पंजाबः अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल का आया बयान 

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल की आज कोर कमेटी की बैठक हो रही है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पार्टी के जिला अध्यक्षों और सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं बैठक से पहले सुखबीर बादल ने बीजेपी के साथ गठबंधन की खबरों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा, हमारा गठबंधन तो बसपा से है, फिर ये सवाल क्यों। यह हमारी नियमित बैठक है। आज हमारी चर्चा पंजाब में वैट को लेकर हो रही घटनाओं पर है। गठबंधन को लेकर तमाम अटकलें मीडिया में हैं।

बता दें कि कल सीनियर नेताओं के साथ सुखबीर ने मीटिंग की थी, आज जिला प्रधानों के साथ सुखबीर मीटिंग कर रहे है। इस पर बोलते सुखबीर ने कहा कि ये सिर्फ रूटीन मीटिंग है। दूसरी ओर दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि पार्टियों में सीटों को लेकर सब तय हो चुका है। सिर्फ अब औपचारिक ऐलान होना बाकि है, जो किसी भी समय हो सकता है। चर्चा ये भी है कि एनडीए सरकार के मोदी मंत्रिमंडल के इस विस्तार और फेरबदल के दौरान अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल फिर से मंत्री बनाई जा सकती हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *