पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को ठिकाने लगाने के लिए व्यक्तियों का प्रबंध करता था। उसे पिछले साल 3 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। बाघापुराना से डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की 7 कनाल 18 मरले जमीन को केस के साथ अटैच किया गया है।

    डीएसपी के अनुसार मनप्रीत सिंह पहले फिलीपींस मनीला में रहता था और अर्श डल्ला के साथ संपर्क में था। वह उसके लिए काम करता था, जांच में सामने आया था कि सितंबर 2022 में अर्श डल्ला ने मनप्रीत सिंह को गांव आरिफ के जिला फिरोजपुर से पाकिस्तान से आई खेप को लेकर आने के लिए व्यक्तियों को प्रबंध करने के लिए कहा था।

    उसने अमृतपाल सिंह उर्फ एमी निवासी चंद नवां के जरिए वीजा सिंह और रणजोध सिंह को इसके लिए चयनित किया था। फिलीपींस से वेस्टर्न यूनियन के जरिए उन्हें पैसे भेजे गए थे और इसके बाद दोनों ने हथियार लाकर अपने पास रखे थे। अर्श डल्ला के बताए अनुसार यह हथियार उनकी तरफ से आरोपित हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा, लवप्रीत सिंह उर्फ लवी और निर्मल सिंह उर्फ निम्मा को सप्लाई किए थे।

  • Punjab : कैंटर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : कैंटर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : गांव जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल और महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बुलेट सवार सार्ज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सार्ज सिंह का 16 साल का बेटा राजकरन सिंह गंभीर जख्मी हुआ है। राजकरण को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव धर्मसिंह वाला के रहने वाला सार्ज सिंह अपने बेटे के साथ बुलेट मोटरसाइकल पर सवार होकर मोगा में निजी काम से आए थे। मोगा से घर लौटते समय जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल के साथ महिंद्रा पिकअप की अपने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सार्ज सिंह की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक की आंख लगने से यह हादसा हुआ है।


    हादसा इतना भयानक था कि बाइक और पिकअप की टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बुलेट बाइक के तो परखच्चे उड़ गए। पिकअप गाड़ी बुलेट बाइक के ऊपर जा गिरी, जिससे बाइक सवार सार्ज सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के किनारे नीचे की तरफ लुढ़क गई। पिकअप बुलेट के ऊपर गिरी है। हादसे के बाद सार्ज सिंह के शव को मोगा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयान के आधार पर आगामी करवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: मकान की रिपेयर दौरान गिरी छत, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: मकान की रिपेयर दौरान गिरी छत, 5 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गाव चुहड़चक में मकान की रिपेयर करते समय हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान कमरे की छत गिर गई। वहीं छत गिरने से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। दरअसल, गांव में मकान की रिपेयर की जा रही थी। इस दौरान अचानक छत को नीचे से सपोर्ट देते समय कमरे की छत नीचे गिर गई और उसके नीचे मकान मालिक और उसके बेटे सहित 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 3 मजदूर भी घायल हुए है।

    वहीं गांव वासियों की मदद से मकान मालिक और उसके बेटे को निजी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर 3 मजदूरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा हैकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

     

  • Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोगा : युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार युवक का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह निवासी उतराखंड के तौर पर हुई है। युवक जीरा रोड की गली नम्बर तीन में युवक नेस्ले की कंटीन में काम करता था। मृतक अपने परिवार सहित यहां पर किराए के मकान में रहता था।

    मिली जानकारी के अनुसार परिवार वाले जब सुबह उठे तो देखा की धर्मेंद्र सिंह की लाश पंखे के साथ लटक रही थी। जिसके बाद पुलिस और कंटीन मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के बयान लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Punjab: सरकारी Hospital में मरीज के लिए ना पट्टी-स्प्रिट और ना ही दर्द निवारक टीके मौजूद, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी Hospital में मरीज के लिए ना पट्टी-स्प्रिट और ना ही दर्द निवारक टीके मौजूद, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब वासियों को सेहत सुविधा देने का बड़ा बड़ा दावा करने वाले सरकारी अस्पताल की बड़ी पोल खुलकर सामने आई है। यह पोल उस समय खुली जब मोगा के जीटी रोड बिजली घर के पास एक मोटर साइकल की पैदल जा रहे युवक के साथ टक्कर हो गई और पैदल जा रहे युवक को काफी चोट लगी। इस दौरान युवक अवतार सिंह को मोगा की समाज सेवा सोसाइटी सरकारी अस्पताल लेकर आई। जहां एमरजेंसी में जब मरीज को लाया गया। हादसे में मरीज की टांग टूटी हुई थी।

    सोसायटी का आरोप है कि पहले तो स्टाफ की बहुत कमी थी और फिर बाद में मरीज के इलाज के लिए न तो कोई दर्द निवारक टीका था और न ही गाज पट्टी और न ही स्प्रिट थी। मरीज के साथ कोई अटेंड्स भी नही था। समाज सेवा सोसाइटी की ओर से बाजार केमिस्ट की दुकान से सामान मंगवाया गया और फिर स्टाफ की कमी के कारण एक्सीडेंट केस के मरीज को अस्पताल की एमरजेंसी में समाज सेवा सोसाइटी के चेयरमैन गुरसेवक सिंह संन्यासी द्वारा खुद टांग को सीधा करने के लिए गाज की पट्टी अपनी जेब से मंगवाकर लगाई गई।

    इस मामले के दौरान एमरजेंसी विभाग के डाक्टर कुलदीप कुमार वार्ड में तैनात थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने भी माना कि एमरजेंसी में दर्द निवारक टीके 50 ही मिले थे और वह खत्म हो गए। वहीं गाज पट्टी और स्प्रिट भी मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि सभी मेडिसन के आर्डर दिए हुए है। उन्होंने माना कि स्टाफ की भी कमी है और उनके पास एक्सीडेंट के तीन केस आए हुए है।

    वहीं समाज सेवा सोसाइटी के गुरसेवक सिंह संन्यासी ने बताया कि एक एक्सीडेंट केस वह एमरजेंसी में मोगा के सरकारी अस्पताल में लाए थे। जहां पर स्टाफ की कमी की तो अलग बात है, यहां पर मरीज को लगाने के स्प्रिट, दर्द निवारक टीके और गाज पट्टी भी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सारा सामान अपनी जेब से पैसे लगाकर बाजार से खरीदकर लाए है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है। उनका आरोप है किकई बार तो यहां पर ग्लबज तक नहीं होते और वह भी हमने कई बार अपनी एंबुलेंस से निकाल कर एमरजेंसी में इनको दिए हुए है। उन्होंने अपील की है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

    दूसरी और मरीज अवतार सिंह ने कहा कि मेरा सड़क पार करते समय एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार व्यक्ति के भी चोट लगी है और मेरे साथ कोई ईलाज के लिए यहां पर कोई नहीं है। ऐसे में समाज सेवा सोसाइटी वाले मुझे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, लेकिन यहां पर कोई सामान नहीं था। पीड़ित ने कहा कि सोसायटी वालों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर सारा सामान मंगवाया।

  • Punjab: तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा कोटिसेखान के अधीन पड़ते गांव दोलेवाला में एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय अविनाश कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की सूचना एसएसएफ टीम को मिली तो उन्होंने तुरंत कार का पीछा करते हुए कार चालक को काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम के कर्मचारी लखबीर सिंह ने बताया कि एक स्विफ्ट कार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक दौलेवाला से कार को भगा कर ले गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर हमने कार का पीछा किया और कार चालक को जीरा रोड से काबू किया। एसएसएफ टीम के कर्मचारी लखबीर सिंह ने बताया कि कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था और उसकी कार एक पेड़ के साथ टकरा गई और वह कार को छोड़ कर खेतो की ओर भाग रहा था। जिसे वहां से काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर चौकी इंचार्ज रघवीर सिंह ने बताया कि अविनाश रानी आशा वर्कर का काम करती है और वह कोटिसेखान से मीटिंग करके लौट रही थी। उन्होंने कहा कि जब महिला सड़क क्रॉस करने लगी तो तेज रफ्तार कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल अविनाश रानी को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयानों के मुताबिक अगली कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    मोगा : बेरिया वाला मोहल्ले में सैलून से घर लौट रहे युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सैलून में काम करता था और वह अपना सैलून बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसकी मारपीट की गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी थी।

    मृतक की पहचान 21 वर्षीय हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जिसमें मोगा के शिव सेना का प्रधान भी है। फिलहाल मोगा पुलिस डीएसपी रविंद्र सिंह ने जांच की कमान संभाली है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जुटी है। पुलिस का कहना है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः गांव लोहारा में 7 साल के बच्चे के कत्ल की गुत्थी को निहाल सिंह वाला की पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस ने बताया कि बच्चे का कत्ल सौतेले पिता और माता ने किया था। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी परमजीत सिंह एसएचओ अमरजीत सिंह और एएसआई प्रीतम सिंह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मृतक सुखमन के पिता की मौत हो जाने के बाद सुखमान की माता बरनाला जिला में रह रही थी।

    मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के एक ड्रेन के पास से 7 साल के बच्चे सुखमन की लाश मिली थी। जिसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, ताकि पता चल सके कि यह किसके बच्चे की लाश है। जांच करने पर पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसकी माता वीरपाल पत्नी सुरजीत उर्फ निक्का, वासी बख्तरगढ़ जिला बरनाला ने उसका कत्ल करने के उपरांत अपनी गिरफ्तारी से डरते हुए भाग गए थे।

    जिसको बीकानेर जिला राजस्थान से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि मृतक बच्चे सुखमण सिंह की माता वीरपाल कौर ने अपने दूसरे पति सुरजीत सिंह उर्फ निक्के के साथ विवाद के बाद लड़के का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोषियों ने अपने आप को बचाने के लिए लाश को खुर्द बुर्द करने की नीयत से ड्रेन की पटरी पर फेंक दिया था और खुद मौके से फरार हो गए थे।

  • Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोगा : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है।चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां चोर ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

    मोगा के चेंबर रोड में बंद फाटक के सामने वाली गली में घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे मे दिखाई दे रहा कि चोर देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया।