Category: Punjab>Moga

  • Punjab : इस इलाके में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक रंजिश को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां, आपसी रंजिश होने के कारण हुई खूनी झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान अमनिंदर सिंह उर्फ जसा पुत्र निर्मल सिंह वाशी रणसीह कलां के रूप में हुई है। वहीं, खूनी झड़प की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    वहीं, मृतक के बडे़ भाई बूटा सिंह ने बताया कि उसका भाई देर शाम वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सिर में चोट आने की वजह से भाई की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: राखी के पर्व पर हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुए कई टुकड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: राखी के पर्व पर हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुए कई टुकड़े, देखें वीडियो

    मोगाः राखी पर्व पर दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां इस पावन पर्व के दिन अलसुबह 3 बजे एक भाई ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक नंबर PB 25 D 2980 पर सवार होकर आया था। इस दौरान उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और खुद ट्रेन के आगे कूद गया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में शव कई टुकड़ों में बट गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी मौके पर पहुंची और टुकड़ों में बिखरे शव को इकट्ठा करके उन्होंने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और थाने की पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक नबंर को ट्रेस करके युवक की पहचान की जाएंगी और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी जाएगी।
  • Punjab News: Vishesh Sarangal ने संभाला Deputy Commissioner का चार्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Vishesh Sarangal ने संभाला Deputy Commissioner का चार्ज, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में डिप्टी कमिश्नरों के तबादले किए गए। जिनमें मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह का मोगा से मानसा तबादला किया गया। वहीं गुरदासपुर में तैनात डिप्टी कमिश्नर विशेष सरंगल को मोगा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया। जिसके बाद आज विशेष सरंगल द्वारा मोगा के डिप्टी कमिश्नर का चार्ज संभाला गया। इस मौके मोगा जिले के प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे।

    चार्ज संभालने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिले में विकास के कामों को पहल दी जाएंगी। वहीं मोगा जिला रेस्पिरेशन जिला होने के कारण इस जिले में सभी स्कीमों को सही ढंग से लागू किया जाएगा। बता दें कि विशेष सारंगल इससे पहले जालंधर और कपूरथला में सेवाएं दे चुके है।

  • Punjab : गन प्वाइंट पर बैंक में लूट करने घुसे लूटेरे, देखें CCTV

    Punjab : गन प्वाइंट पर बैंक में लूट करने घुसे लूटेरे, देखें CCTV

    मोगा। शहर के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन गांव रोनता में दो नकाबपोश व्यक्तियों ने पंजाब ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश की है। जिसके बाद सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखा जा रही कि दो व्यक्ति बैंक के अंदर बंदूक लेकर आते हैं। जिसके बाद बैंक में मौजूद कुछ लोग भागने लगते हैं। दोनों नकाबपोश मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गये। लेकिन बैंक अधिकारियों की वजह से बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: ननिहाल घर में रह रही विकलांग नाबालिग के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ननिहाल घर में रह रही विकलांग नाबालिग के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां विकलांग नाबालिग को 2 युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि पीड़िता मां रेहड़ी पर जा रही थी। इस दौरान वह मां से फोन पर बात करने की कोशिश कर रही, लेकिन फोन बंद आ रहा था।

    पीड़िता ने महिला को बताया मनी नामक युवक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने कहा कि इस मामले दौरान सिविल अस्पताल में विकलांग नाबालिग को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। इस दौरान महिला ने प्रशासन से नाबालिग की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने आरोप लगाए है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से भगाने में मदद की गई।

    महिला ने फरार चल रहे उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रशासन ने मांग की है और नाबालिग को इंसाफ दिलाने की अपील की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तालाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि उन्होंने किसी को भगाने में मदद नहीं की है। वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपी का कहना हैकि उससे गलती हुई है, वह ऐसा करना नहीं चाहता था।

  • Punjab: अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाने की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab: अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाने की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 6 अगस्त को हुए गोलीकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर की पिस्तौल , 1 जिंदा कारतूस और खोल के इलावा तेजधार हथियार भी बरामद किए है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि 5 अगस्त की रात को उक्त आरोपियों द्वारा हुल्लड़ बाजी करते हुए शहर में मारपीट करते हुए गोली चलाई थी। इस घटना में शिवचरण गोपाल व अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। जबकि बृजलाल के पैर में गोली लगी थी।

    बताया जा रहा है झगड़ा आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल का टायर घायलों के पैर पर चढ़ाने से शुरू हुआ था। जिसने विकराल रूप धारण कर लिया और नौबत गोली चलने तक जा पहुंची। पुलिस ने इस घटना मे 11 अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। जिनमे से 5 को काबू कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    मोगा – कोट इसे खां में बीती शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसको लावारिस समझ कर पुलिस ने मोगा के सरकारी हस्पताल में 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखवा दिया था। लेकिन शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि इसको कुछ जहरीली वस्तु देकर मारा गया है।


    वही मृतक के परिवार वालों के मुताबिक उसको उसका दोस्त मुख्तियार सिंह 12 तारीख को घर से लेकर गए थे। मृतक की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसको लड़की के चक्कर में फंसा रहे थे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे बेटे को कोई जहरीली वस्तु देकर मारा है। परिजनों ने इंसाफ की मांग की है।

    वही जांच अधिकारी नशत्तर सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की देर शाम एक युवक की लाश कोट इसेखां अमृतसर रोड पर एक ढाबे के पास से मिली थी जिसकी उस समय पहचान नहीं हुई थी। जिसका शव सिविल अस्पताल में रखा दिया था। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिवार वालो के बयान लिए जा रहे है युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कारवाई की जाएगी।

  • Punjab: बस और ट्राली में हुई टक्कर, JCB की मदद से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Punjab: बस और ट्राली में हुई टक्कर, JCB की मदद से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    मोगाः बाघापुराना के मोगा-कोटकपूरा रोड पर तूडी से भरी ट्राली के साथ बस के टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ट्रेक्टर ट्राली पलटी पलटने से ट्रेक्टर चालक और उसका साथी दोनों गंभीर ज़ख्मी हो गए जिन्हैं सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मोगा से कोटकपूरा की ओर जा रही बस जब तूडी से भरी ट्राली को क्रास करने लगी तो उसकी साइड ट्राली से लगने के कारण ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण वह साइड पर खड़े छोटे हाथी से टकराने के बाद ट्रेक्टर पलट गया और ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर के नीचे आ गया, जिस जे.सी.बी. की सहायता से बाहर निकाला गया और सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस हादसे में दो लोग घायल हुए , जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
  • Punjab Crime News: बहू ने किया सास का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

    Punjab Crime News: बहू ने किया सास का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

    मोगाः गांव खोसा रणधीर गांव में बीते दिनह हुए बुजुर्ग महिला के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में चौकाने वाली वजह सामने आई है। पुलिस ने कत्ल के मामले में बहू और भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत कौर और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा किया है कि अवैध संबंधों के चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास का कत्ल किया है।

    दोनों के बीच अवैध संबंध थे, जिसे छुपाने के लिए आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। महिंदर कौर के भतीजे और बहू ने उसकी हत्या कर दी। एसपीडी बाल कृष्ण बाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिंदर कौर के भतीजे और उसकी बहू के बीच अवैध संबंध के बारे में महिंदर कौर को पता चल गया था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

    मोहिंदर कौर उन्हें इसके लिए रोकती थी और इसी कारण उनका कलेश रहता था। वहीं दोनों ने मिलकर 5 अगस्त को मोहिंदर कौर का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए लोहे की तेजधार हथियार को भी कब्जे में ले लिया है। बता दें कि मृतक महिंदर कौर का बेटा दुबई में रहता था और उसकी बहू ठीक बगल वाले घर में रहती थी। पुलिस ने आज दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड हासिल किया है।

     

  • Punjab News: Car व हथियारों के जखीरे सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Car व हथियारों के जखीरे सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में क्राइम की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियारों के जखीरे से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी में एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी में एक मारुति कार में सवार 4 लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े है और उनके पास भारी मात्रा में असला मौजूद है।

    एसएसपी ने कहा कि सीआईए टीम ने मौके से मारुति कार में सवार 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुच्चा सिंह वासी फतेहगढ़ पंजतूर मोगा, जसपाल सिंह वासी फिरोजपुर, सचिन उर्फ ​​भट्टी वासी कुंडे जिला फिरोजपुर और गौतम कुमार वासी सुंदर नगर कोट इसे खां जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल, 7 मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि चारों आरोपी फिरोजपुर जेल में इकठ्ठे थे और फिरोजपुर के सागर गैंग के साथ इनकी रंजिश है। एसएसपी ने कहा कि तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। जिसमें सुच्चा सिंह पर 7 मामले दर्ज है, जसपाल पर 5 मामले दर्ज है और सचिन पर 3 मामले दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और कुछ खुलासे हो सके।