Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

मोगाः गांव लोहारा में 7 साल के बच्चे के कत्ल की गुत्थी को निहाल सिंह वाला की पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस ने बताया कि बच्चे का कत्ल सौतेले पिता और माता ने किया था। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी परमजीत सिंह एसएचओ अमरजीत सिंह और एएसआई प्रीतम सिंह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मृतक सुखमन के पिता की मौत हो जाने के बाद सुखमान की माता बरनाला जिला में रह रही थी।

मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के एक ड्रेन के पास से 7 साल के बच्चे सुखमन की लाश मिली थी। जिसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, ताकि पता चल सके कि यह किसके बच्चे की लाश है। जांच करने पर पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसकी माता वीरपाल पत्नी सुरजीत उर्फ निक्का, वासी बख्तरगढ़ जिला बरनाला ने उसका कत्ल करने के उपरांत अपनी गिरफ्तारी से डरते हुए भाग गए थे।

जिसको बीकानेर जिला राजस्थान से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि मृतक बच्चे सुखमण सिंह की माता वीरपाल कौर ने अपने दूसरे पति सुरजीत सिंह उर्फ निक्के के साथ विवाद के बाद लड़के का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोषियों ने अपने आप को बचाने के लिए लाश को खुर्द बुर्द करने की नीयत से ड्रेन की पटरी पर फेंक दिया था और खुद मौके से फरार हो गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *