Punjab: बस और ट्राली में हुई टक्कर, JCB की मदद से निकाला बाहर, देखें वीडियो

मोगाः बाघापुराना के मोगा-कोटकपूरा रोड पर तूडी से भरी ट्राली के साथ बस के टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ट्रेक्टर ट्राली पलटी पलटने से ट्रेक्टर चालक और उसका साथी दोनों गंभीर ज़ख्मी हो गए जिन्हैं सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मोगा से कोटकपूरा की ओर जा रही बस जब तूडी से भरी ट्राली को क्रास करने लगी तो उसकी साइड ट्राली से लगने के कारण ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण वह साइड पर खड़े छोटे हाथी से टकराने के बाद ट्रेक्टर पलट गया और ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर के नीचे आ गया, जिस जे.सी.बी. की सहायता से बाहर निकाला गया और सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस हादसे में दो लोग घायल हुए , जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *