जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

जालंधर, ENS: शहर के लाडोवाली रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस बॉडी बिल्डिंग मैकेनिक जतिंदर कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी लाडोवाली रोड के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी वार्ड में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

वहीं मृतक की पत्नी राधा के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रीत नगर लाडोवाली रोड नगर निवासी राधा ने जीआरपी को दिए बयानों में बताया है कि पति जतिंदर का दो महीने पहले एक हादसे में हाथ कट गया था। तब उसका ऑपरेशन भी करवाया गया था। मगर उसके बाद से वह परेशान रहने लग पड़ा था। रविवार को वह घर से लाडोवाली रोड मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कह कर घर से गए थे, मगर रात तक घर नहीं लौटे। रात तक वे आस-पास तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह 8.40 पर पड़ोसी का फोन आया, तो उन्होंने बताया कि पति की लाडोवाली रोड फाटक पर रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *