पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर के नीचे दबने से 19 वर्षीय युवक की मौत

गुरदासपुर: काहनूवान रोड पर गांव शेरपुर के पास एक भयानक सड़क हादसे में बजरी से भरे टिप्पर की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत की दुखद खबर सामने आई है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 19 वर्षीय अमरपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी भागियान (भागीनंगल) जो मलकपुर आईईएलटीएस सेंटर में आईईएलटीएस कर रहा था।

मोटरसाइकिल से वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे काहनूवान की तरफ से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमरपाल टिप्पर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सेखवां पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने जेसीबी और क्रेन की मदद से टिप्पर से बजरी हटाई और शव को टिप्पर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक टिप्पर का ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *