Punjab News: भठ्ठा यूनियन में प्रधानगी को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: पंजाब भर से आए भठ्ठा यूनियन के सदस्यों द्वारा फिरोज़पुर रोड स्थित एक होटल मे यूनियन के सदस्यों द्वारा बैठक की गई। बैठक के बाद से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भठ्ठा यूनियन के सदस्यों ने लुधियाना के अध्यक्ष इंद्रजीत वालिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान रमेश मोही और अन्य सदस्यों ने कहा कि वालिया गैर कानूनी तरीके से यूनियन के अध्यक्ष बने है।

वहीं भठ्ठा यूनियन के अध्यक्ष इंद्रजीत वालिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह एकजुट यूनियन के सदस्यों की मरज़ी से अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरीके से अध्यक्ष बनते रहेंगे। उन्हें बदनाम करने के लिए इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। यूनियन का दफ्तर सभी के लिए खुला है। कोई भी भठ्ठा यूनियन का सदस्य यूनियन के दफ्तर में आ सकता है, उसके लिए किसी पर भी रोक नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *